खजनी न्यूज - Swatantra Prabhat

ख़जनी : अम्बेडकर जयंती पर खजनी में गरजी सामाजिक समरसता की आवाज, सेवानिवृत्त कर्मियों का भव्य सम्मान
रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

खजनी, गोरखपुर। भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर खजनी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक समरसता और समान अधिकारों का संदेश गूंज उठा। नगर पंचायत उनवल में आयोजित विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन “डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान” के तहत किया गया, जिसमें बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ल और मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया मौजूद रहे। आयोजन के दौरान अनुसूचित समाज से जुड़े विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र व बाबा साहब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में शंकर प्रसाद, इन्द्र प्रसाद, काशी प्रसाद, दूधनाथ, कुन्ती देवी, अयोध्या प्रसाद, गंगा सागर, बेचन प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, छोटेलाल, छांगुर प्रसाद, परदेशी कन्नौजिया, गया प्रसाद और जोखन प्रसाद सहित कई नाम शामिल रहे।

मुख्य अतिथि जनार्दन तिवारी ने कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समाज में समानता की नींव रखी। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्य वक्ता राजाराम कन्नौजिया ने बाबा साहब के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब से जुड़े प्रमुख स्थलों को “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी उनके योगदान को बेहतर तरीके से समझ सके।

विधायक प्रदीप शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि वंचित समाज के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनके जीवन से जुड़े स्थानों का विकास कर उनके सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह सैंथवार ने किया, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष महेश दुबे ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव, उमाशंकर निषाद, इन्द्र कुमार निगम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ख़जनी में भट्ठा मालिकों की मनमानी से ‘मौत का रास्ता’ बना कटघर-बिगही मार्ग, कीचड़ में फिसलकर कई घायल
रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

खजनी, गोरखपुर। तहसील क्षेत्र के कटघर-बिगही मार्ग की हालत इन दिनों बद से बदतर हो चुकी है। नैपुरा मोड़ समेत पूरे मार्ग पर भट्ठा संचालकों की लापरवाही के चलते सड़क पर मिट्टी की मोटी परत जम गई है, जो हल्की बारिश के बाद जानलेवा कीचड़ में तब्दील हो गई है।

शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद सड़क पूरी तरह कीचड़ से भर गई, जिससे पैदल राहगीरों से लेकर बाइक सवारों तक का चलना मुश्किल हो गया। फिसलन के कारण कई बाइक चालक गिरकर चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीएस मार्क ईंट समेत कई भट्ठा संचालक बिना किसी नियम के सड़क पर मिट्टी गिरा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग अब भट्ठों के वाहनों के लिए तो सुगम हो गया है, लेकिन आम लोगों के लिए ‘मौत का रास्ता’ बन चुका है। आए दिन वाहन फिसलने की घटनाएं हो रही हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।

पहले भी कई बार शिकायत के बाद तहसील प्रशासन हरकत में आया था और भट्ठा संचालकों ने सड़क साफ कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर जस के तस हो गए।
लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और मार्ग जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा, जिससे लोगों की जान जोखिम में है। प्रदर्शन के बावजूद देर शाम तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की सफाई नहीं कराई गई और भट्ठा संचालकों की मनमानी पर रोक नहीं लगी, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस मामले में उप जिलाधिकारी खजनी राजेश प्रताप सिंह का बयान भी विवादों में आ गया है। उन्होंने कहा कि “कीचड़ है तो लोग बच-बचाकर चलें”। इस बयान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश और बढ़ गया है।

गोरखपुर ग्रामीण अंचलों में चैत्र नवरात्र की धूम, मंदिरों से बाजार तक दिखी आस्था की रौनक
रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (खजनी तहसील))

ख़जनी गोरखपुर जनवद के दक्षिणांचल  क्षेत्र खजनी तहसील के ग्रामीण इलाकों में चैत्र नवरात्र को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। 19 मार्च से शुरू होने वाले नौ दिवसीय पर्व की तैयारियां गांव-गांव के मंदिरों और बाजारों में जोर-शोर से चल रही हैं। मां कोटही देवी समेत क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों में सजावट का कार्य अंतिम चरण में है, वहीं श्रद्धालु भी पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुट गए हैं।

गोगहरा स्थित समय माता मंदिर, शीतला माता मंदिर और गांवों के काली मंदिरों में विशेष साफ-सफाई और आकर्षक सजावट की जा रही है। नवरात्र के दौरान इन मंदिरों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समितियां व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगी हैं।

इधर खजनी बाजार में भी नवरात्र की रौनक साफ दिखाई दे रही है। दुकानों पर मां दुर्गा के श्रृंगार से जुड़ी वस्तुओं की भरमार है। लाल और गोटेदार चुनरी, माता का लहंगा, चूड़ी, माला, हार, पायल, बिंदी, सिंदूर, काजल, महावर, त्रिशूल, अखंड दीपक और मुकुट की खरीदारी तेजी से बढ़ रही है। मिट्टी के कलश और व्रत के सामान की भी जमकर बिक्री हो रही है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र नवरात्र में आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से सुख, शांति और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। नवरात्र के दौरान मंदिरों की घंटियों की गूंज और घरों में जलने वाली अखंड ज्योति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

पंडितों के अनुसार 19 मार्च को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त प्रातः 6:53 से 7:43 बजे तक है। यदि इस समय में स्थापना न हो सके तो अभिजीत मुहूर्त (दोपहर 12:06 से 12:54 बजे तक) में भी कलश स्थापना की जा सकती है। इस दौरान मिट्टी के पात्र में जौ बोकर जल से भरे कलश पर आम के पत्ते और नारियल स्थापित किया जाता है, जो देवी शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

पुजारियों के अनुसार इस वर्ष नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहा है, जिसके चलते मां दुर्गा की सवारी ‘डोली’ मानी जा रही है। शास्त्रों के अनुसार अलग-अलग वार पर माता की सवारी बदलती है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व होता है। डोली की सवारी को परिवर्तन और विशेष घटनाओं का संकेत भी माना जाता है।
नवरात्र के नौ दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर देवी मंत्रों का जाप करते हैं और मां दुर्गा की आराधना कर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। पूरे क्षेत्र में नवरात्र को लेकर उत्साह चरम पर है।

खजनी थाने का प्रेस नोट विवाद में: गलत तारीख, दो नाम, एक ही आरोपी और ‘बुरा न मानो होली है’ का संदेश
रिपोर्टर/ रामअशीष तिवारी ( खजनी तहसील)

ख़जनी' गोरखपुर, 2 मार्च 2026: जनपद के खजनी थाने से जारी एक प्रेस नोट इन दिनों सोशल मीडिया और पत्रकारों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह द्वारा जारी इस नोट में तारीख, आरोपी के नाम और भाषा शैली—तीनों में इतनी गड़बड़ियां हैं कि सवाल उठना लाजमी हो गया है। प्रेस नोट पर अंकित तारीख है—1-3-2025। जबकि आज 2 मार्च 2026 है। यानी थाना प्रभारी ने पूरे एक साल पुरानी तारीख डाल दी। क्या यह महज टाइपिंग की चूक है या दस्तावेज तैयार करने में लापरवाही?

सबसे हैरान करने वाली बात आरोपी के नाम की है। नोट के एक हिस्से में लिखा गया है—जगदंबा शुक्ला पुत्र रामसूरत शुक्ला, निवासी डांगी पार, थाना बांसगांव” जबकि उसी नोट में आगे लिखा है— विकास पुत्र खदेरु, निवासी ग्राम परसौनी, थाना गजनी”दो अलग-अलग नाम, दो अलग-अलग पते, एक ही प्रेस नोट में। अब सवाल यह है कि असली आरोपी कौन है? क्या पुलिस खुद नहीं जानती या फिर जानबूझकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई?

*“बुरा न मानो होली है!” होली के त्योहार में यह वाक्य आम बोलचाल में इस्तेमाल होता है, लेकिन आधिकारिक पुलिस प्रेस नोट में इसका इस्तेमाल कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या सरकारी दस्तावेज में इतनी अनौपचारिक भाषा उचित है?

स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि पुलिस का प्रेस नोट तथ्यों पर आधारित, स्पष्ट और सुसंगत होना चाहिए। जब खुद पुलिस की जारी सूचना में नाम, पता और तारीख तक गलत हो, तो आम जनता को सही जानकारी कैसे मिलेगी?
अभी तक खजनी थाने या वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से इस गड़बड़ी पर कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

देखना यह होगा कि इस ‘लाजवाब’ प्रेस नोट को महज टाइपिंग एरर मानकर सुधार लिया जाएगा या फिर जिम्मेदारी तय की जाएगी। फिलहाल, खजनी थाने का यह प्रेस नोट गोरखपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है।

एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर मनाई गई गांधी जयंती
ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी

खजनी तहसील क्षेत्र  दुघरा में स्थित एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर सोमवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह में झंडारोहण कर पुष्पांजलि अपित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज सेवी अमित सिंह ने किया , वहीं अध्यक्षता एसडीएम खजनी राजू कुमार ने किया। विद्यालय प्रबन्धक एस एस यादव व रामा यादव के आग्रह पर समाज सेवी अमित सिंह ने झंडा रोहण किया ।

त्तपश्चजत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर  पुष्पांजलि अर्पित किया गया। विद्यालय की शिक्षिका  द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम प्रार्थना की प्रस्तुति की गई विद्यालय के छात्र अपने संबोधन में संस्कृत श्लोक का वाचन करके सबको मंत्र मुक्त कर दिया छोटे बच्चों द्वारा किये गए नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। विद्यालय की छात्रा रोजी द्वारा वैष्णों जन गीत प्रस्तुत किया गया। उक्त अवसर पर समाज सेवी अमित सिंह के सहयोगी बस्तियां के प्रधान हरेंद्र यादव , अंकुर सिंह, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।