Chhattisgarh - Swatantra Prabhat

रॉबर्ट्सगंज पुलिस व SOG टीम की बड़ी कार्यवाही
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-    पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शुद्धि के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, चौकी हिन्दुआरी एवं चौकी चुर्क की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 36.500 किग्रा अवैध गांजा कीमत करीब ₹18 लाख एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन कीमत करीब ₹12 लाख बरामद किया गया।

दिनांक 28.08.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस व SOG टीम, की संयुक्त टीम द्वारा चन्द्रयान तिराहा, भण्डार खुर्द हाईवे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर हिन्दुआरी की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP32HQ1416 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वाहन सवार व्यक्तियों द्वारा वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेरकर समय करीब 22:00 बजे पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की नियमानुसार तलाशी क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा की उपस्थिति में करायी गयी। स्कॉर्पियो वाहन की पिछली सीट के नीचे एवं पिछले भाग से 37 बण्डलों में कुल 36.500 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को तीन प्लास्टिक बोरियों में रखकर क्रमशः 12 किग्रा, 12 किग्रा एवं 12.500 किग्रा वजन किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 05 मोबाइल फोन, ₹550 नकद एवं किया कार की चाबी भी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-721/2026 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में मिलकर अवैध गांजा की तस्करी का कार्य करते हैं। अभियुक्तों के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा जनपद बलिया का निवासी होना बताया गया, द्वारा उन्हें उड़ीसा से गांजा लाने के लिए वाहन, धनराशि एवं आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराये जाते हैं। अभियुक्तों ने बताया कि उन्हें सम्भलपुर, उड़ीसा के पास से गांजा प्राप्त कर जनपद बलिया में निर्धारित स्थान तक पहुंचाने का कार्य सौंपा जाता है तथा इस कार्य के एवज में प्रत्येक व्यक्ति को करीब ₹15,000/- रुपये दिये जाते हैं।

अभियुक्तों ने बताया कि गांजा तस्करी के लिए वाहनों का प्रयोग किया जाता है तथा रास्ते में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए व्हाट्सएप कॉल एवं लोकेशन के माध्यम से एक-दूसरे से सम्पर्क किया जाता है। दिनांक 27.08.2026 को अभियुक्त दोनों वाहनों से सम्भलपुर, उड़ीसा से गांजा लेकर वापस आ रहे थे। रास्ते में थाना कुनकुरी, जनपद जशपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग किये जाने पर वे पुलिस से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग से भागने लगे। इसी दौरान रास्ता समाप्त हो जाने पर अभियुक्त विधिचन्द्र यादव एवं आदित्य जायसवाल द्वारा किया कार को मौके पर छोड़कर उसकी चाबी अपने पास रख ली गयी तथा बाद में स्कॉर्पियो वाहन में सवार साजिद अली एवं रईस खान के साथ आगे की यात्रा की गयी।

अभियुक्तों ने बताया कि पुलिस से बचते हुए वे सोनभद्र जनपद में हाईवे के किनारे जंगल क्षेत्र में रुककर रात में आराम किये तथा 28.08.2026 को आगे जाने के लिए निकले। हिन्दुआरी के पास पुलिस द्वारा चेकिंग किये जाने के दौरान स्कॉर्पियो वाहन में गांजा होने के कारण पकड़े जाने के भय से उन्होंने वाहन को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 36.500 किग्रा अवैध गांजा — कीमत करीब ₹18 लाख व स्कार्पियो वाहन संख्या UP32HQ1416 — कीमत करीब ₹12 लाख, 05 अदद एण्ड्रॉयड मोबाइल फोन, ₹550/- नकद,  कार की एक चाबी ( छत्तीसगढ़ में किया कार से 2.5 क्विण्टल अवैध गांजा बरामद हुआ है।)कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत — करीब ₹30 लाख बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :

विधिचन्द्र यादव पुत्र स्व0 जगधारी यादव, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी ग्राम लिलारीभरौली, थाना कोपागंज, जनपद मऊ, साजिद अली पुत्र मुसाफिर अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सोहरौना सिंघापट्टी, थाना पड़रौना, जनपद कुशीनगर, रईस खान पुत्र फिरोज खान, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम जंगल खिरकिया, थाना पड़रौना, जनपद कुशीनगर, आदित्य जायसवाल पुत्र स्व0 प्रमोद जायसवाल, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम गम्भीरिया बुजुर्ग, थाना पड़रौना, जनपद कुशीनगर।

गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, नि0 नागेश कुमार सिंह प्रभारी एसओजी टीम, उ0नि0 विनय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस द्वारा ऑपरेशन शुद्धि के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।

'कांग्रेस की प्राथमिकता भ्रष्टाचार के जरिये खजाना भरना है': छत्तीसगढ़ में गरजे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। पीएम ने आज दुर्ग में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि, कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। उन्होंने 'महादेव' का नाम भी नहीं छोड़ा। रायपुर में हुई बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में नोटों का जखीरा मिला। पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता भ्रष्टाचार के जरिए अपना खजाना भरना है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ''बीजेपी का ट्रैक रिकॉर्ड है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने बनाया था और मैं आपको गारंटी देता हूं कि बीजेपी छत्तीसगढ़ बनाएगी। लेकिन कांग्रेस पार्टी का 'झूठ का पुलिंदा' है। बीजेपी के 'संकल्प पत्र' के सामने खड़ी हूं। कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता भ्रष्टाचार के जरिए अपना खजाना भरना है।' प्रधानमंत्री ने कहा, ''कांग्रेस दिन-रात मोदी को गाली देती है, लेकिन सीएम ने अब देश की जांच एजेंसियों को भी गाली देना शुरू कर दिया है। मैं छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहता हूं कि मोदी गालियों से नहीं डरते। आपने मोदी को भ्रष्टाचारियों के साथ डील करने के लिए दिल्ली भेजा था।

पीएम मोदी विशाल जनसभा से कहा, ''कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार आपको लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। उन्होंने 'महादेव' का नाम भी नहीं छोड़ा।'' दो दिन पहले रायपुर में बड़ी कार्रवाई हुई थी। भारी मात्रा में नोटों का जखीरा मिला था। लोगों का कहना है कि ये पैसा जुआरियों और दांव लगाने वालों का है। इस लूट के पैसे से कांग्रेस नेता अपना घर भर रहे हैं। आप देख सकते हैं मीडिया में खबर है कि इसके तार किससे जुड़े हैं।
राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ की जनता को बताना चाहिए कि दुबई में बैठे उन लोगों से उनके क्या संबंध हैं जो इस घोटाले के आरोपी हैं। पैसा पकड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री हैरान हैं और ज़मीन पर आ गए हैं। मैंने सुना है कि स्थानीय नेता हमें संदेश भेज रहे हैं कि हमारे नेताओं पर पैसा लगाया जाएगा और पुलिस भेजी जाएगी।"

पीएम मोदी ने कहा, "छत्तीसगढ़ को लूटने वालों पर जरूर कार्रवाई होगी। उनसे पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार ने एक के बाद एक घोटाले करके आपका भरोसा तोड़ा है। मैं आपको एक बार फिर विश्वास दिलाता हूं" प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर ऐसे घोटालों की सख्ती से जांच कराई जाएगी और आपको लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा।

पीएम मोदी नहीं चाहते की आम जनता या गरीबो को शक्ति मिले: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम नहीं चाहते कि गरीबों को कोई शक्ति मिले। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा में जनसभा में भाषण के दौरान पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नहीं चाहते कि गरीबों को कोई ताकत मिले।

वह कहते रहते हैं कि वह एक गरीब आदमी हैं और लोग (कांग्रेस नेता) यह सहन नहीं कर सकते कि वह एक प्रधानमंत्री हैं। वह ऐसे बयान देते रहते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या भूपेश बघेल ने कभी कहा कि वे पिछड़ा वर्ग से हैं? क्या उन्होंने कहा कि बीजेपी उनसे बर्दाश्त नहीं कर रही है? भूपेश बघेल ने कभी भी ऐसा कोई बयान नहीं दिया।

खड़गे ने कहा कि वह (पीएम मोदी) गांधी परिवार को गाली देते रहते हैं। क्या राहुल गांधी कभी पीएम रहे हैं? क्या प्रियंका गांधी वाद्रा कभी पीएम रही हैं? क्या सोनिया गांधी ने स्वीकार किया पीएम पद? उन्होंने कहा कि उस सदन के आखिरी पीएम राजीव गांधी थे। अब 40 साल से उनके घर से कोई भी किसी पद पर नहीं है।

कोई मंत्री नहीं, कोई सीएम नहीं, कोई केंद्रीय मंत्री नहीं और कोई पीएम नहीं। वह (पीएम मोदी) आए ​​दिन ऐसे लोगों को गाली देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों के अधिकारों को जीवित रखना है। कांग्रेस ने आपकी और आपके बच्चों की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाए, जिससे आप लोग सुरक्षित रहें।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों से कहा कि कांग्रेस ने आपके लिए जो भी काम किए, भाजपा उसे खत्म कर रही है। भाजपा सरकार में अमीर और अमीर बन रहा है, गरीब और गरीब हो रहा है। इसलिए हमें कांग्रेस को वोट देना है, कांग्रेस को जितना है। उन्होंने कहा कि मैं मोदी सरकार से पूछना चाहता हूं- जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार लोगों की मदद कर रही है, क्या BJP सरकार भी गुजरात में ऐसा कर रही है? भाजपा को बस झूठ बोलना आता है, लेकिन काम करना नहीं आता।

उन्होंने कहा कि आप सभी हाथ के निशान पर वोट दें। हाथ को मजबूत बनाएंगे तो सब मजबूत बन जाएगा। हमारे हाथ काम करने वाले हाथ हैं... सिर्फ फूल पकड़ने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि आज हर जरूरी चीज महंगी होती जा रही है। पेट्रोल-डीजल, दाल, प्याज, बीज, खाद सभी के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हमें महंगाई बढ़ाने वाली ऐसी सरकार नहीं चाहि।

इसके बाद उन्होंने संवाददताओं से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, हम 75 (सीटें) पार करेंगे, उससे कम नहीं। हम बच्चों को प्राइमरी से पोस्ट-ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा देंगे, महिलाओं को सिलेंडर देंगे। सीएम को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव बाद निर्वाचित विधायक तय करेंगे कि कौन सीएम होंगे।

2024 लोकसभा चुनाव का समीकरण, छत्तीसगढ़ से तय होगा मिशन का लक्ष्य
Election: साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों के लिए विधानसभा चुनाव 2023 चुनावी सेमिफाइनल के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि बीजेपी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं मोर्चा संभाला हुआ है। इस साल के अंत तक 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव काफी ज्यादा अहम हैं। पीएम मोदी के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह ने भी मोर्चा संभाल रखा है।

वहीं राज्य में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के नेता राहुल गांधी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में आप पार्टी और जनता कांग्रेस समेत अन्य स्थानीय दलों ने भी ताकत झोंक दी है। इस साल मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

ऐसे में कई राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ हमेशा से बीजेपी का गढ़ रहा है। ऐसे में सभी की निगाहें छत्तीसगढ़ पर टिकी हैं। क्योंकि साल 2003 के विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक तीन बार राज्य में बीजेपी की सरकार रही है। वहीं वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की सरकार है। लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले होने वाले विधानसभा चुनाव को राजनीतिक दलों के लिए सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों ने तैयारी कर रखी है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे को सामने रखकर बीजेपी चुनावी रण में उतरेगी। वहीं कांग्रेस ने भी प्रदेश में अपनी घोषणाओं और गारंटियों से जनता का भरोसा जीतने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, पुरानी पेंशन योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, किसानों की कर्ज माफी, गोधन न्याय योजना से गोबर-गोमूत्र की खरीदी, वनोपज खरीदी, बेरोजगारी भत्ता आदि दिया है।

विधानसभा चुनाव का विश्लेषण करें तो राज्य में बीजेपी की स्थिति काफी ज्यादा कमजोर दिख रही है। वहीं बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास भरने का काम किया है। प्रदेश में आचार संहिता लगने से पहले ही दोनों दलों में बराबर की टक्कर दिख रही है। दोनों सियासी दलों की लोकप्रियता में शेयर मार्केट की तरह उछाल और गिरावट देखने को मिल रही है।

छत्तीसगढ़ में गिरी ED की गाज, चावल घोटाले में 10 जगहों पर खोजबीन
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के महज कुछ दिनों ही पहले प्रवर्तन निदेशालय की रेड ने सभी को हैरान कर दिया है. शुक्रवार को ईडी ने राज्य में 10 ठिकानों में छापा मारा है. सभी नाम घोटाले से जुड़े व्यापारी और राइस मिलर्स के हैं. छत्तीसगढ़ में अब तक कोल और शराब घोटाला मामले में ईडी ने कार्रवाई की है जिसके बाद अब चावल घोटाला मामले में भी ईडी ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में आईटी की कार्रवाई के बाद अब ईडी की दबिश ने हड़कंप मचा दिया है. आज सभी छापे राइस मिलर्स या चावल व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के ठिकानों पर पड़े हैं.

प्रदेश में ये कार्रवाई कोरबा दुर्ग और तिल्दा के पांच से ज्यादा ठिकानों पर चल रही है. ईडी के अधिकारी सभी ठिकानों पर दस्तावेज खंगाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को जिन ठिकानों पर छापा मारा है. उनमें रायपुर के तिल्दा स्थित तुरुपति राइस मिल, कोरबा में मोदी राइस मिल, भिलाई के कैंबियन होटल शामिल हैं. इस छापे में कोरबा में भाजपा के कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी के ठिकाने में भी ईडी के अधिकारियों ने दबिश दी है. पूर्व राइस मिल एसोशिएशन के अध्यक्ष और व्यवसायी गोपाल के सीतामणी स्थित निवास पर घर के दोनों दरवाजे से ईडी के अधिकारी अंदर पहुंचे.

होटल कैबियन के मालिक कमल अग्रवाल के ठिकानों पर भी ईडी के दबिश की जानकारी से मिली है. भिलाई के वैशाली नगर स्थित ठिकाने पर ईडी की दबिश की सूचना है. वहीं दुर्ग के राइस मिल एसोशिएशन के अध्यक्ष और शिक्षा व्यवसायी कैलाश रूंगटा के ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी. कैलाश दुर्ग भिलाई के पुराने राइस मिलर हैं. दुर्ग स्थित न्यू दीपक नगर और एक अन्य भिलाई स्थित ठिकाने पर ईडी की 2 टीमें दस्तावेज खंगालने में जुटी हुई है. इसके अलावा रायपुर के तिल्दा न्यौरा स्थित तिरुपति बालाजी उद्योग और अमित चावल उद्योग के कई ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है.

सूत्रों की मानें तो जिस नाम घोटाले या चावल घोटाला को लेकर कार्रवाई की बात कही जा रही है, दरअसल वह कथित रुप से मिलर्स से वसूली जाने वाली राशि का मामला है जो कि उसे मिलिंग के लिए प्राप्त होती थी. पूर्व ने आयकर विभाग के सर्वे में इससे जुड़े दस्तावेज मिले थे जिसके बाद आयकर ने यह मामला ईडी को सौंपा दिया था.

जब देश का हर कोना होगा विकसित, तब विकसित भारत का सपना होगा पूरा
Bharat: पीएम नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में लगभग 27,000 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी, जिसमें नगरनार में एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का स्टील प्लांट भी शामिल है। कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी ने राज्य के बस्तर क्षेत्र में दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने नगरनार में 23,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने स्टील प्लांट का उद्घाटन किया। स्टील प्लांट एक ग्रीनफील्ड परियोजना है जो उच्च गुणवत्ता वाले स्टील का उत्पादन करेगी। पीएम मोदी ने जगदलपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, "विकसित भारत का सपना तब पूरा होगा जब देश का हर कोना विकसित होगा।

पीएम मोदी ने बस्तर के जगदलपुर में कहा, ''राज्य में रेलवे नेटवर्क के विद्युतीकरण के बाद वंदे भारत ट्रेन का भी संचालन किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में राज्य के सभी स्टेशनों को केंद्र सरकार द्वारा विकसित और परिवर्तित किया जाएगा। पीएम ने कहा, 'भौतिक, डिजिटल और सामाजिक बुनियादी ढांचा एक विकसित राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण मानदंड हैं। छत्तीसगढ़ स्टील विनिर्माण के लिए जाना जाता है। हम बुनियादी ढांचे के विकास पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। नए स्टील प्लांट के कारण 50,000 लोगों को फायदा होगा। इन परियोजनाओं से रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होंगे।'

बस्तर के जगदलपुर से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ''छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने राज्य की हालत खराब कर दी है। हर कोई इस सरकार से तंग आ चुका है। राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। कभी-कभी ऐसा लगता है जैसे राजस्थान और छत्तीसगढ़ अपराध दर को लेकर एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। यहां विकास या तो पोस्टरों में दिखता है या कांग्रेस सरकार के नेताओं के लॉकर में। छत्तीसगढ़ बदलाव की मांग कर रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने वर्षों तक बस्तर की उपेक्षा की है। उन्होंने कभी लोगों के हितों के बारे में नहीं सोचा। बीजेपी ने यहां कई विकास कार्य किए हैं। आप सभी जानते हैं कि कांग्रेस की तुलना में बीजेपी पांच देती है। यहां के आदिवासियों के लिए कई गुना ज्यादा बजट।

पीएम मोदी ने अंतागढ़ और तारोकी के बीच एक नई रेल लाइन और जगदलपुर और दंतेवाड़ा के बीच एक रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना भी समर्पित की। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बोरीडांड-सूरजपुर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना और जगदलपुर स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने तारोकी-रायपुर डेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।अधिकारियों ने कहा कि इन रेल परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

बेहतर रेल बुनियादी ढांचे और नई ट्रेन सेवा से स्थानीय लोगों को लाभ होगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के 'कुनकुरी से छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा खंड' तक एक सड़क उन्नयन परियोजना भी समर्पित की। नई सड़क से सड़क संपर्क में सुधार होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। छत्तीसगढ़ उन पांच राज्यों में शामिल है जहां साल के अंत तक चुनाव होंगे। बीजेपी राज्य में 2018 में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार को हटाना चाहती है।