press club - Swatantra Prabhat

जलालपुर में प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक का भव्य स्वागत
जलालपुर, अंबेडकर नगर। अंबेडकर नगर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक के जलालपुर नगर आगमन पर पत्रकारों एवं समाजसेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विमलेश दुबे ने की।इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने ज्ञान चंद्र पाठक की जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता, निष्पक्ष सोच तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को और अधिक मजबूती से उठाएगा।

अपने संबोधन में ज्ञान प्रकाश पाठक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि संपूर्ण अंबेडकर नगर प्रेस क्लब का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब सदैव जनहित के प्रति समर्पित रहा है और आगे भी पत्रकारिता को जनता की आवाज के रूप में सशक्त बनाए रखने के लिए कार्य करता रहेगा।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और प्रेस क्लब सामाजिक न्याय, जनसमस्याओं तथा आम नागरिकों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर हमेशा मुखर रहेगा। कार्यक्रम में अनेक पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

एफ एच मेडिकल कॉलेज में टूण्डला प्रेस क्लब के पत्रकारों का हुआ सम्मान
विवेक शर्मा संवाददाता टूण्डला

टूण्डला- एफ.एच मेडिकल कॉलेज में टूण्डला प्रेस क्लब के पत्रकारों का सम्मान किया गया। मंगलवार को एफ.एच मेडिकल कॉलेज में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज ग्रुप की तरफ से शहजाद खान ने टूण्डला प्रेस क्लब के पत्रकारों संरक्षक राजू उपाध्याय, राधेश्याम चौहान, अध्यक्ष सोमेंद्र पौनियां, उपाध्यक्ष महेश ठैनुआ, सचिव विवेक शर्मा, महामंत्री रामपाल चौधरी,कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा,मीडिया प्रभारी जाविद अली,महासचिव राष्ट्रदीप जैन,अंकित श्रोतिया, सह सचिव गिरधारी लाल, संगठन मंत्री विमल किशोर बॉबी,उपेंद्र यादव ताहिर सिद्दीकी योगेंद्र सिंह कपिल देव आदि टूण्डला प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों का माला पहना कर शाल उड़ाकर व शील्ड प्रदान कर जोरदार स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर शहजाद खान ने पत्रकारों की भूमिका उनके योगदान और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारिता का महत्व बढ़ चुका है। पत्रकार समाज के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं और समाज के हर मुद्दे को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। पत्रकार समाज का आईना है जो दिन रात विकट परिस्थितियों में काम करते हुए जनता की आवाज बन उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाते हैं।

आज टूंडला प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों का सम्मान करते हुए हमें हर्ष हो रहा है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सोमेंद्र पोनियां ने कहा कि समाज को जागरूक करना और सही जानकारी प्रदान करना पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। हमें इस सम्मान से और अधिक प्रेरणा मिली है और हम आगे भी अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।सभी पत्रकारों ने इस सम्मान के लिए शहजाद खान का धन्यवाद दिया।

पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,कार्यवाही की मांग
महराजगंज-जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब महराजगंज के तहसील इकाई निचलौल के तत्वाधान में मंगलवार को पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे के साथ बीते दिनों प्रयागराज में हुए दुर्व्यवहार के संबंध में ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने राज्यपाल को संबंधित ज्ञापन को उपजिलाधिकारी शैलेंद्र गौतम को ज्ञापन सौप कार्रवाई की मांग किया। भेजे गए ज्ञापन में पत्रकारों ने लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे जो देश के एक प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनल के संवाददाता है।

प्रयागराज के पीएम हाउस मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में न्यूज़ कवरेज कर रहे थे। जहां पुलिस व प्रशासनिक कर्मी के द्वारा रोका गया व उनके साथ अभद्रता करते हुए गिरफ्तार करने की भी धमकी दी गई। पत्रकारों ने इसकी घोर निंदा करते हुए अभद्रता करने वाले लोगों की विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग किया है।

निचलौल तहसील इकाई के अध्यक्ष विकास रौनियार ने इस अभद्रता की घोर निंदा करते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई की माँग की है । इस दौरान गोविंद साहनी, दिनेश रौनियार, इजहार सिद्दीकी, प्रदीप कुमार गौड़, रविन्द्र मिश्रा, आलम अंसारी, हैदर अली, इनामुल्लाह सिद्दीकी, शुभम खरवार, रुतुत पाठक, मनीष कुमार, प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, देवेंद्र भारती सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

जनपद का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन बना ऐप्जा डेढ़ सौ सदस्यों के साथ कार्यकारिणी की घोषित
शाहजहांपुर/ महानगर में शुक्रवार को सूचना संकुल भवन(प्रेस क्लब) में ऑल इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऐप्जा की जिला एवं महानगर व तहसील इकाई का गठन किया गया। जहां करीब डेढ़ सौ पत्रकारों ने ऐप्जा की आजीवन सदस्यता ग्रहण की जो जनपद में सबसे बड़े पत्रकार संगठन के रुप में परिवर्तित हो गया जिसमें तमाम पत्रकार संगठनों को छोड़कर वरिष्ठ पत्रकारों ने ऐप्जा  की सदस्यता ली  कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि  ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी का पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान ऐप्जा के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने   जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ब्यूरो प्रमुख अमर उजाला आशीष त्रिपाठी, ब्यूरो प्रमुख अमृत विचार श्याम जी मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार राम जी मिश्रा, सर्वेश मिश्रा, गिरीश चंद दीक्षित, भगवान शरण शर्मा को जिला संरक्षक मनोनीत करते हुए TV9 भारतवर्ष नेशनल न्यूज चैनल के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष, यूथ कनेक्शन समाचार पत्र के संपादक विशनू दयाल कनौजिया को जिला महामंत्री, नवीन मिश्रा को जिला सचिव,अरविंद कुमार कनौजिया महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस दौरान जिला कार्यकारिणी में, वरिष्ठ पत्रकार ललित तिवारी, विश्वनाथ त्रिवेदी, अनुराग मिश्रा, मोअज्जम खान, शाहिद गुड्डू को जिला उपाध्यक्ष, सुशील तिवारी को जिला महासचिव सुमित गुप्ता, चंद्रकांत दीक्षित को जिला सचिव, दिनेश मिश्रा को कलान, हरिहरनाथ मिश्रा सदर, नीरज मिश्रा को पुवायां तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।जबकि विवेक मिश्रा अंशु को तिलहर तहसील का प्रभारी बनाया गया है। इसी के साथ जनपद की कई ब्लाक कमेटियों का भी गठन कर ऐप्जा के 60 सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान, वरिष्ठ पत्रकार संजीव पांडे, अशोक द्विवेदी, राजू मिश्रा, आशीष त्रिपाठी ब्रह्मात्मज, वीनू सिंह तिलहर सहित करीब डेढ़ सौ पत्रकार उपस्थित रहे।

पत्रकार प्रेस क्लब की ओर से आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में कई पत्रकारों का हुआ सम्मान
भदोही। ज्ञानपुर स्थित जिला पंचायत के सभागार में रविवार को पत्रकार प्रेस क्लब की ओर से एक  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र द्विवेदी ने किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक रहे। बतौर मुख्य अतिथि श्री पाठक ने पत्रकारिता की चुनौतियों पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि फेक न्यूज के दौर में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखना ही पत्रकारों की बड़ी जिम्मेदारी है।

आज के परिवेश में खबरों की सच्चाई और निष्पक्षता बरकरार रखना पत्रकारों के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है। श्री पाठक ने कहा कि अखबार ने हमेशा "सच है तो छपेगा" के सिद्धांत को अपनाया है और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की है। श्री पाठक ने इस बात पर भी जोर दिया कि पत्रकार प्रेस क्लब (पीपीसी) ने पीड़ित पत्रकारों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाकर पूरे प्रदेश में अपनी एक पहचान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अखबार ने न सिर्फ सच को सामने लाने का काम किया है, बल्कि उन मुद्दों को भी उठाया है जो समाज और आम जनता से सीधे जुड़े हैं।

श्री पाठक ने उदाहरण के तौर पर भदोही जिले के पिपरिस गांव में स्थापित गौ संरक्षण केंद्र में बड़े पैमाने पर व्याप्त भ्रष्टाचार की खबर को कवरेज करने गए पीपीसी भदोही के जिला उपाध्यक्ष एवं एक अखबार के पत्रकार उमेश दुबे के साथ केंद्र संचालक प्रधान हृदय नारायण सरोज द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले को पत्रकार पत्रकार प्रेस क्लब ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जिलाधिकारी विशाल सिंह को पत्र सौप कर कार्रवाई की मांग किया है।

पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार जमीनी स्तर पर सामाजिक मुद्दों को उजागर करने और सकारात्मक बदलाव लाने का हमेशा प्रयास करे।आज के डिजिटल युग में गलत सूचनाओं का प्रचार-प्रसार बढ़ गया है, ऐसे में अखबारों की विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिम्मेदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर जोर दिया, जो समाज को सही दिशा में प्रेरित करती है। प्रदेश महासचिव श्री द्विवेदी ने पत्रकार प्रेस क्लब की मजबूती पर भी पत्रकारों को एक जुट होकर कार्य करने की नसीहत दी।

सम्मान समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले कई पत्रकारों का सम्मान भी हुआ। सम्मान समारोह में प्रदेश सलाहकार सचिव दीपक कुमार मिश्रा,मंडल महासचिव राजेश मिश्रा , मंडल उपाध्यक्ष सुरेश कुमार मिश्रा,जिलाध्यक्ष दिलीप दुबे,जिला महासचिव राजकुमार सरोज,जिला संयोजक आशीष सोनी,जिला संगठन मंत्री विष्णु दुबे, जिला उपाध्यक्ष उमेश दुबे,शैलेश कुमार,विकास मिश्रा,शीतल श्रीवास्तव,पिंटू तिवारी,सुभाष सिंह,मनोज वर्मा,सुधीर उपाध्याय,पंकज कुमार,अनिल तिवारी,आशीष पाठक,वीके श्रीवास्तव,राजू सिंह,सतीशंकर,नागेश्वर राजभर,अलगू दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

समूह की महिलाओं के खाते से लाखों रुपए की ठगी, संचालिका फरार,सैकड़ो के संख्या में डीएम/एसएसपी कार्यालय पहुंची महिलाऐं
गोरखपुर- जिलाधिकारी कार्यालय सहित प्रेस क्लब पर सैकड़ो के संख्या में पहुंची महिलाये जालसाज समूह संचालिका कार्यवाही की मांग को लेकर 26 सिंतम्बर दिन गुरुवार को पहुंची । महिलाओ ने बताया कि खजनी क्षेत्र के सैकड़ो महिलाओ से समूह संचालिका करोड़ो रूपये लेकर फरार हो गई है। गरीब परिवार की महिलाएं अपनी जमा पुलिस समूह में जमा किया था, जिसको समूह संचालिका धोखे में रख  सभी रकम निकाल कर फरार है। सभी पीड़ित महिलाये हरपुर बुदहट में भी गुहार लगा कर थक गई, अब आलाधिकारी का दरवाजा खटखटा कर कार्यवाही की माँग कर रही है।

खजनी तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत देवड़ारतुला निवासिनी कलावती देवी पत्नी अभय, गीता देवी पत्नी राजकिशोर व शाहिबानो खातून पत्नी स्व रफीक ने जिलाधिकारी कार्यालय पर अधिकारियों से गुहार लगाते हुए बताया कि हम समूह की महिलाएं उत्कर्ष बैंक, बंधन, सर्वोदय, अन्नपूर्णा सहित अनेक बैंकों में खाता संचालित होता रहा है। समूह की महिलाओं का आरोप है कि संचालिका रुपा देवी पत्नी अज्ञात द्वारा समूह की महिलाओं के खाते से लाखों रुपए निकाल कर गबन कर लिया ।

डेवड़ारतुला निवासी  महिलाओं ने 26 सिंतम्बर दिन गुरुवार को  डीएम ऑफिस में अधिकारियो से बताई  की महिला समूह में करीब 21 महिलाओं के खाते का संचालन विभिन्न बैंकों मे संचालिका रुपा देवी पत्नी अज्ञात के द्वारा संचालित किया जाता है। संचालिका द्वारा समूह की महिलाओं को झांसे में लेकर कि लड़की का डाक्टरी में एडमिशन कराने के नाम पर समूह की महिलाओं के खाते से  लाखों रुपए निकलवा कर ले लिया गया। और कहा गया कि लड़की का जब एडमिशन हो जाएगा तब हम आप लोगों के खाते से निकाला गया रुपया जमा कर दूंगी लेकिन समूह की महिलाओं ने जब खाते से निकाले गए रुपए की किस्त को जमा करने के लिए कहा गया तो संचालिका द्वारा इंकार कर दिया गया। इस सम्बंध में हरपुर बुदहट थाना में  सभी महिलाएं एकत्रित होकर तहरीर  दे चुकी है, फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई । हार मान कर हम सभी महिलाओं को जिला के अधिकारी के पास आना पड़ रहा है।

मंडलायुक्त को ज्ञापन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा मा. प्रधानमंत्री को पत्रकार हितों के लिए की गई 11 सूत्रीय मांग
कानपुर। कानपुर के पत्रकारों द्वारा  नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के बैनर तले समाचार पत्रों व पत्रकारों की सुरक्षा हेतू प्रधानमन्त्री से की गई 11 सूत्रीय मांग जहां एक ओर पत्रकार देश से लेकर प्रदेश तक, जिले से लेकर गांव तक, शहर से लेकर कस्बे तक, जनता से लेकर सरकार तक, नेता से लेकर अभिनेता तक, पीड़ित से लेकर दबंग तक निष्पक्ष, निर्भीक होकर सबकी आवाज बनकर उन्हे हर ओर से न्याय दिलाने हेतू अपनी खबरों के माध्यम से जान की बाजी लगा देते हैं जहां सरकार भी कोई काम करने से पूर्व मीडिया कर्मियों को याद करती है वहीं काम निकलने के बाद शासन प्रशासन मीडिया का ध्यान क्यों नहीं रखता है।

पत्रकार भी एक इंसान हैं उसका भी एक परिवार है इसलिए सरकार को चाहिए कि पत्रकारों की सुविधाओं की ओर भी ध्यान केन्द्रित करे। आज नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा समाचार पत्रों व पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कानपुर के कुछ पत्रकारों द्वारा मंडलायुक्त कानपुर मण्डल के माध्यम से मा. प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रमुख रुप से समाचार पत्र-पत्रिकाओं के प्रिंट में इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियों को जीएसटी मुक्त करने, प्रेस सेवा पोर्टल पर जो प्रोफाइल अखबार की प्रिंट लाइन के अनुसार बनाने व प्रेस एनुअल रिटर्न फाइल करने की तिथि को बढ़ाने।

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेलवे से मिलने वाली सुविधाओं को पुनः बहाल करने, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञापन नीति दरों की समीक्षा करने व कम से कम वार्षिक 20 विज्ञापन प्रदान करने, अखबार मालिक व संपादकों तथा क्षेत्रीय पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट देने, सूचना विभाग द्वारा समाचार प्रकाशकों के पहचान पत्र जारी किए जाने, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने व सभी मीडिया कर्मियों का 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा व 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा सुरक्षा पॉलिसी लागू करने, खबर प्रकाशन को आधार पर पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे पंजीकृत न करने तथा लगे फर्जी मुकदमें वापस लिए जाने, सभी शासन प्रशासन कार्यालयों में पत्रकारों द्वारा सूचना मांगने पर सम्मानपूर्वक सही जानकारी प्रदान करने जैसी प्रमुख मांगे रखी गई, ज्ञापन के समय नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट उमाशंकर त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, मण्डल महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा, मण्डल मंत्री पप्पू यादव, कानपुर जिलाध्यक्ष अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष के के द्विवेदी, जिला महामंत्री मोहम्मद जुनैद, विष्णु ठाकुर, मुकेश विश्वकर्मा, राहुल निषाद, सुधीर भारद्वाज सहित कई पत्रकार रहे उपस्थित।

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा
कानपुर ( जितेन्द्र सिंह ) आज पत्रकारों के हित में सम्पूर्ण भारत में कार्यरत राष्ट्रीय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के बैनर तले लगभग आधा सैकड़ा पत्रकार व समाचार प्रकाशक छोटे व मझोले समाचार पत्र-पत्रिकाओं एवं मीडिया कर्मियों के अस्तित्व की रक्षा हेतु आवश्यक 11 सूत्रीय मांगों को लेकर कानपुर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचें और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि देश की आजादी से लेकर आज तक पत्रकारों द्वारा देश व समाज की रक्षा व उत्थान हेतू हमेशा प्रमुख भूमिका निभाई गई है लेकीन आज सम्पूर्ण देश के छोटे व मझोले समाचार पत्र-पत्रिकाओं एवं मीडिया कर्मियों के अस्तित्व पर कुछ संकट दिखाई दे रहा है जिनकी रक्षा हेतू नेशनल मीडिया प्रेस क्लब ने आवश्यक 11 सूत्रीय मांगे महामहिम राष्ट्रपति महोदया तक पहुंचाने हेतू जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।

संगठन द्वारा जो मांगे रखी गई वह इस प्रकार हैं।1. समाचार पत्र-पत्रिकाओं के प्रिंट में इस्तेमाल होने वाली स्याही, प्लेट मेकिंग सामग्री, प्रिंट पेपर, प्रिंटिंग मशीन की छपाई इत्यादि सभी सामग्रियों को जीएसटी मुक्त किया जाय। 2. प्रेस सेवा पोर्टल पर जो प्रोफाइल बनाई जाए वह अखबार की प्रिंट लाइन के अनुसार बनाई जाए। 3. प्रेस सेवा पोर्टल पर एनुअल रिटर्न फाइल करते समय आ रही समस्याओं को देखते हुए रिटर्न तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त की जाए। 4. मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेलवे में दी जाने वाली सुविधाओं (जो कोविड 19 के दौरान बंद की गई सुविधाओ) को पुनः बहाल किया जाय।

5. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विगत 20 वर्षों से विज्ञापन नीति दरों की समीक्षा नहीं हुई है कृपया सीवीसी. के अनुसार या समकक्ष विज्ञापन दरों की समीक्षा करते हुए भाषाई भेदभाव बंदकर एक समान कम से कम वार्षिक 20 विज्ञापन दिए जाएं। 6. अखबार मालिक व संपादकों तथा क्षेत्रीय पत्रकारों को टोल टैक्स में छूट दी जाए। 7. सूचना विभाग द्वारा समाचार प्रकाशकों के पहचान पत्र जारी किए जाएं। 8. सभी मीडिया कर्मियों का आयुष्मान कार्ड की तर्ज पर कम से कम 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किया जाए।

9. सभी मीडिया कर्मियों का 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा सुरक्षा पॉलिसी लागू किया जाए। 10. खबर प्रकाशन को आधार मानकर पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे पंजीकृत न किया जाए और जो फर्जी मुकदमें लगाए गए हों उन्हें वापस लिया जाए।11. सभी शासन प्रशासन के कार्यालयों में पत्रकारों द्वारा सूचना मांगने पर सही जानकारी प्रदान की जाए और उन्हें सम्मान दिया जाए।

उक्त ज्ञापन के समय प्रमुख रुप से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट उमाशंकर त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलबीर कपाड़िया, मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मण्डल महामंत्री वीरेन्द्र कुमार शर्मा, मण्डल मंत्री पप्पू यादव, जिला महामंत्री मोहम्मद जुनैद, जिला उपाध्यक्ष के के द्विवेदी, जिला प्रचार मंत्री सुहैल मंसूरी, जिला सूचना मंत्री अमर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद शादाब, एस के सिंह, आकाश बर्मा, मोहम्मद अमान, आमिर हुसैन, विष्णु ठाकुर, कमलेश कुमार, मुकेश विश्वकर्मा, रवि श्रीवास्तव सहित आधा सैकड़ा पत्रकार रहे उपस्थित।

चौपारण में पत्रकारों पर दर्ज हुए प्राथमिकी के विरोध में प्रेस क्लब बरही की बैठक संपन्न
बरही बीते कुछ दिनों पूर्व चौपारण में दो पक्षों के आपसी झड़प में अलग अलग लोगो द्वारा दिए गए आवेदन के माध्यम से चौपारण के तीन पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी को लेकर प्रेस क्लब, बरही की शनिवार को एक आपात बैठक एनएच डाक बंगला में हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनुज यादव व संचालन सचिव अनुज सिंह ने किया। बैठक में पत्रकारों पर हुए प्राथमिकी को लेकर घटना की निंदा की गई और घटना को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को लिखित ज्ञापन देने पर सहमति बनी।

बैठक में प्रेस क्लब बरही से पत्रकार अंकित कुमार ने सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रेस क्लब बरही का विधिवत सदस्य बनाया गया। इस बाबत प्रेस क्लब बरही के अध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं है, ना ही वह वैसा कोई काम करते है जिससे विधि व्यवस्था बाधित हो। ऐसे में दो पक्षों के आपसी झड़प में अन्य लोगो के साथ पत्रकारों पर नामजद एफआईआर करना सरासर गलत है।

उन्होंने चौपारण व बरही के प्रशासनिक पदाधिकारियों से आग्रह किया कि मामले की उचित जांच करते हुए जल्द से जल्द पत्रकारों का नाम प्राथमिकी से हटाया जाए अन्यथा संवैधानिक रूप से इसका विरोध करेंगे। मौके पर अध्यक्ष अनुज कुमार, सचिव अनुज सिंह, पत्रकार रितेश कुमार, अब्दुल मनान वारसी, राकेश रोशन, सुजीत प्रधान, पंकज कुमार, गन्नू कुमार, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

पत्रकारों, लेखकों के घरों पर पड़ी Raids, प्रेस क्लब ने कहा चिंता का विषय
Journalists: न्यूज़क्लिक और इससे जुड़े पत्रकारों के घरों पर दिल्ली पुलिस के छापों पर पत्रकारों और इनके संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया यानी पीसीआई ने कहा है कि वह पत्रकारों के साथ एकजुटता से खड़ा है। इसने सरकार से इस पर विस्तृत बयान जारी करने की मांग की है। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कहा है, 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया न्यूज़क्लिक से जुड़े पत्रकारों और लेखकों के घरों पर की गई कई छापेमारी से बेहद चिंतित है। हम घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और एक विस्तृत बयान जारी करेंगे।' इसने आगे कहा है कि पीसीआई पत्रकारों के साथ एकजुटता से खड़ा है और सरकार से जानकारी देने की मांग करता है।

न्यूज़क्लिक और इससे जुड़े पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह ही कार्रवाई की है। जिनके ख़िलाफ़ यह कार्रवाई की गई है उनमें वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा, भाषा सिंह, न्यूज़क्लिक वेबसाइट के संपादक प्रबीर पुरकायस्थ और व्यंग्यकार संजय राजौरा, लेखिका गीता हरिहरन, प्रसिद्ध पत्रकार औनिंद्यो चक्रवर्ती, एक्टिविस्ट और इतिहासकार सोहेल हाशमी आदि शामिल हैं। अधिकतर के फोन और लैपटॉप जब्त किए गए हैं और कुछ को पूछताछ के लिए थाने जाया गया है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल द्वारा समाचार पोर्टल के खिलाफ सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी यूएपीए के तहत एक नया मामला दर्ज किया गया है। चीन से फंड लेने के आरोपों के बीच न्यूज़क्लिक दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा और प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में है। बहरहाल, इस कार्रवाई को लेकर पत्रकारों ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने कहा, "दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने न्यूज़क्लिक वेबसाइट से जुड़े कई पत्रकारों/लेखकों के घरों पर छापेमारी की। मोबाइल और लैपटॉप ले गई। पूछताछ जारी। अभी तक कोई वारंट/एफआईआर नहीं दिखाया गया। लोकतंत्र में पत्रकार कब से राज्य के 'दुश्मन' बन गए?"

लेखक अपूर्वानंद ने कहा है, 'सरकार के आलोचकों पर छापे मारे जा रहे हैं। अनिंद्यो, उर्मिलेश, भाषा, अभिसार, परोनजॉय, सोहेल हाशमी, रघुनंदन, संजय राजौरा, तीस्ता, ... के साथ क्या किया जा रहा है, इसको बताने का कोई अन्य तरीका नहीं है।' उन्होंने कहा, 'स्वतंत्र आवाज़ों पर हमला किया जा रहा है। यह वास्तव में वे लोग हैं जो जानकारी और विचारों के उन स्रोतों से वंचित हो रहे हैं जो उन्हें अपना निर्णय लेने में मदद करते हैं। उन्हें अपनी चिंता करने की ज़रूरत है। यह उन पर हमला है!'

सोहित मिश्रा ने लिखा है, 'एक तरफ़ साहब खुद यूट्यूब पर आ रहे हैं, और दूसरी तरफ यूट्यूब पर काम कर रहे पत्रकारों के घर पर छापेमारी हो रही है। सुबह सुबह पत्रकारों के घरों में इन अधिकारियों का पहुंचना, उनके लैपटॉप और फोन को सीज़ करना, यह बताता है कि 2024 की तैयारी शुरू हो गई है और बोलने वालों पर कारवाई होगी...।'

हालाँकि, कुछ पत्रकारों ने सरकार के फ़ैसले को सही ठहराने की कोशिश की है। अशोक श्रीवास्तव ने कहा है, 'कुछ लोग मनीष कश्यप की गिरफ्तारी को सही ठहरा रहे थे यह कह कर कि वो फेक न्यूज फैला रहा था। अब वही लोग अवैध फंडिग के मामले में न्यूज क्लिक के पत्रकारों के खिलाफ कारवाई पर छाती पीट रहे हैं। मनीष की गिरफ्तारी को जो लोग मीडिया पर हमला नहीं मान रहे थे यह कह कर कि मनीष पत्रकार नहीं यूट्यूबर है। अब वही लोग यूट्यूबर अभिसार शर्मा के समर्थन में रूदाली रोना रो रहे हैं कि मीडिया की आजादी खतरे में है।'

बता दें कि न्यूज़क्लिक और इसके पत्रकारों पर दिल्ली पुलिस के छापों को लेकर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की आलोचना की है। विपक्षी दलों ने कहा है कि जो बीजेपी की भजन मंडली में शामिल होने से इनकार करते हैं उनके ख़िलाफ़ इस तरह की कार्रवाई होती है। इन दलों ने कहा है कि सरकार उन लोगों से डरी हुई है जो उनकी विफलताओं पर सरकार से सवाल पूछते हैं।

कांग्रेस ने मोदी सरकार की इस कार्रवाई को पीएम मोदी का डर और घबराहट क़रार दिया है। इसने ट्वीट किया है, 'पीएम मोदी डरे हुए हैं, घबराए हुए हैं। खासतौर से उन लोगों से जो उनकी विफलताओं पर, उनकी नाकामियों पर उनसे सवाल पूछते हैं। वो विपक्ष के नेता हों या फिर पत्रकार, सच बोलने वालों को प्रताड़ित किया जाएगा। आज फिर से पत्रकारों पर छापेमारी इसी बात का प्रमाण है।'