on-completion-of-12-years-of-government-of-india-a - Swatantra Prabhat

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित, किसानों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कार्यालय उप कृषि निदेशक, मंगुराही, सोनभद्र में भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन मा० विधायक घोरावल श्री अनिल कुमार मौर्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजित रावत, पूर्व सांसद रामसकल, जिलामंत्री प्रसन्न पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। सर्वप्रथम उप कृषि निदेशक राजकुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित प्राकृतिक खेती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में 22 प्राकृतिक खेती क्लस्टर संचालित हैं, जिनसे 2750 किसान जुड़े हुए हैं। उन्होंने जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी एवं नीमास्त्र के प्रयोग से रसायन-मुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक कृषि को बढ़ावा देने पर बल दिया। पूर्व सांसद श्री रामसकल ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया तथा किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेकर आय बढ़ाने की सलाह दी।

प्रगतिशील कृषक श्री विद्यापति ने जैविक खेती के अपने अनुभव साझा करते हुए गोबर की खाद एवं प्राकृतिक कृषि तकनीकों के लाभ बताए। उन्होंने सब्जी उत्पादन में प्राकृतिक खेती की सफलता के उदाहरण भी प्रस्तुत किए। मा० विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य ने किसानों से रसायन-मुक्त खेती अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने मोटे अनाजों के अधिकाधिक उपयोग पर बल देते हुए कहा कि प्राकृतिक कृषि पद्धति स्वास्थ्य संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में दिनेश बियार एवं अन्य वक्ताओं ने भी किसानों को सनई, ढैंचा जैसी फसलों को हरी खाद के रूप में प्रयोग करने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। अंत में जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने विभागीय योजनाओं एवं उपलब्ध बीजों की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।