Political Outreach - Swatantra Prabhat

युवाओं को साधने की नई रणनीति: नितिन नवीन की बैठक से भाजपा ने खोला 2027 का चुनावी मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच युवाओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति पर गंभीरता से काम शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई अहम बैठक को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में युवाओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने, नई पीढ़ी के बीच संगठन की स्वीकार्यता मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों में युवा मतदाताओं की भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात सहित सात राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा अब युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है।

भाजपा की नई रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पार्टी अब युवाओं से केवल राजनीतिक मुद्दों के आधार पर संवाद करने के बजाय उनके रोजमर्रा के सवालों, आकांक्षाओं और चिंताओं को भी अपने अभियान का हिस्सा बनाने की तैयारी कर रही है। रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, कौशल विकास, नशे की समस्या, डिजिटल दुनिया और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे आने वाले समय में पार्टी के संवाद का प्रमुख आधार बन सकते हैं। इसके पीछे स्पष्ट राजनीतिक उद्देश्य भी है। देश की बड़ी युवा आबादी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाती है और नई पीढ़ी का रुख किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में माहौल बनाने की क्षमता रखता है।

नितिन नवीन की बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमांग जोशी के साथ पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या जैसे युवा चेहरों की मौजूदगी भी इस बात का संकेत है कि पार्टी युवाओं से जुड़े अभियान में अपने पुराने और नए दोनों नेतृत्व को सक्रिय करना चाहती है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, युवा मामलों एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल हुए। स्मृति ईरानी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जैसे नेताओं की भागीदारी से साफ है कि यह केवल युवा मोर्चे की बैठक नहीं थी, बल्कि व्यापक राजनीतिक रणनीति तैयार करने का प्रयास था।

सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण विमर्श के लिए देशभर से 40 से अधिक नेताओं को आमंत्रित किया गया था। पार्टी की ओर से बैठक में हुई चर्चाओं पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन बैठक का समय और इसमें शामिल नेताओं का स्वरूप बताता है कि भाजपा 2027 के चुनावों को लेकर अभी से जमीन तैयार करना चाहती है। खासतौर पर जेन जी यानी नई पीढ़ी के मतदाताओं को लेकर पार्टी को अपनी रणनीति में बदलाव की आवश्यकता महसूस हो रही है।

जेन जी की नाराजगी दूर करने की कोशिश

हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं, रोजगार, शिक्षा और अवसरों से जुड़े मुद्दों को लेकर युवाओं में असंतोष देखने को मिला है। नीट जैसी परीक्षाओं से जुड़े विवादों ने भी युवा वर्ग में नाराजगी को राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाया। ऐसे माहौल में भाजपा के सामने चुनौती केवल सरकार की उपलब्धियां गिनाने की नहीं, बल्कि युवाओं की शिकायतों को सुनने और उन्हें यह भरोसा दिलाने की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए 'फ्रेंड्स' शब्द का इस्तेमाल इसी संवाद की शैली का हिस्सा माना जा सकता है। संदेश यह है कि सरकार और पार्टी नई पीढ़ी को अपने विरोधी खेमे के रूप में नहीं देखती। युवाओं की नाराजगी को राजनीतिक टकराव में बदलने के बजाय उनके साथ संवाद स्थापित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस रणनीति की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि युवाओं की वास्तविक समस्याओं के समाधान को कितना प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा जाता है।

नशामुक्ति को युवाओं के अभियान से जोड़ने की पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में युवाओं से नशामुक्त भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने वाले वीडियो और अन्य रचनात्मक कंटेंट तैयार करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने माना कि युवाओं की रचनात्मक क्षमता और सोशल मीडिया की व्यापक पहुंच का इस्तेमाल नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने में किया जा सकता है।

राजनीतिक दृष्टि से देखें तो नशामुक्ति का मुद्दा भाजपा के लिए युवाओं तक पहुंच बनाने का एक प्रभावी माध्यम बन सकता है। पंजाब सहित कई राज्यों में नशे की समस्या लंबे समय से गंभीर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा रही है। ऐसे में नशामुक्ति को केवल सरकारी अभियान के बजाय युवाओं के नेतृत्व वाले सामाजिक अभियान का रूप देने की कोशिश पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। युवा यदि स्वयं वीडियो, पोस्ट, अभियान और जागरूकता सामग्री तैयार करते हैं तो संदेश राजनीतिक भाषण की तुलना में अधिक सहजता से नई पीढ़ी तक पहुंच सकता है।

आज की जेन जी राजनीति को पारंपरिक भाषणों और पोस्टरों से अलग नजरिए से देखती है। वह मोबाइल फोन, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी हासिल करती है और अपनी प्रतिक्रिया भी उसी माध्यम से देती है। भाजपा इस बदलाव को समझते हुए युवाओं के लिए नए तरह के कंटेंट और संवाद की रणनीति तैयार कर रही है।'मन की बात' में नशामुक्ति पर कंटेंट बनाने की अपील और दूसरी ओर नितिन नवीन की युवा आउटरीच बैठक, दोनों घटनाओं को एक व्यापक रणनीति के हिस्से के रूप में देखा जा सकता है। पार्टी युवाओं को केवल राजनीतिक संदेश का उपभोक्ता बनाने के बजाय उन्हें संदेश का निर्माता भी बनाना चाहती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में स्वच्छता के महत्व का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश के रामपुर के पटवाई गांव के युवाओं आकाश और रोहन का उदाहरण दिया। दोनों ने 'क्लीन अप पटवाई' टीम बनाकर युवाओं के साथ गंगा घाटों की सफाई की, तालाबों को संवारा और बड़ी मात्रा में प्लास्टिक कचरा हटाया।

इसी तरह आंध्र प्रदेश के कडपा के किसान वरदराज की एवोकाडो खेती का उदाहरण देकर प्रधानमंत्री ने कृषि में नए अवसरों और युवाओं की बदलती सोच की ओर भी ध्यान खींचा। इन उदाहरणों के माध्यम से सरकार यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाला वर्ग नहीं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था में नए अवसर पैदा करने वाला वर्ग भी है। स्वच्छता, खेती, खेल, तकनीक, नवाचार और नशामुक्ति जैसे मुद्दों को जोड़कर युवाओं के लिए सकारात्मक भागीदारी का रास्ता तैयार किया जा सकता है।

2027 में सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण होंगे। पार्टी की कोशिश सत्ता में वापसी या सरकारों को बनाए रखने के साथ-साथ युवा मतदाताओं के बीच अपने आधार को मजबूत करने की है। इसके लिए केंद्र और राज्य स्तर पर समीक्षा बैठकों का दौर बढ़ने की संभावना है। सरकार से नाराज युवाओं को फिर से संवाद की मुख्यधारा में लाना भाजपा की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है।

युवा देश की धड़कन हैं। उनके सवालों को नजरअंदाज करना किसी भी राजनीतिक दल के लिए जोखिम भरा हो सकता है। भाजपा के सामने भी यही चुनौती है कि वह युवाओं को केवल चुनावी मतदाता के रूप में नहीं, बल्कि नीति निर्माण और विकास की प्रक्रिया के भागीदार के रूप में कैसे सामने लाती है। नितिन नवीन की बैठक से यह संकेत जरूर मिल गया है कि 2027 के चुनावों की तैयारी में युवाओं को केंद्र में रखा जाएगा।

अब असली परीक्षा रणनीति को जमीन पर लागू करने की होगी। नशामुक्ति का संदेश, रोजगार और शिक्षा से जुड़े सवाल, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, डिजिटल संवाद और युवाओं की भागीदारी यदि वास्तविक नीतियों और प्रभावी कार्रवाई से जुड़ते हैं, तभी भाजपा नई पीढ़ी का विश्वास हासिल कर सकेगी। केवल नारों और सोशल मीडिया अभियानों से यह दूरी पूरी नहीं होगी। युवाओं को विश्वास दिलाना होगा कि उनकी आवाज सुनी जा रही है और उनके भविष्य को राजनीतिक प्राथमिकता दी जा रही है। 2027 के चुनावों में यही भरोसा भाजपा की रणनीति की सबसे बड़ी कसौटी बनने वाला है।

कांतिलाल मांडोत

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया में किया तूफानी दौरा, गांवों में लगाई चौपाल
टाटीझरिया, झारखंड:-   भाजपा संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल इन दिनों अपने क्षेत्र के सघन प्रवास पर हैं। लगातार तीसरे दिन अपने प्रवास कार्यक्रम के तहत सांसद जायसवाल ने मांडू विधानसभा क्षेत्र के टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण चौपालों के जरिए प्रबुद्धजनों और स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। दौरे की शुरुआत में टाटीझरिया प्रखंड के सत्रह माइल चौक पर पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद मनीष जायसवाल का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय और जोरदार स्वागत कर उनका हौसला बढ़ाया। सांसद मनीष जायसवाल ने टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत डहरभंगा पंचायत के विभिन्न गांवों में गोधिया, घुघुलिया, केसडा, बौधा और छोटा डहरभंगा और टाटीझरिया का सघन दौरा किया। गोधिया गांव में श्रीराम मंदिर के समीप ग्रामीणों से बातचीत के दौरान स्थानीय लोगों ने तालाब, सड़क और मंदिर के लिए प्रतिमा से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिसपर सांसद ने जल्द समाधान का भरोसा दिया। छोटा डहरभंगा में सांसद मनीष जायसवाल ने विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी से खास मुलाकात की और क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। इसके बाद टाटीझरिया के शिव मंदिर परिसर में भी भारी संख्या में जुटे लोगों के साथ सांसद ने जनसंवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। कई मामलों में सांसद मनीष जायसवाल ने त्वरित पहल करते हुए ऑन द स्पॉट निराकरण किया तो कई समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया। दौरे के दौरान डूमर ग्राम पंचायत के निवासी और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रामेश्वर पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें भाजपा का पट्टा और फूल-माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया और इसे अपना सौभाग्य बताया। सांसद मनीष जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2014 से 2026 तक के 12 वर्षों का लंबा कार्यकाल देश के लिए अभूतपूर्व बदलाव, विकास और जनकल्याण का काल रहा है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार मैं क्षेत्र की जनता के बीच जाकर पीएम मोदी के इस 12 साल के 'विश्वास और विकास' के कार्यों का लेखा-जोखा रख रहा हूँ। जनता का जो स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है, वह यह साफ दर्शाता है कि लोगों का भरोसा भाजपा पर अडिग है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। सांसद मनीष जायसवाल के इस तूफानी दौरे के दौरान हर जगह उनके साथ भाजपा के पदाधिकारी, कद्दावर नेता और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग जिला सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि  रंजन चौधरी, टाटीझरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह और टाटीझरिया प्रमुख सह सांसद प्रतिनिधि संतोष मंडल, भाजपा कार्यकर्ता निखिल सिंह, सुशांत सिंह, उपेंद्र पांडेय, सहदेव गोप, सुरेंद्र कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, अनिल प्रसाद, परमेश्वर यादव, जीतन यादव, सूरज यादव,  पूनम देवी, रजनीकांत चौधरी, झुनझुन गुप्ता और कृष्णा साव भी पूरे दौरे में शामिल रहे।

विभिन्न गांवों के स्थानीय प्रबुद्धजनों और ग्रामीणों में गोधिया गांव से अवध किशोर प्रसाद, बैजनाथ महतो, बासुदेव नंदन, किशोर साव, अमृत महतो, चंदर महतो, सहदेव गोप और  करण कुमार उपस्थित थे। घुघुलिया ग्राम से नरेश साव, अरुण साव, सुमन साव, झुनझुन गुप्ता, शहदेव गोप, उपेन्द्र पांडेय, परमेश्वर यादव, निखिल सिंह और  सुरेंद्र प्रसाद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। केसडा गांव से महेश प्रसाद,  विजय कुशवाहा, शशि कुमार, प्रदीप प्रसाद, गिरधारी प्रसाद, सहदेव महतो, प्रभु प्रसाद, अरविंद प्रसाद, कविता देवी, अनीता देवी और रेशमी देवी मौजूद रहे। बौधा गांव से सुरेंद्र कुशवाहा, अमृत सिंह, लक्ष्मण सिंह, बैजनाथ सिंह और मनोज कुशवाहा उपस्थित थे। छोटा डहरभंगा से विशिष्ट भाजपा नेत्री गोमदी देवी के साथ रविंद्र यादव, दुबलाल साव, संजय साव, राहुल प्रजापति, रवि राणा, अजीत यादव, संतोष यादव, बजरंगी यादव, महेंद्र यादव, शंकर पांडेय, प्रकाश साव और पप्पू प्रजापति उपस्थित रहे। टाटीझरिया शिव मंदिर प्रांगण में हुए कार्यक्रम में  महादेव यादव, राजू यादव, लक्ष्मी सिंह, मिथलेश पाठक, कौलेश्वर यादव, किशोर साव, रामदेव सिन्हा, फागू यादव, त्रिभुवन साव, बीरेंद्र राम, विनोद रजक, सुनील साव, रामेश्वर मिस्त्री, प्रभु साव, शंकर साव, संतोष यादव, ज्योतिष पण्डा, पिंगला देवी और माला सिन्हा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।