Ramesh Kumar - Swatantra Prabhat

बरही विद्युत विभाग कार्यकाल में विद्युत विपत्र शिकायतें निवारण शिविर का आयोजन
बरही, हजारीबाग, झारखंड:-   विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को बरही विद्युत विभाग कार्यालय परिसर में विद्युत विपत्र शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों, विद्युत विपत्र (बिजली बिल) में विसंगतियों तथा मोबाइल नंबर अपडेट कराने से जुड़े अनुरोधों का निपटारा किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। कई उपभोक्ताओं ने बिल में आई अनियमितताओं की जांच कर उचित सुधार की मांग की। विभागीय अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, वहीं कुछ मामलों का त्वरित निष्पादन भी किया गया। इस अवसर पर बरही विद्युत विभाग के एसडीओ सौरभ लिंडा ने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान करना है। उन्होंने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में हजारीबाग के एक्सक्यूटिव क्षेत्रमोहन, बरही जेई अभिषेक आनंद, हरिद्वार मिश्रा, राजेश पांडेय, दिलशाद आलम, रमेश कुमार, दीपक राणा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।