Prime Minister Narendra Modi - Swatantra Prabhat

दीदी स्मृति की अमेठी आज भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है
स्वदेशी सामर्थ्य, सुरक्षित भारत

अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कोरवा, अमेठी की AK-203 राइफल फैक्ट्री में भारत की पहली 100 प्रतिशत स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल का निर्माण और सफल परीक्षण हम सभी अमेठीवासियों के लिए गर्व का क्षण है।

उक्त जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद दीदी स्मृति ईरानी ने कहा इस उपलब्धि से मेरा एक व्यक्तिगत जुड़ाव भी है।

जिस फैक्ट्री को अमेठी में स्थापित करने और आगे बढ़ाने की दिशा में हमने लंबे समय तक प्रयास किए, आज उसी धरती से देश की रक्षा सामर्थ्य और स्वदेशी निर्माण क्षमता को नई शक्ति मिलते देखना अत्यंत संतोष का विषय है।अमेठी में निर्मित ‘शेर’ केवल एक राइफल नहीं, बल्कि उस बदलते भारत का प्रतीक है जो अपनी सुरक्षा के लिए अपनी सामर्थ्य, अपने कौशल और अपने निर्माण पर भरोसा करता है। यही नहीं अमेठी के विकास को लेकर पूर्व सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीदी स्मृति ईरानी सदैव प्रयत्नशील रही हैं। सांसद रहते हुए भी और सांसद ना होते हुए भी अमेठी वासियों की चिंता, अमेठी वासियों के सुख-दुख में बराबर भागीदार है और अमेठी का सर्वांगीण विकास किया है और कर रही हैं।

शायद इसी वजह से भी अमेठी में सांसद न रहते हुए भी मौजूद सांसद से ज्यादा चर्चा दीदी स्मृति के विकास की होती है, यही नहीं अमेठी वासी उन्हें प्यार से दीदी कहते हैं स्मृति दीदी सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि अमेठी वासियों के पारिवारिक सदस्य के तौर पर अमेठी में देखी जाती है। अमेठी को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक अलग पहचान दिलाने वाली तथा अमेठी का सर्वांगीण विकास करने वाली तथा अमेठी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाली तथा अमेठी में संगठन को शीर्ष तक पहुंचने वाली अमेठी में भाजपा को मजबूत करने वाली  दीदी स्मृति ईरानी अमेठी के सर्वांगीण विकास को लेकर आज भी सजग हैं।

युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए : चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा
बस्ती। बस्ती जिले के हरैया विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता चंद्रमणि पांडे द्वारा युवा संवाद अभियान के 23वें दिन बीआर इंटर कॉलेज, हर्रैया में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने कहा कि युवाओं को अपना समय और ऊर्जा दूसरों को परेशान करने में नहीं, बल्कि अपने लक्ष्य की प्राप्ति और राष्ट्र निर्माण में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी सकारात्मक सोच, विकास की आकांक्षा और अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर आगे बढ़ने की क्षमता से है। हमें पाकिस्तान की तरह दूसरों को परेशान करने में अपनी शक्ति व्यय करने के बजाय भारत की तरह अपने विकास और लक्ष्य पर केंद्रित रहना चाहिए।

श्री पाण्डेय ने कहा कि हम किसी राजनीतिक दल के समर्थक या विरोधी हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रविरोधी नहीं हो सकते। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, पर राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के विरुद्ध कार्य करने वाली ताकतों को समाज को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से करारा जवाब देना चाहिए।

युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आज का युवा जिस वातावरण में रहेगा और समाज से जिस प्रकार का ज्ञान एवं संस्कार प्राप्त करेगा, उसके व्यवहार और भविष्य के परिणाम भी उसी अनुरूप होंगे। उन्होंने कम्प्यूटर का उदाहरण देते हुए कहा कि कम्प्यूटर में जैसा इनपुट दिया जाता है, उसी के अनुरूप आउटपुट प्राप्त होता है। इसी प्रकार युवाओं के मन-मस्तिष्क में ज्ञान, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और सकारात्मक सोच का इनपुट दिया जाएगा तो समाज को उसी प्रकार का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।उन्होंने कहा कि नवयुवकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें समाजोन्मुखी और राष्ट्र निर्माण की भावना से भी जोड़ना आवश्यक है। आने वाले समय में देश की बागडोर आज के इन्हीं युवाओं के हाथों में होगी। इसलिए शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार, संवेदनशील, अनुशासित और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नागरिक तैयार करना भी होना चाहिए।

चन्द्रमणि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं परिवर्तन की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद कानून-व्यवस्था, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को पिछली सरकारों के दौरान व्याप्त गुण्डाराज और जंगलराज की छवि से निकालकर विकासोन्मुख प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार ने व्यापक स्तर पर कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन राजनीतिक दलों को अपनी कार्यशैली और नीतियों में सुधार करते हुए जनता के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरोध को ही राजनीति का आधार बनाने से देश या समाज का भला नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नकारात्मक राजनीति और अनावश्यक विवादों में अपनी ऊर्जा लगाने के बजाय अपने लक्ष्य, शिक्षा, रोजगार, नवाचार और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें।

श्री पाण्डेय ने कहा कि हमें पाकिस्तान से नहीं, हिंदुस्तान से सीख लेने की जरूरत है—दूसरों को परेशान करने के बजाय स्वयं को मजबूत बनाना, विवाद के बजाय विकास को प्राथमिकता देना और निराशा के बजाय लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना ही भारत की शक्ति है।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव, समाज और देश की समस्याओं के समाधान में अपनी भूमिका तय करें तथा शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य केवल सरकारों के भरोसे नहीं बनता, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक और विशेष रूप से युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से बनता है।

युवा संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं प्रश्न भी रखे। श्री पाण्डेय ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें सकारात्मक सोच, अनुशासन, निरंतर अध्ययन, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कहा कि आज के युवा केवल भविष्य के नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान भारत की शक्ति भी हैं। यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे तो विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा।

अमेठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम
अमेठी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को जनपद अमेठी के विभिन्न मंडलों एवं बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। भाजपा अमेठी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने जगदीशपुर विधानसभा के हलियापुर मंडल के मत्तेपुर स्थित बूथ संख्या-208 पर बूथ समिति एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव एवं दुर्गेश त्रिपाठी ने भी विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

जिला मंत्री आशा वाजपेयी ने मातृशक्ति के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला ने शक्ति केंद्र इन्दरिया के बूथ संख्या-61 पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया। जिला उपाध्यक्ष हिंदेश सिंह, प्रभात शुक्ला तथा जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी अलग-अलग बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि भारत का युवा आज वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहा है और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने के अभियान का विशेष उल्लेख किया और इसे जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस अभियान ने पूरे देश को राष्ट्रभक्ति की अद्भुत भावना से जोड़ा है। इस वर्ष भी प्रत्येक नागरिक अपने घर पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करे।कार्यक्रम के उपरांत भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम से समाज को सकारात्मक दिशा, प्रेरणा और राष्ट्रहित में कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। अमेठी में सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सहभागिता के अभियानों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

भारत की एकता और प्रगति के प्रति समर्पित एक जीवन-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
आज, 6 जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत ही विशेष है। आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहे हैं। उनका जीवन साहस और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व में विद्वता, जनसेवा और उच्च नैतिक मूल्यों का अद्भुत संगम था। आधुनिक भारत के कुछ ही नेताओं में इतने सारे गुण एक साथ देखने को मिलते हैं।

श्यामा प्रसाद जी का जन्म ऐसे परिवार में हुआ था, जहां उन्हें सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन आसानी से मिल सकता था। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी की गिनती अपने समय के महान शिक्षाविदों में होती थी। लेकिन तमाम सुविधाओं के बावजूद श्यामा प्रसाद जी ने त्याग और राष्ट्रसेवा का मार्ग चुना। उनका दृढ़ विश्वास था कि चाहे अंग्रेजी शासन का विरोध हो, सांप्रदायिकता से लड़ाई हो या मानवीय संकटों का सामना, वे अपने समय की इन चुनौतियों के सामने मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते। इस सफर में उन्हें कई गहरे व्यक्तिगत दुख भी झेलने पड़े। पहले उन्होंने अपने छोटे बच्चे को खोया और बाद में पत्नी का भी निधन हो गया। लेकिन इन दुखद परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने हौसले को कमजोर नहीं पड़ने दिया। उनका संकल्प और सशक्त हुआ, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और गहरा होता गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य भारत की एकता और अखंडता की रक्षा करना था। देश के विभाजन के समय उन्होंने पश्चिम बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ वर्षों बाद इसी उद्देश्य से उन्होंने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भी संघर्ष किया। जेल और नजरबंदी भी उन्हें रास्ते से डिगा नहीं सकी। जब नजरबंदी के दौरान उनका निधन हुआ, तब वे उन अनगिनत लोगों से बहुत दूर थे, जिनके लिए वे जीवनभर संघर्ष करते रहे। इतिहास में कुछ ऐसे पल आते हैं, जब किसी व्यक्ति का सर्वोच्च बलिदान राजनीति से ऊपर उठकर देश की स्मृति का हिस्सा बन जाता है। डॉ. मुखर्जी का बलिदान भी ऐसा ही था। आचार्य विनोबा भावे ने कहा था कि डॉ. मुखर्जी ने उस उद्देश्य के लिए अपना बलिदान दिया, जिस पर उन्हें पूरा विश्वास था। दशकों बाद, साल 2019 में आर्टिकल 370 और 35(A) को हटाया जाना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि थी।

डॉ. मुखर्जी ने हमेशा राष्ट्रहित और भारतीय मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इसके लिए उन्होंने मजबूत संस्थानों का निर्माण किया और ऐसी व्यवस्थाएं बनाईं, जो उस समय की सोच से काफी आगे थीं। वे कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए, जो राष्ट्रहित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप थे। शिक्षाविदों के एक सम्मेलन में डॉ. मुखर्जी ने कहा था, ‘’शिक्षण संस्थानों को केवल बाबू या कम वेतन वाले कर्मचारी तैयार करने की फैक्ट्री समझना गलत है। हमें विद्यार्थियों को ऐसे तैयार करना होगा ताकि वे नेतृत्व की भूमिका निभा सकें। हमारी स्वशासी संस्थाओं जैसे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन्स, प्रांतीय और केंद्रीय विधायिकाओं में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हो सकें। इसके साथ ही वे वित्त, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।’’

कलकत्ता विश्वविद्यालय में अपने नेतृत्व में उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इनमें लाइब्रेरी की सुविधाओं में सुधार, विज्ञान में रिसर्च को बढ़ावा देना, ऐतिहासिक वस्तुओं के अध्ययन को प्रोत्साहित करना और कृषि से जुड़े पाठ्यक्रम शुरू करना शामिल था। उन्होंने खेलकूद, टीचर्स ट्रेनिंग और स्टूडेंट वेलफेयर जैसे क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया। विद्यार्थियों में अपनी यूनिवर्सिटी के प्रति गर्व की भावना विकसित हो, इसके लिए उन्होंने 24 जनवरी को विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मनाने की परंपरा शुरू की। उन्होंने गुरुदेव टैगोर से विश्वविद्यालय के लिए एक गीत लिखने का अनुरोध भी किया था।

उनके जीवन के बाद के वर्षों में इस भावना का एक और उदाहरण तब देखने को मिला, जब उन्होंने भारतीय जनसंघ बनाने का निर्णय लिया। उस समय देश में हर तरफ कांग्रेस पार्टी का ही बोलबाला था। ऐसे में उन्होंने महसूस किया कि देश को एक ऐसे नए विकल्प की बहुत जरूरत है, जो भारत की प्रगति की बात भी करे और हमारी सांस्कृतिक जड़ों से भी जुड़ा रहे। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी का चुनाव चिह्न 'दीपक' यानि मिट्टी का दीया रखा गया। एक अकेला दीया देखने में भले ही छोटा लगे, लेकिन उसमें अपने आस-पास के गहरे से गहरे अंधकार को मिटाने की अद्भुत शक्ति होती है। जनसंघ ने अपने सक्रिय काल में और उसके बाद भी बिल्कुल यही किया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारत के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में कार्यकाल बेहद अहम रहा। उन्हें एक ऐसे राजनेता के रूप में याद किया जाता है, जिनका विजन बहुत विराट था। वे उद्योग को नए-नए आजाद हुए भारत के लोगों में सम्मान, अवसर और आत्मविश्वास का संचार करने का सशक्त माध्यम मानते थे। वे वेल्थ और वैल्यू क्रिएशन के महत्व को भली-भांति समझते थे। उन्होंने दामोदर वैली कॉरपोरेशन, सिंदरी उर्वरक संयंत्र और मजबूत औद्योगिक नीति जैसी ऐतिहासिक पहल की। इसके माध्यम से आधुनिक औद्योगिक भारत की नींव रखी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि भारत के पारंपरिक सामर्थ्य की कभी उपेक्षा न हो। वे हथकरघा, कुटीर उद्योग, कारीगरों और कपड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों के हितों के भी प्रबल समर्थक थे।

यहां मैं अपना एक निजी अनुभव भी साझा करना चाहता हूं। आत्मनिर्भर भारत के स्पष्ट विजन के साथ जिस सिंदरी संयंत्र की स्थापना के लिए डॉ. मुखर्जी ने अथक प्रयास किए थे, उसकी कई दशकों तक सत्ता में रहने वाले लोगों ने घोर उपेक्षा की। मुझे इस बात का संतोष है कि हमारी सरकार को उसके पुनरुद्धार का सौभाग्य मिला। उस कार्यक्रम में उपस्थित होना मेरे सार्वजनिक जीवन के सबसे विशेष और अविस्मरणीय क्षणों में से एक बन गया।

भारत की प्राचीन परंपरा सदियों से संवाद और विचार-विमर्श का सम्मान करती आई है। डॉ. मुखर्जी इस लोकतांत्रिक भावना के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने पंडित नेहरू के मंत्रिमंडल में शामिल होना इसलिए स्वीकार किया, क्योंकि वे मानते थे कि देश की आजादी के शुरुआती वर्षों में राष्ट्र निर्माण का दायित्व राजनीतिक मतभेदों से कहीं ऊपर है। उन्होंने पूरी निष्ठा और रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारियों को  निभाया। लेकिन जब उन्हें लगा कि राष्ट्रीय महत्व के कुछ प्रश्नों पर देशहित में अलग मार्ग अपनाना आवश्यक है, तो उन्होंने पूरी गरिमा के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन उस राजनीतिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए समर्पित कर दिया, जिसे वे राष्ट्र के लिए आवश्यक मानते थे।

75 वर्ष पहले पंडित नेहरू पहला संविधान संशोधन लेकर आए। इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर सीधा प्रहार माना गया। तब डॉ. मुखर्जी इसके सबसे मुखर आलोचक रहे थे। वे भली-भांति समझ चुके थे कि कांग्रेस किस हद तक जा सकती है। समय के साथ उनकी यह आशंका सही साबित हुई। जो पार्टी 75 वर्ष पहले पहला संविधान संशोधन लेकर आई थी, उसी ने 1975 में देश पर आपातकाल थोपा। इतना ही नहीं, 50 वर्ष पहले 42वां संविधान संशोधन अधिनियम लाकर एक बार फिर लोकतांत्रिक मूल्यों की बुनियाद पर कुठाराघात किया।

डॉ. मुखर्जी अपनी मानवीय संवेदनाओं और सेवाभाव के लिए भी विशेष रूप से जाने जाते हैं। वर्ष 1943 में जब बंगाल भीषण अकाल की त्रासदी से जूझ रहा था, तब उन्होंने पीड़ितों की सेवा में स्वयं को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि लोगों को भोजन मिल सके, जिसके लिए कई कैंटीन और रिलीफ सेंटर शुरू किए गए। एक ओर वे लोगों की पीड़ा से बहुत व्यथित थे, वहीं दूसरी ओर ब्रिटिश हुकूमत की असंवेदनशीलता से अत्यंत आक्रोशित भी थे। उन्होंने अपनी पीड़ा को व्यक्त करने के लिए पंचाशेर मन्वंतर नाम की एक किताब भी लिखी। 1942 में जब मेदिनीपुर में भीषण चक्रवात आया, तब उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों का नेतृत्व किया।

कोलकाता के एक कॉलेज में युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. मुखर्जी ने उनसे आग्रह किया था, ‘’आप जो भी कार्य करें, उसे पूरी गंभीरता, लगन और ईमानदारी से करें। किसी भी काम को कभी अधूरा न छोड़ें। तब तक स्वयं को संतुष्ट न मानें, जब तक आपने उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान न दे दिया हो।’’ आज हमारा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम प्रतिदिन उस भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास करें, जिसकी उन्होंने परिकल्पना की थी। एक ऐसा भारत जो सशक्त हो, एकजुट हो, आत्मविश्वास से भरपूर और संवेदनशील हो। देश के युवाओं पर मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे और इस संकल्प को साकार करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

लखनऊ के प्रथम आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत
लखनऊ। लखनऊ राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ में प्रथम आगमन पर राजधानी का माहौल पूरी तरह स्वागतमय नजर आया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय (अमौसी) हवाई अड्डे से उनके बाहर निकलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे मार्ग पर उत्साह, जोश और भाजपा के पक्ष में नारों की गूंज सुनाई दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक हाथों में पार्टी के झंडे लिए मौजूद रहे और "भारत माता की जय" तथा "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इसी क्रम में राजधानी के अधिवक्ताओं ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर लखनऊ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पांडे तथा भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक के.के. मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुनः प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों, सुशासन और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है तथा जनता का विश्वास भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वागत समारोहों के माध्यम से राजधानीवासियों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति सम्मान और विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिवक्ता, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा आम नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और राजधानी लखनऊ भाजपा के स्वागत रंग में रंगी नजर आई।

आईएमए कानपुर में क्षय रोगियों को पोटली वितरण कार्यक्रम का आयोजन, डीएम ने किया वितरण
कानपुर। आईएमए कानपुर के द्वारा"राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम" के अंतर्गत, 'राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम', आयोजित किया जा रहा है जो कि, प्रधानमंत्री भारत सरकार, नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता के अंतर्गत, कानपुर नगर में किया जा रहा है।

आई.एम.ए. कानपुर के अध्यक्ष, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने सभी का स्वागत किया और बताया की, इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर शाखा, 'क्षय रोगियों' के लिए "पौष्टिक आहार किट वितरण (पोटली वितरण)" का योगदान कर रहा है जिसमें, 'निश्वय मित्र पोर्टल' में इनरोल्ड, लगभग 100 निर्धन क्षय रोगियों को, "पौष्टिक आहार किट (पोटली वितरण)", उपलब्ध कराई गई l

इस कार्यक्रम में, कानपुर नगर के जिलाअधिकारी, 'मुख्य अतिथि' के रूप में आमंत्रित थे, उन्होंने इन मरीजों को आई.एम.ए. द्वारा दी गई, पौष्टिक आहार किट "पोटली' को वितरित किया।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत, आई.एम.ए. द्वारा, सभी प्राइवेट डॉक्टर्स से निवेदन किया गया कि, जो भी मरीज, संदिग्ध क्षय रोगी  (सस्पेक्टेड मामला) है यानि, जिनका वजन एक महीने में 10 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है, लगभग एक महीने से लागातार बुखार है, बलगम के साथ खांसी आ रही है, उन सभी मरीजों की क्षय रोग की जांच अवश्य कराएं - मुख्यत: बलगम की जांच और छाती का X-Ray, एवं ट्यूबरक्लोसिस पाय जाने पर, 'निश्वय पोर्टल' में, इनरोल्ड कर के, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के अंतर्गत, मुफ्त में इलाज एवं पौष्टिक आहार सामग्री की पूर्ति कराए, जिससे ट्यूबरक्लोसिस भारत में समाप्त हो जाए और प्रधानमंत्री जी का सपना की, सन 2030 तक भारत ट्यूबरक्लोसिस मुक्त हो जाए, साकार हो सके ।

इस कार्यक्रम का संचालन, आई.एम.ए. कानपुर की सचिव, डॉ. शालिनी मोहन ने किया

एवं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं विशिष्ट  अतिथि, डॉ. सुबोध प्रकाश, डिस्ट्रिक ट्यूबरक्लोसिस ऑफीसर थे, जिन्होंने इनरोल्ड मरीजों को उपलब्ध कराया । इस पोटली वितरण कार्यक्रम में, जिन आई.एम.ए. चिकित्सकों ने अपना सहयोग दिया वो सभी एवं डॉ किरण सिन्हा, डॉ शरद दामेले, डॉ गुल शगुफ्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

जनपद अमेठी में मनाया गया पीएम किसान उत्सव दिवस
अमेठी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शनिवार को जनपद अमेठी में "पीएम किसान उत्सव दिवस" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर, हुगली से देशभर के पात्र किसानों के खातों में योजना की 23वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। जनपद अमेठी के 2,42,466 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की धनराशि सीधे हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद स्तर पर विकास भवन सभागार, सभी विकास खंडों तथा न्याय पंचायत स्तर पर किसानों को दिखाया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में किसानों ने लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना तथा योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, अमेठी, जिला कृषि अधिकारी, फूलचन्द्र (तकनीकी सहायक), विनीत कुमार (वरिष्ठ सहायक) तथा केंद्रीय बीज भंडार प्रभारी सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा लगभग 60 किसानों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अधिकारियों ने किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

PM Vishwakarma: इस योजना के तहत आपको घर बैठे मिलेंगे 15 हजार रुपये और लोन, ऐसे करें आवेदन
PM Vishwakarma Yojana: देश में लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। ये अलग-अलग योजनाएं, अलग-अलग वर्गों के लिए और अलग-अलग तरह के लाभ देने का काम करती है।

जानकारी के मुताबिक, जैसे, एक योजना है PM किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। साथ ही इस योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसके तहत कई अन्य लाभ भी मिलते हैं। PM Vishwakarma Yojana

योजना का लाभ?

मिली जानकारी के अनुसार, जो लोग राजमिस्त्री हैं, जो अस्त्रकार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, जो नाव निर्माता हैं, अगर आप सुनार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं और जो ताला बनाने वाले हैं। ये सभी लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं। PM Vishwakarma Yojana

योजना के तहत?

जानकारी के मुताबिक, इस PM विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें उन्हें उनके काम से जुड़े एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं। वहीं, जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपेय स्टाइपैंड दिया जाता है PM Vishwakarma Yojana

लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि, वे टूलकिट खरीद सके जो उनके काम के लिए जरूरी होता है। PM Vishwakarma Yojana

मिली जानकारी के अनुसार, योजना से जुड़ने वाले लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है। इसमें पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर इसके बाद 30 महीनों के लिए अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन लिया जा सकता है। PM Vishwakarma Yojana

कैसे करें आवेदन?

जानकारी के मुताबिक, वैसे तो आप इस PM विश्वकर्मा योजना में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। PM Vishwakarma Yojana

मिली जानकारी के अनुसार, आप इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 'लॉगिन' वाले सेक्शन में जाकर ऑनलाइन अप्लाई करके योजना से जुड़ सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने लोकसभा में की वैश्य समाज के सेवा भाव की प्रशंसा : गणेश केसरवानी।
प्रयागराज । केसरवानी वैश्य सभा के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि केसरवानी वैश्य समाज की सेवा भाव के कारण ही आज प्रयागराज का नाम विश्व क्षितिज पर गूंज रहा है और पहली बार लोकसभा के अंदर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने महाकुंभ के दौरान प्रयागराज की जनता के द्वारा खासकर वैश्य समाज के द्वारा की गई सेवा भाव की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और वैसे समाज के प्रति आभार व्यक्त किया ।

केसरवानी वैश्य सभा धर्मशाला बहादुरगंज में आयोजित इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महापौर ने कहा कि प्रयाग के पावन तट पर सिर्फ गंगा यमुना एवं सरस्वती का ही संगम नहीं होता यहां द्वापर और सतयुग का भी संगम होता है सतयुग में प्रभु श्री राम ने प्रयाग में ही  यमुना पार की और केवट का उद्धार किया तथा इसी यमुना में द्वापरयुग में श्री कृष्ण ने अपनी तमाम लीलाएं भी की है ।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज ना केवल  ऊर्जा का स्रोत है वरन  यहां महाकुंभ के दौरान तमाम दैवीय शक्तियां भी साक्षात विराजमान थी और दुनिया के कोने-कोने से आए लोगों की सेवा जिस प्रकार से प्रयाग के वैश्य समाज एवं सर्व समाज ने किया आज उसका गुणगान ना केवल भारत के कोने कोने मेँ वरन पूरी दुनिया में हो रहा है।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रयागराज अनादि काल से ही शिक्षा धर्म संस्कृति और अध्यात्म की राजधानी रही है यहां विश्व की सबसे प्राचीनतम विश्वविद्यालय महर्षि भारद्वाज आश्रम रहा जहां समस्त प्रकार के विज्ञान की शिक्षा दी जाती थी चाहे वह समुद्र विज्ञान हो अंतरिक्ष विज्ञान हो वैमानिक विज्ञान हो जंतु विज्ञान हो जीव विज्ञान हो अर्थशास्त्र हो समाजशास्त्र हो समस्त प्रकार की शिक्षा योग्य शिक्षकों के द्वारा यहाँ दी जाती थी ।

समाज को एक नई दिशा देने का काम अनादिकाल से प्रयाग के पावन तट पर होता रहा है इसी क्रम में जब प्रयाग के महाकुंभ का आयोजन की बात हुई तो दो वर्ष पूर्व से ही अरैल में नगर निगम के द्वारा शिवालय पार्क बनवाने का काम शुरू कर दिया गया है जो अपने आप में एक अद्भुत है इसी के साथ वही बगल में साहित्य तीर्थ की भी स्थापना की जा रही है जहां दुनिया भर के साहित्य प्रेमी जाकर चर्चा करेंगे इतना ही नहीं एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय भी प्रस्तावित किया गया है जिसके लिए प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को प्रस्तावना भेज दिया गया है और हमें पूर्ण विश्वास है कि केंद्र सरकार इस पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेते हुए अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी देगी ।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि कोई भी संस्था निष्ठावान और ईमानदार लोगों के बलबूते पर ही चलती है और केसरवानी वैश्य  सभा को सवा सौ साल हो गया है जो बड़े गर्व का विषय है और यह साबित करता है यहां जुड़े लोगों की ईमानदारी के बल पर ही यह संस्था आज फल फूल रही है और निरंतर प्रगति करते हुए समाज की सेवा में अग्रसर हो रही है इसके लिए इस संस्था से जुड़े लोग  साधुवाद के पात्र हैं ।

समारोह के विशिष्ट अतिथि अनिल गुप्ता अन्नू भइया ने कहां की महापौर गणेश जी ने ऐतिहासिक सांस्कृतिक और धार्मिक राजधानी पप्रयाग के महात्म  का जिस प्रकार से विस्तार से वर्णन करते हुऐ चर्चा की और उसके महत्व को दर्शाया वह अत्यंत ही सराहनीय है और इस महाकुंभ के दौरान पूरे विश्व के लोगों ने जिस प्रकार प्रयागराज के तट संगम तट पर पहुंच कर इस धर्म नगरी का मान बढ़ाया और प्रयाग के  निवासियों ने  और खासकर केसरवानी  वैश्य  समाज नें  जिस प्रकार से आगत करोड़ों लोगों की सेवा की वह अद्भुत और ऐतिहासिक रहा है।

सभा की अध्यक्षता करते हुए केसरवानी वैश्य  सभा  के अध्यक्ष राम जी के केसरवानी ने सभा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उसके द्वारा किया जा रहे तमाम कार्यों की विस्तार से चर्चा की और अपने सभा के द्वारा किए जा रहे किए  कार्यों को विस्तार से बताया और आगत अतिथियों से समाज की सेवा हेतु बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की जिस पर सभा के सदस्य रविंद्र केसरी ने अंदावा स्थित अपनी 800 वर्ग जमीन सभा को दान देने की घोषणा की जिस पर समाज के एवम  सभा के तमाम लोगों ने उन्हें धन्यवाद दिया ।

सभा का संचालन प्रमुख मंत्री सुनीर केसरवानी ने किया , सभा का आय व्यय व सभा के द्वारा किए गए कार्यों को संक्षेप में धर्मशाला प्रबंधक रवि गुप्ता ने बताया तथा अंत में सभा के समापन की घोषणा केसरवानी वैश्य सभा (धर्मशाला) के अध्यक्ष रजनीश केसरवानी ने करते हुए आगत अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम के दौरान सभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता भाई जी पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ गुप्ता संगम लाल केसरवानी राकेश केसरवानी राजेन्द्र गुप्ता प्रेम नारायण केसरवानी अनूप केसरवानी बैजनाथ केसरवानी जय प्रकाश आर्य सुरेंद्र गुप्ता सुभाष गुप्ता नंद किशोर  ठाकुर दीन केसरवानी ट्रस्ट के मंत्री सुनील केसरवानी पप्पू कटरा उत्तर प्रदेश केसरवानी वैश्य समिति के अध्यक्ष मिर्जापुर के अशोक केसरवानी कृष्ण मोहन गुप्ता सुभाष केसरवानी बिल्डर दिनेश केसरवानी चाकघाट नीरज केसरवानी सभासद शिव बालक लव कुश केसरवानी राजेश केसरवानी आदि लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

PM मोदी ने झट से डॉयल कर दिया पुतिन का नंबरJoe Biden ने फोन पर ऐसा क्या कहा?
एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि आज राष्ट्रपति पुतिन से बात की। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त पर्सपेक्टिव पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने लिखा कि संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के साथ शांति से जुड़ी वार्ता को लेकर भारत का नाम लिया था।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने पिछले हफ्ते यूक्रेन का दौरा किया और सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ अन्य विषयों के अलावा वहां की स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच नवीनतम बातचीत पीएम मोदी के युद्धग्रस्त यूक्रेन के दौरे के लगभग चार दिन बाद हुई जहां उन्होंने राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। यूक्रेनी नेता से बातचीत के दौरान उन्होंने बातचीत और कूटनीति से युद्ध का समाधान निकालने की बात दोहराई।

इससे पहले मोदी की रूस, पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा और बांग्लादेश में हालिया घटनाक्रम के बाद बाइडेन-मोदी के बीच पहली बातचीत हुई। व्हाइट हाउस ने कॉल के रीडआउट में कहा कि दोनों नेताओं ने मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा के साथ-साथ सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठकों पर भी चर्चा की। राष्ट्रपति ने पोलैंड और यूक्रेन की उनकी ऐतिहासिक यात्राओं के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की पहली यात्रा थी। बाइडेन और मोदी ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के आधार पर अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए अपने निरंतर समर्थन की पुष्टि की।

एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि आज राष्ट्रपति पुतिन से बात की। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त पर्सपेक्टिव पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने लिखा कि संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के साथ शांति से जुड़ी वार्ता को लेकर भारत का नाम लिया था।

त्वचा के रंग का अपमान नहीं बर्दाश्त करेगा भारत: PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पार्टी नेता सैम पित्रोदा की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उनका बयान "त्वचा के रंग के आधार पर देश के कई लोगों का अपमान" था। पित्रोदा ने दिन की शुरुआत में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि पूर्वी भारत के लोग चीनियों जैसे दिखते हैं, जबकि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकियों जैसे दिखते हैं।

तेलंगाना के वारंगल जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 'शहजादे आपको जवाब देना पड़ेगा'। मेरा देश मेरे देशवासियों का उनकी त्वचा के रंग के आधार पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा और मोदी भी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

राहुल गांधी पर वार करते हुए मोदी ने कहा कि मैं आज एक गंभीर सवाल पूछना चाहता हूं...मुझे आज बहुत गुस्सा आ रहा है, अगर कोई मुझे गाली देता है तो मैं सह सकता हूं लेकिन 'शहजादा' के इस दार्शनिक ने इतनी बड़ी गाली दी है कि मैं गुस्से से भर गया हूं।

उन्होंने सवाल किया कि क्या त्वचा के रंग से तय होगी देश के लोगों की क्षमता? 'शहजादा' को ये अधिकार किसने दिया? संविधान को सिर पर रखकर नाचने वाले लोग मेरे देशवासियों का उनकी त्वचा के रंग के आधार पर अपमान कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि किसने 'शहजादा' को मेरे लोगों को इस तरह हेय दृष्टि से देखने की अनुमति दी? 'शहजादे' तुम्हें जवाब देना होगा। हम इस नस्लवादी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेंगे।

सैम पित्रोदा ने आज कहा कि भारत में अलग-अलग शक्ल-सूरत वाले लोग मिलजुल कर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम 70-75 साल से बहुत खुशहाल माहौल में रह रहे हैं, जहां लोग यहां-वहां के कुछ झगड़ों को छोड़कर एक साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता वाले देश को एक साथ रख सकते हैं - जहां पूर्व के लोग चीनी की तरह दिखते हैं, लोग पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि ये कांग्रेस का नेतृत्व विदेशी मूल का क्या हो गया, आप सभी भारतीयों का मूल विदेशी में ढूंढने लगे'। मैं इसे फिर से कह रहा हूं, जब से कांग्रेस का नेतृत्व विदेशी मूल के लोगों ने संभाला, उन्होंने उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में भारतीयों को विदेशी मूल के रूप में देखना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत की अस्मिता और उसके अस्तित्व के सवाल पर भारत के विचार की लड़ाई है।

यह विदेशी मानसिकता है जो मुगलों और अंग्रेजों ने हमारे दिमाग में घर कर दी थी कि हम सब बाहरी हैं और भारत सिर्फ एक सराय है... कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट है, उनकी अवधारणा है 'भारत को अंदर से तोड़ो, बाहर से' जोडो'...।

PM मोदी और ऋषि सुनक ने टेलीफोन पर की बातचीत, इजरायल-हमास युद्ध पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने यूनाइटेड किंगडम समकक्ष ऋषि सुनक के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता प्राप्त करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए पश्चिम एशिया में संघर्ष पर चर्चा की। पीएम मोदी ने पीएम सुनक को उनके कार्यकाल का एक साल सफलतापूर्वक पूरा होने पर बधाई भी दी। एक्स पर पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और निरंतर मानवीय सहायता प्राप्त करने की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और इजराइल-हमास युद्ध के बीच नागरिकों की जान के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि आज शाम की शुरुआत मे, यूके के पीएम ऋषि सुनक से बात की। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। हम सहमत हैं कि आतंक और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। नागरिकों की मौत एक गंभीर चिंता का विषय है। इसकी आवश्यकता है क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और निरंतर मानवीय सहायता की दिशा में काम करें।

नेताओं ने व्यापार, निवेश, उभरती प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने पारस्परिक रूप से लाभप्रद मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र समापन की दिशा में हो रही प्रगति का भी स्वागत किया। पीएम मोदी और पीएम सुनक संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए और दीपावली के उत्सव के अवसर पर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।