Disease Prevention - Swatantra Prabhat

लहरपुर में आरोग्य मेले में 51 मरीजों की जांच
लहरपुर सीतापुर। क्षेत्र के अकबरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने से बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं।

आरोग्य मेले में करीब 51 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अख्तर हुसैन ने मरीजों की जांच करते हुए उन्हें बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि लगातार गर्मी और बारिश के कारण मौसम में हो रहे बदलाव से वायरल फीवर, डायरिया, खांसी-जुकाम, त्वचा एवं पेट संबंधी रोगों के मरीज सामने आ रहे हैं।

उन्होंने लोगों से साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी तरह के बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

आरोग्य मेले में पहुंचे ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव और उनकी रोकथाम के उपायों के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके साथ ही लोगों को आयुष्मान कार्ड के लाभ तथा परिवार कल्याण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में डॉ. अख्तर हुसैन द्वारा नियमित रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जरूरतमंद और असहाय परिवारों को उपचार एवं परामर्श मिलने से उन्हें काफी राहत मिल रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिकित्सक की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

चक फैजुल्ला मोहल्ले में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,बीमारियों का बढ़ा खतरा
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक फैजुल्ला मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मोहल्ले की सड़कों और गलियों में पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जलकल विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जलकल विभाग से मांग की है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का जल्द से-जल्द स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित बीमारियों के खतरे से बचाव हो सके।

जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न
अम्बेडकरनगर- जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (जुलाई-2026) की प्रथम जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में 1 जुलाई से अब तक विभिन्न विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों की विभागवार समीक्षा की गई और अभियान को अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने सभी अधिशासी अधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव को नियमित, व्यापक और प्रभावी ढंग से कराने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान की सभी गतिविधियां विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के साथ पूरी की जाएं।ईशा प्रिया ने चिकित्सा अधीक्षकों, एमओआईसी एवं चिकित्सकों को अपने दायित्वों का संवेदनशीलता एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने को कहा। उन्होंने चिकित्सालयों में नियमित साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को चूहों एवं छछूंदरों से फैलने वाले रोगों के प्रति किसानों को जागरूक करने, जबकि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को सुअर पालकों का संवेदीकरण कराने,  सुअर बाड़ों की नियमित सफाई और एईएस/जेई जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।इसके अलावा, सैम एवं माम (SAM/MAM) बच्चों के समयबद्ध चिन्हांकन, उन्हें पोषण, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित कृषि, पशुपालन, नगर पालिका, नगर पंचायत और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जुलाई माह के विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जन-जागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी।
स्वतंत्र प्रभात ।

प्रयागराज।

संचारी रोगों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जुलाई माह में चलाए जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (द्वितीय चरण) का शुभारंभ बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से किया गया। अभियान का उद्घाटन अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक डॉ. आशु पाण्डेय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का संचालन 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक किया जाएगा, जबकि दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचारी रोगों की रोकथाम, साफ-सफाई, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम तथा जन-जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अंशु ने किया। इस दौरान अपर निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय से ही संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि दस्तक अभियान के अंतर्गत स्टॉप डायरिया अभियान भी संचालित किया जाएगा, जिसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां घर-घर जाकर डायरिया से प्रभावित परिवारों को ओआरएस, जिंक की गोलियां तथा क्लोरीन की गोलियों का वितरण करेंगी। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।

संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. के.के. मिश्रा ने कहा कि जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील इलाकों में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, डायरिया सहित अन्य संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

नेहा वर्मा ने दस्तक अभियान माह का फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । नेहा वर्मा
बस्ती। बस्ती जिले में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम  ने राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान माह का फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली संचारी रोगों से बचाव/रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गयी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर  नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ भी दिलाई। उन्होने कहा कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है या रोग के बाद शारीरिक और मानसिक  विकलांगता भी ला सकता है। इसलिए बुखार होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाये। जनपद के प्रत्येक सीएचसी/पीएचसी पर बुखार के समुचित इलाज की व्यवस्था है। इस अवसर पर सभी ने अपने गॉव, ब्लाक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखार मुक्त करने के लिए संकल्प लिया।

उन्होने इसकी प्रतिबद्धता दोहराई कि शौचालय का प्रयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित  होगा तो उसके परिवार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके गुप्ता, एसीएमओ डा.ए के सिंह, सी एम मल्होत्रा, जिला मलेरिया अधिकारी आर्येन्द्र दूबे, मलेरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एल.टी मनोज सिंह तथा विभागीय चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहें।

योग मानव जीवन की समस्याओं का समाधान और आत्मिक उत्कर्ष का मार्ग
प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह केवल एक दिवस नहीं, बल्कि मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सार्थक बनाने की एक वैश्विक चेतना का प्रतीक है। योग भारत की प्राचीन संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है जिसने आज विश्व के करोड़ों लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा के बाद योग की महत्ता और भी अधिक बढ़ी है तथा आज दुनिया का लगभग हर देश इसकी उपयोगिता को स्वीकार कर रहा है।

वर्तमान समय का मनुष्य अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहा है। जीवन की भागदौड़, प्रतिस्पर्धा, तनाव, असुरक्षा, आर्थिक दबाव और सामाजिक अपेक्षाएँ उसे निरंतर मानसिक रूप से विचलित करती रहती हैं। कभी शरीर रोगों से ग्रस्त होता है तो कभी मन चिंता, अवसाद और असंतोष से भर जाता है। व्यक्ति एक समस्या का समाधान खोजता है तो दूसरी उसके सामने खड़ी हो जाती है। परिणामस्वरूप उसका जीवन तनाव, भय, निराशा और मानसिक द्वंद्व का शिकार बन जाता है।

आज अधिकांश लोग सुख की तलाश में हैं, परंतु वास्तविक सुख उनसे दूर होता जा रहा है। बाहरी उपलब्धियों के बावजूद भीतर शांति का अभाव दिखाई देता है। ऐसे समय में योग एक प्रकाश स्तंभ की भाँति मनुष्य को सही दिशा प्रदान करता है। योग व्यक्ति को समस्याओं से भागना नहीं सिखाता, बल्कि उनका संतुलित और सकारात्मक ढंग से सामना करना सिखाता है।योग का वास्तविक स्वरूप योग का सामान्य अर्थ जोड़ या मिलन है। भारतीय दर्शन के अनुसार योग आत्मा और परमात्मा के मिलन की प्रक्रिया है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और अनुशासित बनाने वाली एक समग्र साधना है। योग शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है।

महर्षि पतंजलि ने योग को "चित्तवृत्ति निरोध" कहा है, अर्थात मन की चंचल वृत्तियों को नियंत्रित करना। जब मन स्थिर और शांत होता है, तब व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान पाता है। यही योग का मूल उद्देश्य है। योग व्यक्ति को बाहरी संसार के साथ-साथ अपने अंतर्जगत को समझने की प्रेरणा देता है।

स्वास्थ्य और योग का गहरा संबंध है।आज चिकित्सा विज्ञान भी स्वीकार करने लगा है कि अनेक रोगों का संबंध केवल शरीर से नहीं, बल्कि मन और जीवनशैली से भी होता है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, अनिद्रा, चिंता और अवसाद जैसी अनेक समस्याएँ तनाव और असंतुलित जीवन का परिणाम हैं। योग इन समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आया है।

योगासन शरीर को लचीला, सशक्त और स्वस्थ बनाते हैं। प्राणायाम श्वास-प्रश्वास को नियंत्रित कर शरीर में ऊर्जा का संतुलन स्थापित करता है। ध्यान मन को शांत और एकाग्र बनाता है। नियमित योगाभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है तथा व्यक्ति स्वयं को अधिक ऊर्जावान अनुभव करता है।

प्राचीन भारत में योग जीवन का अभिन्न अंग था। उस समय लोगों का स्वास्थ्य प्राकृतिक जीवनशैली और योगाभ्यास पर आधारित था। आधुनिक युग में भी योग उसी परंपरा को पुनर्जीवित कर रहा है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

तनावमुक्त जीवन का आधार

वर्तमान युग को तनाव का युग कहा जाता है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होने के बावजूद मनुष्य मानसिक रूप से अधिक अशांत होता जा रहा है। जीवन की जटिलताओं ने उसे भीतर से कमजोर बना दिया है। ऐसे वातावरण में योग तनावमुक्त जीवन का सबसे प्रभावी साधन सिद्ध हुआ है।

योग व्यक्ति को वर्तमान क्षण में जीना सिखाता है। यह मन को अनावश्यक चिंताओं और नकारात्मक विचारों से मुक्त करता है। जब मन शांत होता है तो निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, आत्मविश्वास विकसित होता है और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण उत्पन्न होता है। योग केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाता, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन भी प्रदान करता है।

व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।

योग का प्रभाव केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। यह व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करता है। नियमित योगाभ्यास से आत्मानुशासन, धैर्य, सहनशीलता, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास होता है। व्यक्ति अपने भीतर छिपी हुई शक्तियों को पहचानने लगता है।

योग हमें सिखाता है कि वास्तविक शक्ति बाहरी साधनों में नहीं, बल्कि हमारे भीतर निहित है। जब मनुष्य अपने अंतर्मन से जुड़ता है, तब उसके भीतर सकारात्मक परिवर्तन प्रारंभ होते हैं। उसके विचार, व्यवहार और दृष्टिकोण में परिष्कार आता है। यही कारण है कि योग को व्यक्तित्व रूपांतरण का माध्यम कहा जाता है।

विश्व में  योग की लोकप्रियता बढ़ रही है। एक समय था जब योग केवल भारत तक सीमित माना जाता था, किंतु आज इसकी लोकप्रियता विश्वव्यापी हो चुकी है। अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और एशिया के अनेक देशों में योग केंद्र स्थापित हो चुके हैं। विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कार्यालयों और चिकित्सा संस्थानों में योग को अपनाया जा रहा है।

विदेशी समाज भौतिक रूप से समृद्ध होने के बावजूद मानसिक शांति की खोज में योग की ओर आकर्षित हुआ है। अनेक विदेशी भारत आकर योग का अध्ययन करते हैं और इसकी गहन साधना से लाभान्वित होते हैं। यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का प्रमाण है कि उसकी हजारों वर्ष पुरानी परंपरा आज विश्व का मार्गदर्शन कर रही है।

सामाजिक जीवन में योग की भूमिका अहम मानी जाती है।

योग केवल व्यक्तिगत कल्याण का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का भी माध्यम है। समाज में बढ़ते अपराध, हिंसा, नशाखोरी और नैतिक पतन के मूल में मानसिक असंतुलन और आत्मसंयम का अभाव है। योग व्यक्ति में आत्मनियंत्रण, करुणा, सहिष्णुता और नैतिक मूल्यों का विकास करता है।

जब व्यक्ति का मन संतुलित होता है तो उसका व्यवहार भी संतुलित हो जाता है। योग परिवार, समाज और राष्ट्र के बीच सकारात्मक संबंधों को मजबूत करता है। यह मानवता, सहयोग और सद्भाव की भावना को विकसित करता है। इसलिए योग केवल स्वास्थ्य का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी आधार है।

अध्यात्म की ओर ले जाने वाला मार्ग है।योग का अंतिम उद्देश्य केवल रोगों से मुक्ति नहीं, बल्कि आत्मबोध और आत्मिक विकास है। यह मनुष्य को भौतिकता से ऊपर उठाकर आध्यात्मिक चेतना की ओर ले जाता है। योग के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर स्थित अनंत संभावनाओं और दिव्य शक्तियों का अनुभव कर सकता है।

अध्यात्म का अर्थ संसार से भागना नहीं, बल्कि स्वयं को जानना है। योग हमें बाहरी उपलब्धियों के साथ-साथ आंतरिक समृद्धि का भी महत्व समझाता है। जब व्यक्ति अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान लेता है, तब जीवन में स्थायी शांति और आनंद का अनुभव होता है।

योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अनुपम देन है। यह मानव जीवन की समस्याओं का व्यावहारिक और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करता है। योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत, बुद्धि को निर्मल और आत्मा को जागृत करता है। आज जब पूरी दुनिया तनाव, अशांति और असंतुलन से जूझ रही है, तब योग मानवता के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें यह संदेश देता है कि स्वस्थ और सुखी जीवन का मार्ग बाहर नहीं, हमारे भीतर है। यदि हम योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लें तो न केवल व्यक्तिगत जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ, शांतिपूर्ण और नैतिक समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। वास्तव में योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ कला है, जो मनुष्य को स्वयं से जोड़कर अनंत आनंद और आत्मिक उत्कर्ष की ओर अग्रसर करती है।

कांतिलाल मांडोत