Tarkeshwar Hooghly - Swatantra Prabhat

जनपद अमेठी में मनाया गया पीएम किसान उत्सव दिवस
अमेठी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शनिवार को जनपद अमेठी में "पीएम किसान उत्सव दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से देशभर के पात्र किसानों के खातों में योजना की 23वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। जनपद अमेठी के 2,42,466 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार, सभी विकास खंडों तथा न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को दिखाया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में किसानों ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, अमेठी, जिला कृषि अधिकारी, फूलचन्द्र (तकनीकी सहायक), विनीत कुमार (वरिष्ठ सहायक) तथा केंद्रीय बीज भंडार प्रभारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा लगभग 60 किसानों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।