Local Development - Swatantra Prabhat

मुख्यमंत्री योगी के संभावित आगमन से गोविंद साहब धाम में हलचल तेज, तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू
आलापुर, अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र स्थित महात्मा गोविंद साहब की पावन तपोस्थली अहिरौली गोविंद साहब के संभावित दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं और स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यदि गोविंद साहब धाम पहुंचते हैं तो माना जा रहा है कि वह संत परंपरा और सामाजिक समरसता का संदेश देने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली का व्यापक कायाकल्प कराया जाएगा तथा इसे प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विकसित करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

क्षेत्रवासियों को यह भी आशा है कि पूर्वांचल के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा प्रदान करने की घोषणा हो सकती है। वर्षों से चली आ रही इस मांग के पूरी होने से धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

इसी के साथ रामनगर, कटेहरी और भीटी बाजार को नगर पंचायत बनाए जाने की चर्चाएं भी तेज हैं। विशेष रूप से रामनगर को नगर पंचायत बनाए जाने की सभी आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शासन स्तर पर अंतिम स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के दौरान इस संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शनिवार को गोविंद साहब मेला समिति के अध्यक्ष भौमेन्द्र सिंह 'पप्पू', रामनगर के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, गोलू पाण्डेय सहित कई लोगों ने अहिरौली गोविंद साहब पहुंचकर महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा भी की।

राजनीतिक दृष्टि से भी मुख्यमंत्री का संभावित दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अंबेडकरनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर आगामी चुनाव में भाजपा को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए संगठन लगातार सक्रिय है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को पहले ही जिले का प्रभारी मंत्री बनाकर भाजपा नेतृत्व स्पष्ट राजनीतिक संकेत दे चुका है। ऐसे में गोविंद साहब धाम से मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हालांकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। स्थानीय स्तर पर तैयारियां संभावित दौरे को ध्यान में रखकर की जा रही हैं और क्षेत्रवासियों की निगाहें अब शासन की आधिकारिक सूचना पर टिकी हैं।

नवनिर्मित सभागार का विधायक विनय वर्मा ने किया लोकार्पण
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि द्वारा 21.3 1 लख रुपए की लागत से नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण बुधवार को मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के शुभारंभ विधिविधान पूर्वक पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विद्यालय में बेहतर ढंग से शिक्षा का माहौल का सृजन करते हुये क्षेत्र के तमाम बच्चों को शिक्षा देने का काम हो रहा है। नव निर्मित सभागार का सदुपयोग कर स्कूल की छात्र- छात्राएं व शिक्षक लाभ उठा सकेंगे।  विधायक ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा पर गंभीरता पूर्व ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा से ही मनुष्य का भविष्य बेहतर हो सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राम मिलन त्रिपाठी व  विद्यालय प्रबंधक विपुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शक्ति सिंह ने भी संबोधित कर शिक्षा के महत्व को बताया और अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान विभाग कार्यवाह शिवमूर्ति , अभय सिंह, राजेश आर्या, बालमुकुंद वर्मा, फणेन्द्र नाथ झा, शिवकुमार अग्रवाल, शैलेन्द्र कौशल, मनोज गुप्ता, रामदास शुक्ला, रत्नेश सोनी, रामदास मौर्या, किशोरी लाल, राजेन्द्र वर्मा, बाबा राम उजागिर आदि लोग मौजूद रहे।

वन महोत्सव : हरियाली का महापर्व, प्रकृति संरक्षण का राष्ट्रीय संकल्प और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला
भारत की संस्कृति में प्रकृति को सदैव पूजनीय माना गया है। हमारे ऋषि-मुनियों ने वृक्षों को केवल जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि देवतुल्य स्थान भी दिया है। पीपल, बरगद, नीम, तुलसी और आंवले जैसे वृक्षों की पूजा की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि भारतीय समाज सदियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता आया है। आधुनिक समय में बढ़ते औद्योगीकरण, शहरीकरण और अनियंत्रित विकास ने वनों के अस्तित्व को गंभीर चुनौती दी है। यही कारण है कि देश में प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाता है। यह केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है। इसका उद्देश्य लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना, वनों के महत्व को समझाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण का निर्माण करना है।

वन महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1950 में तत्कालीन केंद्रीय कृषि एवं खाद्य मंत्री डॉ. कन्हैयालाल माणिकलाल के. एम.मुंशी ने की थी। उनका मानना था कि यदि भारत को प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध बनाना है और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना है, तो जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना होगा। तभी से यह अभियान पूरे देश में एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। आज स्कूलों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और ग्राम पंचायतों से लेकर शहरों तक लाखों लोग इस अभियान में भाग लेकर पौधे लगाते हैं और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हैं।

वन केवल पेड़ों का समूह नहीं होते, बल्कि पृथ्वी पर जीवन के सबसे बड़े आधार हैं। यदि वन न हों तो मानव सभ्यता का अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। वन हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिसे हम प्रत्येक क्षण सांस के रूप में ग्रहण करते हैं। यही वन वातावरण में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके जलवायु परिवर्तन की गति को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बढ़ते वैश्विक तापमान, हीट वेव और असामान्य मौसम की घटनाओं के बीच वन पृथ्वी के प्राकृतिक वातानुकूलक के रूप में कार्य करते हैं। वे वर्षा चक्र को संतुलित रखते हैं, मिट्टी की नमी बनाए रखते हैं और नदियों, तालाबों तथा भूजल स्रोतों को जीवित रखने में सहायता करते हैं।

वनों का आर्थिक महत्व भी अत्यंत व्यापक है। देश की करोड़ों आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से वनों पर निर्भर है। लकड़ी, औषधीय पौधे, फल, गोंद, शहद, लाख, बांस तथा अनेक वन उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। भारत की आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली में प्रयुक्त अधिकांश जड़ी-बूटियां वनों से ही प्राप्त होती हैं। वन पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। वन अनेक वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास हैं। यदि वन नष्ट होंगे तो जैव विविधता भी समाप्त होने लगेगी और अनेक दुर्लभ जीव-जन्तियां हमेशा के लिए विलुप्त हो जाएंगी।

लेकिन दुर्भाग्य से विकास की अंधी दौड़ में वनों की लगातार कटाई हो रही है। सड़क निर्माण, औद्योगिक परियोजनाएं, खनन, अवैध लकड़ी कटाई और अनियोजित शहरी विस्तार के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में वृक्ष समाप्त हो रहे हैं। इसका दुष्परिणाम आज पूरी दुनिया भुगत रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है, वर्षा का स्वरूप बदल रहा है, बाढ़ और सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाएं अधिक विनाशकारी होती जा रही हैं। मिट्टी का कटाव बढ़ने से कृषि भूमि की उर्वरता कम हो रही है। भूजल स्तर नीचे जा रहा है और अनेक क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। वनों के नष्ट होने से वन्यजीव मानव बस्तियों की ओर आने को विवश हो रहे हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष भी बढ़ रहा है।

वनों की कमी का सबसे बड़ा प्रभाव पर्यावरणीय संतुलन पर पड़ता है। यदि वृक्ष कम होंगे तो वायु में प्रदूषण बढ़ेगा, ऑक्सीजन का स्तर घटेगा और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती जाएगी। इससे जलवायु परिवर्तन और अधिक गंभीर होगा। आज महानगरों में बढ़ता प्रदूषण, असहनीय गर्मी और स्वच्छ हवा का संकट इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हमने प्रकृति के साथ संतुलन खो दिया है। इसलिए वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ टूटते संबंधों को फिर से जोड़ने का प्रयास है।

वन महोत्सव मनाने का सबसे बड़ा उद्देश्य लोगों में यह भावना विकसित करना है कि केवल एक दिन पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। जब तक पौधा एक मजबूत वृक्ष नहीं बन जाता, तब तक उसकी सुरक्षा, सिंचाई और संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है। यदि लगाए गए पौधे जीवित नहीं रहेंगे तो वृक्षारोपण अभियान केवल औपचारिकता बनकर रह जाएगा। इसी सोच के साथ अब विभिन्न राज्यों में जियो टैगिंग, निगरानी और जनभागीदारी पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि लगाए गए पौधों की वास्तविक प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

हाल के वर्षों में "एक पेड़ मां के नाम" जैसे अभियान ने वन महोत्सव को एक भावनात्मक स्वरूप भी दिया है। जब कोई व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में पौधा लगाता है, तो वह केवल पर्यावरण की सेवा नहीं करता, बल्कि उस पौधे से जीवनभर का भावनात्मक रिश्ता भी जोड़ लेता है। इसी प्रकार कई राज्य सरकारें मुफ्त पौधों का वितरण, वृक्ष रथ, हरित अभियान और जनसहभागिता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ रही हैं। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया "ट्री ऑन व्हील" अभियान इसी दिशा में एक अभिनव पहल है, जिसके माध्यम से पौधे लोगों के घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं ताकि वृक्षारोपण को और अधिक सरल तथा व्यापक बनाया जा सके।

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से वन महोत्सव अत्यंत अनुकूल और आवश्यक अभियान है। यह लोगों को केवल पौधे लगाने के लिए प्रेरित नहीं करता, बल्कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। एक विकसित राष्ट्र वही होता है जो आर्थिक प्रगति के साथ-साथ प्राकृतिक संसाधनों का भी संरक्षण करे। यदि विकास के नाम पर केवल कंक्रीट के जंगल खड़े किए जाएंगे और प्राकृतिक जंगल समाप्त कर दिए जाएंगे, तो भविष्य में मानव जीवन स्वयं संकट में पड़ जाएगा। इसलिए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, तब वन महोत्सव जैसे अभियान पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। यदि देश का प्रत्येक नागरिक हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखे, तो करोड़ों नए वृक्ष देश की हरियाली को कई गुना बढ़ा सकते हैं। इससे स्वच्छ हवा, पर्याप्त वर्षा, जैव विविधता का संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

अंततः, वन महोत्सव केवल एक सप्ताह का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनभर निभाए जाने वाला संकल्प है। यह हमें याद दिलाता है कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव सभ्यता का संरक्षण है। यदि हम आज वृक्षों को बचाएंगे और नए वृक्ष लगाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, निर्मल जल, संतुलित जलवायु और समृद्ध प्राकृतिक धरोहर मिल सकेगी। इसलिए आइए, वन महोत्सव को केवल उत्सव न मानकर जनआंदोलन बनाएं और एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां हरियाली ही समृद्धि, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की पहचान बने।

*कांतिलाल मांडोत*

पचदेवरा के प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार का हुआ भूमिपूजन।
स्वतंत्र प्रभात।

प्रयागराज।

पचदेवरा स्थित प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ 80 लाख रुपये की परियोजना का शनिवार को विधि-विधान के साथ भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रवीण पटेल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। पचदेवरा का यह प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। जीर्णोद्धार कार्य पूरा होने के बाद मंदिर का स्वरूप और अधिक भव्य एवं आकर्षक होगा, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से मंदिर के जीर्णोद्धार, परिसर के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, मार्ग एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे।

भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पर्यटन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन, ग्राम प्रधान, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर परिसर में सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र के विकास की कामना के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

नगर पंचायत महराजगंज में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का हुआ शुभारंभ
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब नगर पंचायत महराजगंज में धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। नगर क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास से नगर की तस्वीर बदलती नजर आ रही है।         इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पंचायत के चार अलग-अलग वार्डों में सीसी रोड एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नगरवासियों की सहभागिता देखने को मिली।

आपको बता दें कि, नगर अध्यक्ष सरला साहू के प्रतिनिधि प्रभात साहू ने सभासदों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न विकास परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। सबसे पहले आजाद नगर वार्ड में सभासद राजकुमारी के विशेष अनुरोध पर दो सीसी रोड निर्माण कार्यों का उद्घाटन फावड़ा चलाकर किया गया। इसके बाद घेरा वार्ड में सभासद जमुना पासवान के आग्रह पर एक अन्य सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ।

वहीं आनंद नगर वार्ड में लगातार तीन कार्यकाल से जनता का विश्वास प्राप्त कर रहे सभासद विनीत वैश्य के विशेष अनुरोध पर रायबरेली मुख्य मार्ग की एक ओर इंटरलॉकिंग पटरी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने कहा कि नगर की सम्मानित जनता का उनके परिवार को लगातार चार बार आशीर्वाद प्राप्त हुआ है, जिसके लिए वह सदैव कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना है, ताकि कोई भी नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने कहा कि, नगर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाना उनका संकल्प है। इसी उद्देश्य से पूरे नगर क्षेत्र में सीसी रोड, इंटरलॉकिंग सड़कें, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, वाटर फ्रीजर, पक्की एवं ढकी हुई नालियों, नाला निर्माण तथा धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया गया है।

प्रभात साहू ने कहा कि, नगर के समग्र विकास के लिए सभी सभासदों, सामाजिक संगठनों और नगरवासियों का सहयोग आवश्यक है। विकास कार्यों में जनसहभागिता से ही नगर को नई पहचान दिलाई जा सकती है।

इस अवसर पर सभासद जमुना पासवान, दिनेश त्यागी (सभासद प्रतिनिधि), राजकुमारी, मुस्ताक, रामकुमार, धनंजय वर्मा, नूरुल हसन, विनीत कुमार वैद्य, नामित सभासद अनुपमा पाण्डेय, सूर्य प्रकाश वर्मा, विजय धीमान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।