स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज। माघ मेला 2021 के दौरान आये श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन पर कोविड -19 नियमों के अनुपालन में सुरक्षात्मक उपाय करते हुए प्रयागराज जंक्शन को पूर्णतः सुरक्षित किया गया है | प्रयागराज जंक्शन पर उपलब्ध समस्त सुविधाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु प्रवेश द्वार पर ही साईनेज लगाये गए हैं तथा आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाल, नीला, पीला एवं हरा रंग के 04 आश्रय हैं | प्रत्येक आश्रय की क्षमता लगभग 2500 है अर्थात प्रयागराज जं0 पर लगभग 10000 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था है | प्रत्येक आश्रयों में आरक्षण काउंटर, पूछ-ताछ काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश एवं शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गई है | यात्री प्रयागराज जं. के सिटी साइड (लीडर रोड) स्थित गेट संख्या 1, 2A, 2B, 3 तथा 4 से प्रवेश कर सकेंगे।. विन्ध्याचल, मिर्जापुर, पं दीन दयाल उपाध्याय जं (मुग़ल सराय जं.) की ओर जाने वाले यात्री नीले रंग के बनाये गए गेट संख्या 2A से आश्रय संख्या 2 (नीला रंग) से प्रवेश करेंगे | . नैनी, मानिकपुर, एवं सतना की ओर जाने वाले यात्री पीले रंग के बनाये गए गेट संख्या 2B से आश्रय संख्या 3 (पीला रंग) से प्रवेश करेंगे | सूबेदारगंज, भरवारी, सिराथू, खागा, फतेहपुर एवं कानपुर की ओर जाने वाले यात्री हरा रंग के बनाये गए संख्या 3 से आश्रय संख्या 4 (हरा रंग) से प्रवेश करेंगे । प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी एवं लखनऊ की ओर जाने वाले यात्री लाल रंग के बनाये गए गेट संख्या 1 से आश्रय संख्या 1 (लाल रंग) से प्रवेश करेंगे । नैनी स्टेशन पर 03 तथा प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर 01 यात्री आश्रय बनाये गए है | प्रत्येक आश्रयों में आरक्षण काउंटर, पूछ-ताछ काउंटर, ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड, उद्घोषणा प्रणाली, पीने का पानी, प्रकाश एवं शौचालय की उत्तम व्यवस्था की गई है | |
|
|