खेल - Swatantra Prabhat

अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शानदार समापन
अनपरा /सोनभद्र-

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में रविवार की देर शाम को अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग संस्करण -8 का समापन हुआ।फाइनल मैच में टीम ब्लॉकर्स ने टीम सेटर्स को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

अनपरा स्पोर्टिंग क्लब अनपरा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि व परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार, विशिष्ट अतिथि इं निखिल चतुर्वेदी (महाप्रबंधक प्रशाशन), इं एसपी यादव (महाप्रबंधक),इं चंद प्रकाश (महाप्रबंधक ब ताप ),अधीक्षण अभियंता इं गजेंद्र सिंह,इं उत्पल शंकर,इं वीके दिनकर,इं एसके रजक,इं वीके सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अमरनाथ बरनवाल,अधिशासी अभियंता इं सुभाष चंद्र पटेल, इं बीआर पटेल, इं डीके विकल,इं संजय महतो,इं डीके त्रिपाठी, इं मनोज प्रसाद,इं मेहदी हसन,सुभाष चौहान सहित नगर के तमाम सम्मानित लोगों की उपस्थिति मे हुआ।

प्रतियोगिता मे अनपरा,डिबूलगंज, बीना,बीजपुर,शक्तिनगर,खड़िया ककरी, रेणुसागर एवं आस पास के खिलाड़ी विभिन्न टीमों में शामिल थे।विदित हो कि यह प्रतियोगिता सोनभद्र वॉलीबॉल संघ के सचिव सुरेश चंद्र मिश्र की एक योजना के तहत स्पोर्टिंग क्लब अनपरा द्वारा विगत सात वर्षों से कराया जा रहा है,जिसमे नए खिलाड़ियों को भी अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है।सचिव सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विगत 13 अप्रैल से चल रही इस प्रतियोगिता मे इं धीरेन्द्र चौबे की टीम स्पाइकर्स ,इं अदालत वर्मा की टीम सेटर्स,इं बीआर पटेल की टीम अटैकर्स,इं एसके रजक की टीम डिफेंडर्स, इं अनिरुद्ध सिंह की टीम ब्लॉकर्स ने भाग ली थीं।

टीमों के प्रयोजक विक्रमा राम,शशि चंद यादव,अमित सिंह,सतेंद्र यादव, आकाश गोयल हैं। फाइनल मैच टीम सेटर्स और ब्लॉकर्स के बीच खेला गया, जिसमे ब्लॉकर्स ने कड़े मुकाबले मे सेटर्स को 3-1 से मैच हराकर ट्रॉफी को अपने नाम किया।फाइनल मैच का स्कोर 25-22,23-25 25-21,25-23 रहा।समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है।

खेल हमे अनुशासन एवं टीम वर्क के साथ काम करने की सीख देता है।आयोजन समिति ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।टीम मैनेजर की भूमिका मे डीएन द्विवेदी,ओमब्रत सिंह,इंद्रमन प्रसाद, जयप्रकाश विश्वकर्मा,र्देवेंद्र मल्ल,कमलेश कुमार,ओमप्रकाश पांडेय,शिवप्रकाश उर्फ श्री,शिवा सिंह ने निभाई।आयोजक समिति मे इं पवन सिंह,पवन चौरसिया, इं जनकधारी,इं सतीश सिंह,इं कमलेश,प्रवीण, मनोज,ओमप्रकाश, हिमांशु,निशांत, अवनीश,आकाश, रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं सारा आयोजन सुशील यादव के द्वारा किया गया।

हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी सीमा देसाई डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग, झारखंड:- हजारीबाग का संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे जिले में खेल के प्रति एक नया उत्साह देखा जा रहा है। गुरुवार को हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ (एचडीसीए) के अध्यक्ष सह सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में संघ की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक स्टेडियम के पवेलियन सभागार में संपन्न हुई। इस बैठक में स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई दूरगामी निर्णय लिए गए। मैदान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन नए प्रैक्टिस पिच बनाने, ग्राउंड संख्या दो का निर्माण करने और मुख्य मैदान की बेहतर ढंग से लेवलिंग कराने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही खिलाड़ियों के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए बोलिंग मशीन खरीदने, ग्राउंड परिसर में डीप बोरिंग व वॉटर टैंक की व्यवस्था करने और स्टेडियम की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग के जरिए इसके सौंदर्यीकरण का फैसला लिया गया। आम जनमानस और खेल प्रेमियों की सुविधा के लिए यहाँ ओपन जिम बनाने और वॉकिंग ट्रैक पर लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में बीसीसीआई के कूच बेहार टूर्नामेंट के सफल आयोजन के बाद यह मैदान राष्ट्रीय फलक पर अपनी पहचान बना चुका है, जहाँ केरल और झारखंड की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था।

अब झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) द्वारा आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित सीमा देसाई टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार इसी मैदान पर डे-नाइट फॉर्मेट में किया जाएगा। 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में झारखंड की श्रेष्ठ 60 महिला क्रिकेटरों को चार अलग-अलग टीमों में बांटकर उनके बीच मैच कराए जाएंगे। खास बात यह है कि इसी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर झारखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम का अंतिम चयन किया जाएगा।

इस अवसर पर एचडीसीए अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग का यह स्टेडियम राज्य की महिला क्रिकेटरों के स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संघ की कोशिश खिलाड़ियों को एक उच्च गुणवत्ता वाला मैदान और बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग क्रिकेट के आधारभूत ढांचे के मामले में निरंतर प्रगति कर रहा है। सांसद मनीष जायसवाल ने जिले के तमाम क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। मौके पर विशेषरूप से संघ के सचिव बंटी तिवारी, प्रमोद कुमार, आशीष चौधरी, अनिल अग्रवाल, अब्दुल मन्नान वारसी, मनोहर सिंह, रणजीत सिंह, विमलेश दुबे, जय प्रकाश, सुबोध आकाश, करण जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच
दया शंकर त्रिपाठी

ब्यूरो प्रयागराज।  क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन को अपने सुपर कोच के रूप में शामिल कर लिया है। यह कदम हर स्तर के खिलाड़ियों तक वर्ल्ड-क्लास कोचिंग पहुँचाने के ब्रांड के लक्ष्य की दिशा में एक अहम् पड़ाव माना जा रहा है।

इस साझेदारी के जरिए काबुनी की आधुनिक टेक्नोलॉजी और वॉटसन का गहरा क्रिकेट अनुभव एक साथ आएँगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को डेटा की समझ के साथ ही साथ मैदान का वास्तविक अनुभव भी मिलेगा।काबुनी का प्लेटफॉर्म पारंपरिक नेट प्रैक्टिस को नया रूप देने के लिए बनाया गया है, जिसमें खिलाड़ी की मूवमेंट और गेंद की ट्रैकिंग रियल टाइम में रिकॉर्ड होती है और उसे आसान व काम की सलाह में बदला जाता है।

अपने विशेष '1% इम्प्रूवमेंट' एप्रोच के माध्यम से यह सिस्टम छोटी-छोटी गलतियों को तुरंत ठीक करने पर ध्यान देता है, जिससे समय के साथ परफॉर्मेंस में भी बड़े स्तर पर सुधार आता है।वॉइस, वीडियो और विजुअल संकेतों के साथ काबुनी यह सुनिश्चित करता है कि फीडबैक सिर्फ डेटा तक सीमित न रहे, बल्कि समझने और अपनाने में भी आसान हो, खासकर युवा और सीखने वाले खिलाड़ियों के लिए।

शेन वॉटसन के जुड़ने से काबुनी की यह सोच और मजबूत होती है कि बेहतर टेक्नोलॉजी और क्रिकेट का अनुभव साथ मिलकर हर खिलाड़ी को उत्कृष्ट कोचिंग की सुविधा दे सकते हैं और यह सिर्फ प्रोफेशनल खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए।

काबुनी के सुपर कोच शेन वॉटसन ने कहा, "काबुनी की सबसे खास बात यह है कि यह सुधार को आसान बना देता है। क्रिकेट छोटे-छोटे फर्क का खेल है और उन 1% बदलावों को समझकर उन पर काम करना बड़ा असर डाल सकता है। काबुनी ट्रेनिंग को इस तरह आसान बनाता है कि हर स्तर का खिलाड़ी इसे समझ सके और इसका फायदा उठा सके। मैं इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनकर खुश हूँ, जो उत्कृष्ट कोचिंग को हर किसी के लिए आसान बना रहा है।"

काबुनी के फाउंडर और सीईओ, निमेश पटेल ने कहा, "शेन वॉटसन का काबुनी से सुपर कोच के रूप में जुड़ना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनके अनुभव और हमारी टेक्नोलॉजी के साथ हम खिलाड़ियों को एक बेहतर और भरोसेमंद ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म दे पा रहे हैं। हमारा लक्ष्य हमेशा से यही रहा है कि हर खिलाड़ी तक एक प्रोफेशनल कोच की पहुँच हो और यह साझेदारी हमें उस लक्ष्य के और करीब ले जाती है।

इसके साथ ही, अच्छा प्रदर्शन सिर्फ शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक भी होता है। हम सिर्फ टेक्नोलॉजी पर नहीं, बल्कि यह भी समझने पर काम कर रहे हैं कि शेन जैसे खिलाड़ी सोचते कैसे हैं, तैयारी कैसे करते हैं और दबाव में कैसे फैसले लेते हैं। काबुनी के जरिए हम यही सोच हर खिलाड़ी तक पहुँचाना चाहते हैं, चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में हो।

बात सिर्फ यह नहीं है कि किसी स्थिति विशेष में शेन वॉटसन क्या करते हैं, बल्कि यह भी है कि वे उस समय क्या सोचते हैं। यह एक शक्तिशाली खोज है और आगे चलकर कोचिंग इसी दिशा में बढ़ने वाली है।" काबुनी का एआई आधारित प्लेटफॉर्म बायोमैकेनिक्स, मूवमेंट, परफॉर्मेंस डेटा और क्रिकेट की समझ का इस्तेमाल करते हुए खिलाड़ियों को पर्सनल और रियल टाइम कोचिंग देता है।

यह खिलाड़ियों की मूवमेंट की तुलना बड़े खिलाड़ियों और टीमों के डेटा से करता है, जिससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि क्या सुधार करना है और कैसे करना है, वह भी बिना मुश्किल डेटा में उलझे। टेक्नोलॉजी के माध्यम से कोचिंग को नए तरीके से आगे बढ़ाने की अपनी सोच के तहत, काबुनी एक अनोखा एआई आधारित मेंटल परफॉर्मेंस कोच भी तैयार कर रहा है, जो शेन वॉटसन के डिजिटल ट्विन के रूप में काम करेगा।

यह ऐसा होगा जैसे शेन हर समय आपके साथ हों, एक निजी मेंटल परफॉर्मेंस कोच की तरह, जो हर अहम् मौके पर आपका मार्गदर्शन करे और आपको बेहतर सोच, मानसिक मजबूती और फोकस बनाने में मदद दे, ताकि आप किसी भी परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करते हुए, काबुनी शेन वॉटसन के साथ मिलकर एक ऐसा टेक्नोलॉजी आधारित कोचिंग सिस्टम तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो ग्रासरूट स्तर से लेकर प्रोफेशनल क्रिकेट के बीच के अंतर को कम कर सके।

क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन बल्लेबाजी कर समाजसेवी विशाल सिंह ने किया शुभारंभ
करमा/सोनभद्र

मारुतिनंदन स्पोर्टिंग क्लब मदैनिया द्वारा आयोजित रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन सोमवार को मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बल्लेबाजी कर खेल का उद्घाटन किया।उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है।

आपसी प्रेम सद्भाव के साथ खेलें।खेल में कभी हार नहीं मानना चाहिए।पहला मैच एम एन स्पॉटिंग क्लब मदैनिया और डीलाही के बीच हुआ मदैनिया टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में आल आउट होकर 73 रन बनाया। उनके जवाब में उतरी डी लाही की टीम ने 8ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 74रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। अच्छा प्रदर्शन के लिए आलोक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दूसरा मैच पटेल स्पॉटिंग क्लब चित विश्राम और खोराडीह के बीच हुआ।चित विश्राम की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर आठ ओवर में 72 रन बनाया। जवाब में उतरी खोराडीह की टीम ने 8 ओवर में 62 रन पर ही सिमट गई। चित विश्राम की टीम विजई हुई शमशेर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरा मैच रैन बो स्कूल करमा और हिनौता के बीच हुआ रैन बो स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए 6ओवर में 86 रन बनाए जवाब में उतरी हिनौता की टीम58रनो पर ही आल आउट हो गई।

अंपायर की भूमिका सूर्य प्रकाश तिवारी, दिलीप कुमार तिवारी ने निभाई ।कमेंटेटर अजीत कुमार सिंह रहे। आयोजक कीअवनीश कुमार उर्फ गिरीश नेअतिथियों का सम्मान करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मानंद त्रिपाठी ने किया।

अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग-8 का शुभारंभ, टीम सेटर्स ने अटैकर्स को 3-1 से हराया
अनपरा /सोनभद्र-

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित ऑपरेटिंग क्लब में रविवार की देर शाम को अनपरा प्रो वॉलीबॉल लीग संस्करण -8 का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन मैच में टीम सेटर्स ने टीम अटैकर्स को 3-1 से हराया।

अनपरा स्पोर्टिंग क्लब अनपरा की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि व परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कुमार कटियार, विशिष्ट अतिथि इं दूध नाथ (मुख्य अभियंता अ ताप), इं एसपी यादव (महाप्रबंधक दताप ),इं निशीथ शर्मा (महाप्रबंधक सिविल ),अधीक्षण अभियंता इं गजेंद्र सिंह,इं वीके दिनकर, इं एसके रजक,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अमरनाथ बरनवाल,अधिशासी अभियंता इं सुभाष चंद्र पटेल, इं अदालत वर्मा,

इं बीआर पटेल, इं डीके विकल,इं संजय महतो,इं सुजीत सिंह,इं पियूष धर द्विवेदी,डॉ विशाल मोहन, प्रतियोगिता के संरक्षक इं सुशील सिंह,उपाध्यक्ष इं पीयूष राय,संगठनों के प्रतिनिधियों में अभिषेक सिंह, मुकेश जायसवाल, राजकुमार यादव, राकेश जायसवाल सहित तमाम नगर के सम्मानित लोगों की उपस्थिति में हुआ। मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में अनपरा,डिबूलगंज, बीना,बीजपुर,शक्तिनगर,खड़िया ककरी, रेणुसागर एवं आस पास के खिलाड़ी विभिन्न टीमों में शामिल हैं।

विदित हो कि यह प्रतियोगिता सोनभद्र वॉलीबॉल संघ के सचिव सुरेश चंद्र मिश्र की एक योजना के तहत स्पोर्टिंग क्लब अनपरा द्वारा विगत सात वर्षों से कराया जा रहा है,जिसमे नए खिलाड़ियों को भी अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है। जिसके क्रम में सचिव सुरेश चंद्र मिश्र ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे इं धीरेन्द्र चौबे की टीम स्पाइकर्स ,इं अदालत वर्मा की टीम सेटर्स,इं बीआर पटेल की टीम अटैकर्स,इं एसके रजक की टीम डिफेंडर्स, इं अनिरुद्ध सिंह की टीम ब्लॉकर्स भाग ली हैं।सभी टीम मालिकों के सहयोग से आस पास के बच्चों को खेल में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

पहला मैच टीम अटैकर्स और टीम सेटर्स के बीच खेला गया, जिसमे सेटर्स ने 3-1 से मैच को अपने नाम किया।मैच का स्कोर 19-25,25-19, 25-21,25-23 रहा।टीम मैनेजर की भूमिका मे डीएन द्विवेदी,ओमब्रत सिंह,इंद्रमन प्रसाद, जयप्रकाश विश्वकर्मा,र्देवेंद्र मल्ल,कमलेश कुमार,ओमप्रकाश पांडेय,शिवप्रकाश उर्फ श्री,शिवा सिंह ने निभाई।आयोजक समिति मे इं पवन सिंह,पवन चौरसिया, इं जनकधारी,इं सतीश सिंह,इं कमलेश,प्रवीण, मनोज,ओमप्रकाश, हिमांशु,निशांत, अवनीश,आकाश, रहे।कार्यक्रम का संचालन एवं संपूर्ण आयोजन सुशील यादव ने किया।

अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट: अटौरा टीम का शानदार प्रदर्शन, भूलसी को लगातार तीसरी हार
लखनऊ। अंडर-18 क्रिकेट टूर्नामेंट में अटौरा टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखते हुए भूलसी की अजय प्रधान की टीम को करारी शिकस्त दी। यह मुकाबला शुरुआत से ही रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ा, अटौरा टीम ने हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ अटौरा ने न सिर्फ मैच जीता, बल्कि भूलसी टीम के खिलाफ अपनी लगातार तीसरी जीत भी दर्ज की, जिससे उनका मनोबल काफी ऊंचा हो गया है।

मैच की शुरुआत में अटौरा टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम के युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रिंस उर्फ बल्लू (15 वर्ष) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने मात्र 18 गेंदों में 54 रन ठोककर विरोधी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। उनकी पारी में कई शानदार चौके-छक्के शामिल रहे, जिससे दर्शक झूम उठे और मैच का रुख पूरी तरह अटौरा की ओर मुड़ गया। वही अटौरा टीम को 140 रन बनाने थे,जो कि केवल 9 ओवर में अटौरा की ने लक्ष्य हासिल कर लिया|

प्रिंस के अलावा विनीत कुमार (17 वर्ष) ने भी शानदार सहयोग देते हुए 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने टीम को मजबूत आधार दिया। इसके साथ ही अविनाश, निखिल, अरविंद और अंकुश गौतम ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उपयोगी रन जोड़े, जिससे टीम का कुल स्कोर काफी प्रतिस्पर्धात्मक बन गया।

गेंदबाजी में भी अटौरा टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंस पासी ने अपनी सटीक लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं टीम के कप्तान आजाद ने भी नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर भूलसी टीम के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

फील्डिंग में भी अटौरा टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। टोबू ने कई बेहतरीन और मुश्किल कैच पकड़कर मैच का रुख पूरी तरह अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। उनकी फुर्ती और सतर्कता ने विरोधी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। वहीं राज ने भी मैदान पर शानदार फील्डिंग करते हुए कई रन बचाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दूसरी ओर, भूलसी की अजय प्रधान की टीम इस मैच में पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई। टीम के प्रमुख बल्लेबाज शिवा, अनुज, लक्की और पारस अटौरा के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके और एक के बाद एक विकेट गंवाते चले गए। बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने से टीम कभी भी मैच में वापसी नहीं कर पाई। लगातार तीन बार अटौरा से हार झेलने के बाद भूलसी टीम के सामने अब अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करने की चुनौती है। उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही विभागों में सुधार करने की जरूरत है।

वहीं अटौरा टीम की बात करें तो इस जीत ने उन्हें टूर्नामेंट में एक मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर दिया है। टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास चरम पर है और जिस तरह से युवा खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है, वह आने वाले मैचों के लिए शुभ संकेत है। अगर अटौरा टीम इसी तरह संतुलित और आक्रामक खेल जारी रखती है, तो टूर्नामेंट का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार बन सकती है।

हापुड़ बॉक्सिंग में कुशीनगर का जलवा, 2 गोल्ड समेत 4 पदक पर कब्जा
कुशीनगर। हापुड़ में 31 मार्च से 5 अप्रैल 2026 तक उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित यूथ अंडर-19 पुरुष एवं महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कुशीनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया।

प्रतियोगिता में जनपद के कुल 4 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और सभी ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रवि गौंड (पुत्र लाल बाबू गौंड) एवं लक्ष्मी यादव (पुत्री द्वारिका यादव) ने गोल्ड मेडल जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि प्रणव दुबे (पुत्र भक्त प्रकाश दुबे) और वैष्णवी (पुत्री संदीप बनवाल) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रवि गौंड और लक्ष्मी यादव का चयन उत्तर प्रदेश टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी 12 अप्रैल से असम में आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल, संरक्षक अमित वर्मा, महासचिव पंकज कुमार शर्मा, खेलो इंडिया कोच धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं कोच राजेश गुप्ता सहित खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसकी जानकारी जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव पंकज कुमार शर्मा ने दी।

स्टेडियम भदोही के क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य बने मैन ऑफ मैच
प्रतापगढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ में समर वेकेशन कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को स्टेडियम भदोही और आत्रेय एकेडमी के बीच हुआ,जिसमें भदोही की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मैच की मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती पूनम लता राज एवं पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुज प्रताप सिंह एडवोकेट रहे। रविवार का फाइनल मैच स्टेडियम भदोही एवं आत्रेय  एकेडमी के बीच हुआ,जिसमें आत्रेय एकेडमी  ने 16.4 ओवर में 102 रन बनाकर 10 विकेट खो दिया।

आत्रेय एकेडमी की तरफ से अमन वर्मा ने 24 रन श्रीरमन ने 18 रन बनाए। स्टेडियम भदोही की तरफ से नितेश और आदित्य ने 3 विकेट लिया। जवाब में उतरी स्टेडियम भदोही की टीम ने मैच 17.4 ओवर में 106 रन 6 विकेट खोकर जीत लिया।स्टेडियम भदोही की तरफ से अंकित सरोज ने 22 रन और आदित्य ने 17 रन बनाए।आत्रेय एकेडमी की तरफ से श्री रमन शुक्ला ने 3 विकेट आर्यन ने 2 विकेट लिए।इस मैच के मैन ऑफ डी मैच स्टेडियम भदोही के खिलाड़ी आदित्य रहे। मैच के निर्णायक अंशू सरोज और हितेश यादव रहे।

नगवाँ में किशोरी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, 50 किशोरियों ने लिया भाग
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

गुरुवार दिनांक 26 मार्च 2026 को संस्था जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा आश्रम, सोनभद्र द्वारा संचालित इंपॉवर हर परियोजना के अंतर्गत नगवां ब्लॉक के कमहरियां गांव में किशोरी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में परियोजना क्षेत्र की लगभग 50 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किशोरियों के बीच बैडमिंटन, क्रिकेट, खो-खो एवं कबड्डी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गईं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना, विशेष रूप से उन किशोरियों को मंच देना था जिन्हें अब तक खेलकूद में भाग लेने का अवसर नहीं मिल पाया था। साथ ही इस पहल का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना भी था।

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में फाइनल मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। परिणामों के अनुसार कबड्डी प्रतियोगिता में चकया टीम विजेता रही, खो-खो में देवरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बैडमिंटन में पिपराडीह-सरईगढ़ टीम विजेता रही तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में देवरी टीम ने जीत हासिल की।कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा विजेता टीमों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उपविजेता टीमों को भी मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं किशोरियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। इस अवसर मिशन शक्ति से नीतू यति व सीमा संस्था कार्यकर्ता प्रोग्राम मैनेजर कुतुबुद्दीन, ब्लॉक समन्वयक विजय प्रजापति, पूनम,नीलम, सुमन, आदि लोग उपस्थित रहे।

आईएमए कानपुर का टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 21 व 22 मार्च को
कानपुर।आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा आईएमए के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह प्रेस वार्ता आगामी “आईएमए टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट”, जो 21 एवं 22 मार्च 2026 को कानपुर क्लब में आयोजित होना प्रस्तावित है, के संबंध में आयोजित की गई।प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव प्रो. डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. अर्चना भदौरिया (चेयरपर्सन, स्पोर्ट्स सब कमेटी), डॉ. विशाल सिंह (वित्त सचिव), डॉ. विकास श्रीवास्तव (क्रीड़ा सचिव), डॉ. विनीत रस्तोगी (सह क्रीड़ा सचिव) एवं डॉ. दीपक श्रीवास्तव (कोऑर्डिनेटर) द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया। इस अवसर  पर  सभी टीमों के ऑनर और कैप्टेंस भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कुल 5 टीमें – फार्च्यून हास्पिटल, अहाना हास्पिटल, कनिष्क हास्पिटल ट्यूलिप हास्पिटल एवं रिजेंसी हास्पिटल भाग ले रही हैं तथा इस प्रतियोगिता में महिला चिकित्सकों की भी टीम भाग लेगी जो इसे अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक एवं आकर्षक बनाती हैं। यह प्रतियोगिता 21 व 22 मार्च को दो दिन चलेगी।आईएमए पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन न केवल खेल प्रतियोगिता है, बल्कि चिकित्सकों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने सभी सदस्यों, खिलाड़ियों एवं परिवार जनों  से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

फुटबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम रेड टीम बनी चैंपियन
प्रतापगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार  एवं जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जनपद स्तरीय  फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन मैच की मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया, उद्घाटन मैच वेलोसिटी फुटबॉल एकेडमी और प्रतापगढ़ फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया,जिसमें वेलोसिटी 4-0 से विजई रही। वेलोसिटी के  राजेश कुमार एवं मोहम्मद समीर ने दो-दो गोल किए।

मल्हूपुर मांधाता एवं रामनगर लालगंज के मध्य मैच हुआ,कांटे की टक्कर में रामनगर लालगंज ने 2-1 से विजय प्राप्त की। रामनगर लालगंज की ओर से लव कुश कोरी ने दो गोल किया। पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम रेड और वेलोसिटी फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। कड़ी टक्कर में 2-1से विजई रही आदिल एवं नारायण ने एक एक गोल किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम ब्लू और रामनगर लालगंज के मध्य खेला गया, जिसमें लव कुश ने 1 गोल से टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मैच स्टेडियम रेड और रामनगर लालगंज के मध्य खेला गया, जिसमें काफी संघर्ष पूर्ण मैच हुआ।दोनों टीमें 1-1बराबरी पर रही।

फाइनल मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें स्टेडियम रेड ने रामनगर लालगंज को 3-1 से परास्त कर जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन बना।विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी ने पुरस्कृत किया एवं खिलाड़ियों को शुभ कामना प्रदान किया। मैच के मुख्य निर्णायक रोमी विकास जिगर, आर्यन, फुटबॉल कोच बुद्ध प्रकाश ,मांधाता के खेल अध्यापक अजय कुमार रहे इस अवसर पर रामअंजोर ,जेपी यादव, लवली मिश्रा, निखिल राणा, श्याम कनौजिया उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन तेजस वैश्य  ने किया।

खेल छात्रावास अयोध्या को हराकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर बना राज्य आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का विजेता
प्रतापगढ़। स्टेडियम में बीते 13 मार्च से चल रही राज्य महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। मंगलवार का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर और बालिका छात्रावास अयोध्या के बीच खेला गया।दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।अयोध्या के दो गोल के मुकाबले तीन गोल दागकर स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने 3 गोल जीतकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।समापन समारोह के मुख्य अतिथि  सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।भारत विकास परिषद और  सदर विधायक की तरफ से प्रतियोगिता के सभी खिलाड़ियों और निर्णायकों को आंवले से बने उत्पाद भी दिए गए।फाइनल मुकाबले की बेस्ट प्लेयर अयोध्या की खुशी उपाध्याय को चुना गया।

प्रतियोगिता के सभी मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरुस्कार अनवर हॉकी सोसायटी की तरफ से दिया गया और प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को हॉकी ट्रॉफी प्रतापगढ़ के सचिव आजम अली की तरफ से दी गई।भारत विकास परिषद की तरफ से अध्यक्ष अश्वनी वैष्णव,सचिव शरद केसरवानी ,डॉक्टर उदयभान सिंह सदस्य ,गोविंद खंडेलवाल  उपस्थित रहे।

इस मौके पर  प्रमुख रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह,जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह,जिला व्यायाम शिक्षिका मंजू सिंह ,स्काउट शिक्षक सुशील सिंह,अपना दल एस के विधि प्रकोष्ठ के सचिव परमानन्द मिश्रा ,भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ला,सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी केपी सिंह,वरिष्ठ पत्रकार चिंतामणि पाण्डेय व डीपी सिंह,अजय सिंह,सब इंस्टेक्टर बैडमिंटन खिलाड़ी सुशील सिंह ,पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी रवि पांडे ,सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर,पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अशोक पांडे उर्फ अंतू भैया ,डॉक्टर शमीम,गंगा पांडे ,विभूति पांडे,श्याम बाबू यादव,विनोद यादव,कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी उर्फ मुन्ना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।अंत में जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज और उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समापन समारोह का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।