खेल - Swatantra Prabhat

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का बजा बिगुल, जनवरी 2027 में लखनऊ में भिड़ेंगी आठ टीमें
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 31 जुलाई 2026 पहले सीजन के सफल और रोमांचक आयोजन के बाद यूपी प्रो हैंडबॉल लीग (यूपीपीएचएल) अब अपने दूसरे संस्करण के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाली इस लीग का दूसरा सीजन जनवरी 2027 में लखनऊ में खेला जाएगा। इस बार लीग में छह के स्थान पर आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें पहली बार लखनऊ की टीम भी शामिल होगी। इस बार विजेता टीम को 2.50 लाख रुपए व उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा आइकॉनिक ओलंपिक गेम्स अकादमी की ओर से दोनों ही टीमों को 50-50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के काउंसिल मेंबर डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (कार्यकारी निदेशक-हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया, सीईओ- यूपी प्रो हैंडबॉल लीग) ने लीग के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों  के उत्कृष्ट 10 अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि पहले सीजन की सफलता ने दूसरे संस्करण को और अधिक भव्य एवं प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आयोजित करने का विश्वास दिया है।

मुझे विश्वास है कि दूसरा सीजन प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर देगा। उन्होंने आगे कहा कि यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। पहले सीजन में हमें खिलाड़ियों, टीमों और खेल प्रेमियों से जिस तरह का समर्थन मिला, उसने हमें दूसरे संस्करण को और अधिक भव्य एवं पेशेवर स्तर पर आयोजित करने का विश्वास दिया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और प्रदेश के साथ-साथ देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी समान अवसर मिलेगा।

हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश को हैंडबॉल का मजबूत केंद्र बनाना और इस लीग के माध्यम से नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। दूसरे सीजन को और अधिक प्रतिस्पर्धी एवं पेशेवर बनाने के उद्देश्य से इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर आठ की गई है। प्रत्येक  टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 9 खिलाड़ी यूपी के होंगे जबकि 9 खिलाड़ी अन्य राज्यों एवं विभागों से होंगे। लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय (कार्यकारी महासचिव- उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने दूसरे सीजन की रुपरेखा साझा करते हुए कहा कि पहले संस्करण की विजेता मथुरा ब्रज स्टार, उपविजेता गोरखपुर राउडीज़, काशी किंग्स, नोएडा थंडर्स, गाजियाबाद पैंथर्स और बर्बरीक वारियर्स के अलावा इस बार दो नई टीमें भी लीग का हिस्सा होंगी, जिनमें लखनऊ व कन्नौज की भी टीमें होगी।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में यूपीपीएचएल को देश की अग्रणी हैंडबॉल लीग के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। इस बार लखनऊ की टीम के जुड़ने से लीग का दायरा और व्यापक होगा। अमित पाण्डेय ने लीग के नए लोगो की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि लोगो के मध्य में शील्ड (ढाल) का आकार सुरक्षा, शक्ति और प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रतीक है। इसके भीतर हैंडबॉल खिलाड़ी की गतिशील आकृति खेल के जोश, ऊर्जा और कौशल को दर्शाती है। शील्ड में केसरिया, सफेद और हरे रंग का संयोजन भारतीय तिरंगे से प्रेरित है, जो राष्ट्रीय गौरव और उत्तर प्रदेश की खेल संस्कृति को प्रतिबिंबित करता है। नीचे 'यूपीपीएचएल' तथा उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीगttar' लीग की आधिकारिक पहचान को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर आइकॉनिक ओलंपिक  गेम्स अकादमी के प्रबंध निदेशक  डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने विजेता और उपविजेता टीम को अपनी ओर से 50-50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। सह संस्थापक मो0 तौहीद ने बताया कि लीग के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 15 अगस्त 2026 से शुरू होगा। इसके बाद सितंबर और अक्टूबर में गोरखपुर, अयोध्या और लखनऊ में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 में वाराणसी में होगी।

प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 5 लाख रुपये का पर्स मिलेगा और कुल ऑक्शन पर्स 40 लाख रुपये का होगा। लीग में आठों टीमों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी और प्लेऑफ मुकाबलों के बाद फाइनल खेलने वाली टीमों का फैसला होगा। इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, लीग के सचिव यशवीर सिंह और उपाध्यक्ष चयंक प्रधान व प्रखर शुक्ला सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मानित खिलाड़ियों के नाम अनुज लैंगर (जम्मू), मोहित (दिल्ली), नवीन बिद्दू (हरियाणा), रोहिताश (राजस्थान), शिवा (बिहार), ताविया भावेश (गुजरात), ऋषिकेश (महाराष्ट्र), अंकित चौधरी (उत्तर प्रदेश), अमित घंघास (भारतीय रेलवे), रविंद्र सिंह (भारतीय रेलवे)।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट - जसपाल राणा
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट - जसपाल राणा ने कैसे बनाई एक अमिट विरासत

1994 विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 मेलबर्न गेम्स तक भारतीय पिस्टल शूटर जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल खेल में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया, जिसे देश का कोई भी खिलाड़ी अब तक नहीं तोड़ पाया है।

By- अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट -

जसपाल राणा ने कैसे बनाई एक अमिट विरासत
1994 विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 मेलबर्न गेम्स तक भारतीय पिस्टल शूटर जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल खेल में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया, जिसे देश का कोई भी खिलाड़ी अब तक नहीं तोड़ पाया है।

भारत दशकों से कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे मजबूत देशों में से एक रहा है। रेसलिंग, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स और कई अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से अमिट पहचान बनाई है।

लेकिन हर चार साल में होने वाले इस बड़े इवेंट में किसी भी भारतीय एथलीट का करियर महान पिस्टल शूटर जसपाल राणा जितना सफल नहीं रहा है।

जसपाल राणा ने चार बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी शानदार विरासत कायम की। 1994 के विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 के मेलबर्न गेम्स तक, उन्होंने शूटिंग में 15 पदक अपने नाम किए, जिनमें नौ स्वर्ण पदक शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह भारत के सबसे सफल कॉमनवेल्थ गेम्स एथलीट बन गए।

इसके बाद उनके साथी शूटर समरेश जंग का नंबर आता है, जिन्होंने मैनचेस्टर 2002, मेलबर्न 2006 और दिल्ली 2010 गेम्स में कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें से कई मेडल उन्होंने राणा के साथ मिलकर जीते थे।

टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के तीन सबसे सफल खिलाड़ियों में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो शूटर नहीं हैं। उन्होंने कुल 13 मेडल जीते हैं, जिनमें से सात स्वर्ण हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट

CWG में सबसे सफल भारतीय एथलीट
एथलीट                पदक    स्वर्ण    रजत     कांस्य
जसपाल राणा        15        9        4           2
समरेश जंग            14       7         5           2
शरत कमल।          13       7        3।          3

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन: जानिए कैसा रहा है अब तक का सफर

ऑस्ट्रेलिया की तैराक और कई बार ओलंपिक पदक जीतने वाली एमा मैककॉन, कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 20 (14 गोल्ड, एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज) जीतकर सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली एथलीट हैं।

एमा मैककॉन कॉमनवेल्थ गेम्स के अब तक के मेडल टैली में सबसे ऊपर हैं। वहीं भारतीय खेल इतिहास में जसपाल राणा सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के चार संस्करणों में अपनी विरासत गढ़ी, जिसकी शुरुआत 1994 के विक्टोरिया खेलों में अपने यादगार डेब्यू से हुई थी।

विक्टोरिया 1994 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
उन्होंने साल की शुरुआत में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद जसपाल राणा कनाडा के विक्टोरिया में हुए 1994 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे होनहार युवा शूटिंग टैलेंट में से एक के तौर पर शामिल हुए।

सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया और राणा ने चार पदक जीते। उन्होंने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल और सेंटर-फायर पिस्टल पेयर्स इवेंट में स्वर्ण हासिल किया, जबकि इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत और पेयर्स इवेंट में कांस्य पदक जीता।

जसपाल राणा ने बाद में अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उस माहौल को दिया, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी, जो भारतीय खेल इतिहास के सबसे कामयाब करियर में से एक बना।

2022 में स्पोर्टस्टार के साथ एक इंटरव्यू में राणा ने याद करते हुए कहा, "वहां का माहौल बहुत अच्छा था और मैं अपने मेंटर और कोच टिबोर गोंज़ोल के शानदार मार्गदर्शन में अपनी शूटिंग पर ध्यान दे पाया।"

राणा ने अटलांटा 1996 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

कुआलालंपुर 1998 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा का प्रदर्शन
विक्टोरिया गेम्स के चार साल बाद राणा शूटिंग में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद के तौर पर कुआलालंपुर पहुंचे।

हालांकि, उनकी तैयारी आसान नहीं थी। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में बार-बार बिजली कटौती से इलेक्ट्रॉनिक टारगेट बेकार हो गए थे। साथ ही उपकरणों की दिक्कतों ने भी गेम्स के लिए उनकी तैयारी में काफी मुश्किलें खड़ी कीं।

1998 में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि कुआलालंपुर जाने से पहले उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है, तो राणा ने बस एक शब्द में जवाब दिया - 'बिजली'।

लेकिन मुकाबला शुरू होने के बाद शुरुआती मुश्किलों का कोई खास असर नहीं पड़ा। राणा ने अपने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल के इंडिविजुअल और पेयर्स दोनों खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किए। इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के  इंडिविजुअल और पेयर्स इवेंट में रजत पदक भी जीते, जिससे कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके कुल पदकों की संख्या आठ हो गई।

मैनचेस्टर 2002 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
मैनचेस्टर में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स राणा के करियर के सबसे शानदार खेल साबित हुए।

उन्होंने मैनचेस्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते, जिनमें चार गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल थे। यह पदक उन्होंने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हासिल किए।

इनमें से एक स्वर्ण पदक उन्होंने समरेश जंग के साथ 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पेयर्स इवेंट में जीता, जिससे भारतीय शूटिंग की सबसे सफल साझेदारियों में से एक की शुरुआत हुई।

अपने सफर को याद करते हुए राणा का मानते ​​हैं कि भारतीय शूटिंग को आगे बढ़ाने में कॉमनवेल्थ गेम्स ने अहम भूमिका निभाई।

राणा ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स के पेयर्स और इंडिविजुअल इवेंट ने हमें एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अच्छी तरह तैयार किया।"

उन्होंने आगे कहा, "शूटिंग के लिए सरकार से मिलने वाली सारी मदद की शुरुआत उसी वजह से हुई थी।"

मेलबर्न 2006 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
अपने डेब्यू के बारह साल बाद राणा भारत के सबसे कामयाब और सम्मानित शूटर के तौर पर मेलबर्न में प्रतिस्पर्धा करने पहुंचे।

उन्होंने एक और पदक हासिल किया। यह स्वर्ण पदक उन्होंने समरेश जंग के साथ मेंस 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल पेयर्स इवेंट में जीता और इस तरह कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 15 पजक जीतकर एक दमदार रिकॉर्ड बनाया।

उनके नाम कुल नौ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक हैं, जो इन गेम्स में भारतीयों के लिए एक बेंचमार्क बना हुआ है।

जसपाल राणा के कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल

जसपाल राणा के CWG मेडल
मेडल      CWG संस्करण            इवेंट
स्वर्ण     1994 विक्टोरिया         25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     1994 विक्टोरिय          25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     1998 कुआलालंपुर      25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     1998 कुआलालंपुर.     25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2006 मेलबर्न              25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
रजत।   1994 विक्टोरिया         10 मीटर एयर पिस्टल
रजत     1998 कुआलालंपुर      10 मीटर एयर पिस्टल
रजत     1998 कुआलालंपुर      10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
रजत     2002 मैनचेस्टर           10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
कांस्य   1994 विक्टोरिया          10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
कांस्य   2002 मैनचेस्टर            10 मीटर एयर पिस्टल

भारतीय शूटिंग में जसपाल राणा की विरासत
भारतीय शूटिंग पर राणा का असर उनके प्रतिस्पर्धी करियर के बाद भी कायम रहा। रिटायर होने के बाद उन्होंने कोच की भूमिका निभाई और देश के पिस्टल निशानेबाजों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

2018 और 2021 के बीच मनु भाकर के साथ काम किया था। इसके बाद राणा पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले फिर से इस स्टार शूटर के साथ जुड़े।

राणा के शानदार नेतृत्व में भाकर ने इतिहास रच दिया। आजादी के बाद एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए।

नेशनल कैंप से अलग राणा ने जसपाल राणा शूटिंग अकादमी के जरिए उभरते हुए निशानेबाजों को गाइड किया और साथ ही भारतीय शूटिंग के हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाते रहे।

फरवरी 2025 में उन्हें 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए भारत का हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया।

राणा का निधन जून 2026 में 49 साल की उम्र में हुआ। एक महीने बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने खेल में उनके लंबे समय तक दिए गए योगदान का सम्मान किया। जुलाई 2026 की राइफल और पिस्टल प्रतियोगिता का नाम बदलकर 'जसपाल राणा मेमोरियल इंडिया ओपन कॉम्पिटिशन' कर दिया।

यह महान खिलाड़ी के लिए एक उचित सम्मान था, जिसकी विरासत सिर्फ रिकॉर्डतोड़ पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय निशानेबाजी के विकास, नई प्रतिभाओं को निखारने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में उनके योगदान में भी दिखाई देती है।

खेल प्रतियोगिताएं में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती है ; पंकज
ब्यूरो प्रयागराज- रिजर्व पुलिस लाइंस, कमिश्नरेट प्रयागराज में 74वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कमिश्नरेट प्रयागराज सहित सात जनपदों की महिला एवं पुरुष टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पंकज ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।

इस प्रतियोगिता में कमिश्नरेट प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूट की टीमों सहित कुल 90 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता टीमों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइंस प्रथम विनोद कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।

प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग का मुकाबला जनपद प्रतापगढ़ और जनपद फतेहपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद फतेहपुर की टीम ने जीत दर्ज कर अगले चरण में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के कई मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आपसी समन्वय, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।

विश्व रोइंग कप में भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण
बरेली/ल्यूसर्न (स्विट्जरलैंड)। भारतीय रोइंग के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारतीय रोवर उज्ज्वल कुमार सिंह और उनके साथी लक्ष्य ने विश्व रोइंग कप 2025 की लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स  स्पर्धा में 6 मिनट 26.09 सेकंड का शानदार समय निकालते हुए भारत के लिए पहली बार विश्व रोइंग कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि भारतीय रोइंग के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है। विश्व रोइंग कप के इतिहास में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाने वाली इस जोड़ी ने अपने उत्कृष्ट तालमेल, तकनीकी दक्षता और संघर्षशील प्रदर्शन से विश्वभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

उज्ज्वल कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की आंवला तहसील के ग्राम अटरछेड़ी के निवासी हैं। वे स्वर्गीय वीर बहोरन सिंह के सबसे छोटे पुत्र हैं। उनके बड़े भाई रवि कुमार सिंह, सुरजीत सिंह और रंजीत कुमार सिंह हैं| उनके एक भाई भारतीय सेना में सेवारत  हैं। देशसेवा की प्रेरणा से उज्ज्वल स्वयं भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सेना(Services) का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

उज्ज्वल की सफलता एक दिन की नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद 42वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वर्ष 2024 में भी उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान भी प्राप्त किया।

अब विश्व रोइंग कप में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के साथ उज्ज्वल कुमार सिंह ने भारतीय रोइंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल बरेली और उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश और विदेश लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और मेहनत से विश्व मंच पर भी तिरंगा बुलंद किया है।

उज्ज्वल कुमार सिंह का अगला लक्ष्य एशियाई खेलों, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल जगत, सेना, क्षेत्रवासियों और देशभर से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां मिल रही हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त (भारत सरकार) एवं रा.से.यो. राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी एवं मित्र मोहित शर्मा ने उज्ज्वल कुमार सिंह एवं लक्ष्य को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, विश्व रोइंग कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

बरेली की धरती के लाल उज्ज्वल कुमार सिंह ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और अथक परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता। आपने न केवल उत्तर प्रदेश और बरेली का, बल्कि पूरे भारत का मस्तक विश्व मंच पर गर्व से ऊंचा किया है। आपकी यह ऐतिहासिक सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मैं आपको और आपके साथी लक्ष्य को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हृदय की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा आपके उज्ज्वल भविष्य, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और ओलंपिक में भी स्वर्णिम सफलता की कामना करता हूं।

खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का कर रहे हैं संचार: डाक्टर राजेश्वर सिंह
स्वतंत्र प्रभात

लखनऊ।

सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत खेले जा रहे इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मुकाबले लगातार क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने रेड रोज इंटर कॉलेज को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रेड रोज इंटर कॉलेज की टीम मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गई और कृष्णा पब्लिक स्कूल को 39 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए कृष्णा पब्लिक स्कूल ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन कर आसानी से जीत दर्ज की। इस मैच में अंशुल ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मुकाबले में पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज और यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट, मौंदा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज ने 105 रन बनाए और विपक्षी टीम को 106 रनों का लक्ष्य दिया। शानदार गेंदबाज़ी के दम पर पीजेंट डे एकेडमी ने यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट को 62 रनों से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। कृष्ण पाल ने 4 विकेट और 16 रन बनाकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया तथा मैन ऑफ द मैच बने।

चौथे मुकाबले में के.डी. पब्लिक स्कूल की अनुपस्थिति के कारण मैच आयोजित नहीं हो सका। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार अंबेडकर विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल को वॉकओवर प्रदान कर अगले चरण में प्रवेश दिया गया। इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में भी खिलाड़ियों और क्लबों का उत्साह देखने योग्य रहा। खिलाड़ी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अयोग्य खिलाड़ियों की सहभागिता पाए जाने पर लखनऊ लायंस क्रिकेट क्लब को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप रणीपुर क्रिकेट क्लब को मैच प्रदान करते हुए दूसरे चरण में प्रवेश दिया गया।

इसी क्रम में पात्रता मानकों पर खरा न उतरने के कारण लायंस 11 क्रिकेट क्लब को भी अयोग्य घोषित किया गया। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार वेस्ट 11 क्रिकेट क्लब को वॉकओवर प्रदान कर दूसरे चरण में प्रवेश दिया गया। सातवें मुकाबले में लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब और देशी दबंग क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए देशी दबंग क्रिकेट क्लब ने 63 रन बनाए और 64 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। आर्यन यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग आज युवाओं के लिए केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और प्रतिभा को नई दिशा देने का सशक्त मंच बन चुकी है। खेल मैदानों में उमड़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सरोजनीनगर का युवा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।

ओबरा में 29 जून को शाम 6 बजे होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का महामुकाबला
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

ओबरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।अंडर 14 वर्ग का फाइनल ओबरा नाइट राइडर्स और इंडियन लायंस के बीच खेला जाएगा, जबकि अंडर 18 वर्ग का फाइनल 11 हंटर और थंडर टाइटन के बीच होगा।

दोनों फाइनल मुकाबले 29 जून 2026 को शाम 6:00 बजे आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को क्रांतिकारी विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने तथा भारत के अमर वीर सपूतों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। साथ ही यह मांग दोहराई जाएगी कि क्रांतिकारियों की जीवनियां और उनकी प्रेरणादायक पुस्तकें देश के प्रत्येक पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल की जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्ट चरित्र के साथ आगे बढ़ सके।

इस प्रतियोगिता के आयोजक विकास कुमार गौड़, समिति अध्यक्ष आदर्श पटेल एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

नकटू मैदान में खेल का महाकुंभ रिहंद बॉयज ने जीता बीपीएल का खिताब, शक्तिनगर को हराकर रिहंद बॉयज बने चैंपियन
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)

बीजपुर/सोनभद्र-

बीजपुर के नकटू मैदान में समृद्धी जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित बीजपुर प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार देर रात भव्य समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें रिहंद बॉयज की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए शक्तिनगर की टीम को पराजित कर बीपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना तथा दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

समापन समारोह में समृद्धी जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, जावेद अहमद एवं महावीर सिंह गोंड ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीत सिंह खैरवार, देवेन्द्र गुप्ता एवं अमरेश तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

आयोजन की सफलता पर स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने समृद्धी जन कल्याण संस्थान की पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

भारतीय क्रिकेट में नई शुरुआत: श्रेयस अय्यर बने टी20 कप्तान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम की घोषणा करते हुए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया है। इसके साथ ही 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है। यह फैसला भारतीय क्रिकेट के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया माना जा रहा है।

चयन समिति के इस फैसले ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा छेड़ दी है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपे जाने के साथ ही भारतीय टीम में नेतृत्व परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। अय्यर को उनकी शानदार बल्लेबाजी, नेतृत्व क्षमता और घरेलू तथा आईपीएल क्रिकेट में सफल कप्तानी का इनाम मिला है।

टीम चयन की सबसे बड़ी खासियत बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का चयन रहा। मात्र 15 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। आईपीएल 2026 में उनके विस्फोटक प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उन्होंने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और क्रिकेट विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि वैभव का प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि चयनकर्ताओं के लिए उन्हें नजरअंदाज करना संभव नहीं था। उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बनाते हैं।

केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 32 वर्षीय भरत ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए अपने क्रिकेट सफर और परिवार के योगदान को याद किया।

केएस भरत ने अपने संदेश में कहा कि उनके परिवार के चारों सदस्यों ने एक ही सपना देखा था और उसे पूरा करने के लिए वर्षों तक संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने को अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया।

भरत ने भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी। विकेटकीपिंग के साथ-साथ उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां भी खेलीं। हालांकि, कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें टीम में नियमित अवसर नहीं मिल सके।

संन्यास की घोषणा के बाद क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने उनके योगदान की सराहना की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारतीय क्रिकेट में केएस भरत को एक मेहनती और समर्पित खिलाड़ी के रूप में याद किया जाएगा हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट में युवा खिलाड़ियों के उभरने के बीच भरत का यह फैसला एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर पर 25 गोल की जीत
भारतीय महिला अंडर-18 हॉकी टीम ने सिंगापुर को 25-0 से हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है और एशिया कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

मंगलवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से 10 अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। नौशीन नाज ने सर्वाधिक सात गोल (8′, 13′, 17′, 18′, 40′, 52′, 58′) किए। गीताश्री नम्मी, जिन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, ने पांच गोल (13′, 28′, 47′, 48′, 60′) किए, जबकि कप्तान स्वीटी कुजूर ने चार गोल (2′, 24′, 38′, 45′) किए।

प्रियंका मिंज ने भी हैट्रिक (22′, 37′, 53′) बनाई, जबकि दीया (27′), नैन्सी सरोहा (36′), श्रुति कुमारी (40′), पुष्पा मांझी (47′), रश्मीन कौर (47′), और संदीपा कुमारी (51′) ने 1-1 गोल किए।

भारतीय टीम ने अपने आक्रामक खेल से मैच की शुरुआत में ही अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। कप्तान स्वीटी ने दूसरे मिनट में गोल किया। फिर नौशीन ने आठवें मिनट में बढ़त बढ़ाई। गीताश्री और नौशीन दोनों ने 13वें मिनट में गोल कर मैच पर भारत का दबदबा स्थापित कर दिया।

दूसरे क्वार्टर में, भारतीय टीम ने अपना दबदबा और बढ़ाया, नौशीन ने दो तेज गोल किए। इसके बाद प्रियंका और स्वीटी ने हाफटाइम से पहले भारत की बढ़त बढ़ाने में मदद की।

ब्रेक के बाद भी गोलों का सिलसिला जारी रहा। दीया और गीताश्री ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही गोल किए, जिसमें नैन्सी, प्रियंका, स्वीटी, नौशीन और श्रुति सभी ने गोल किए, जिससे भारत ने सिंगापुर की रक्षापंक्ति को तोड़ दिया। भारत ने आखिरी क्वार्टर में दस गोल किए। अंडर-18 स्तर पर भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों में से यह एक है।

भारत ने मलेशिया, कोरिया और सिंगापुर के खिलाफ जीत हासिल की, और पूल ए में बिना हारे रिकॉर्ड और 9 अंक के साथ टॉप पर रहा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

प्रज्ञानानंद ने फिर किया कमाल, मैग्नस कार्लसन को दूसरी बार हराया: नॉर्वे शतरंज 2026
नॉर्वे शतरंज 2026 के आठवें दौर में भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने विश्व नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को एक बार फिर हराकर खिताब की दौड़ को रोमांचक बना दिया। वहीं भारतीय खिलाड़ियों डी. गुकेश और दिव्या देशमुख को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

20 वर्षीय प्रज्ञानानंद ने पिछले सप्ताह सफेद मोहरों से कार्लसन को हराया था और अब आठवें दौर में काले मोहरों से भी उन्हें मात दे दी। इसके साथ ही वह भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के बाद एक ही टूर्नामेंट में कार्लसन को दो बार हराने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही वह उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने क्लासिकल शतरंज में कार्लसन को तीन बार हराया है।

एक अन्य मुकाबले में फ्रांस के अलीरेज़ा फिरोज़ा ने मौजूदा विश्व चैंपियन गुकेश डोम्माराजू को पराजित किया। सफेद मोहरों से खेलते हुए फिरोज़ा ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान की दौड़ को और दिलचस्प बना दिया।

वहीं वेस्ली सो और विन्सेंट कीमर के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। इसके बाद हुए आर्मागेडन टाईब्रेक में वेस्ली सो ने जीत हासिल कर अतिरिक्त अंक अपने नाम किए।

आठवें दौर के बाद वेस्ली सो 14 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। अलीरेज़ा फिरोज़ा 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि प्रज्ञानानंद 12 अंकों के साथ खिताब की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं।

महिला वर्ग में दिव्या को झटका

महिला वर्ग में कज़ाखस्तान की बिबिसारा अस्साउबायेवा ने भारत की दिव्या देशमुख को हराकर अपनी बढ़त मजबूत कर ली। काले मोहरों से खेलते हुए बिबिसारा ने समय के दबाव में आई दिव्या की गलतियों का फायदा उठाया और मुकाबला जीत लिया।

दूसरे मुकाबले में चीन की झू जिनर ने महिला विश्व चैंपियन जू वेनजुन को हराया। इस जीत के साथ झू जिनर और दिव्या देशमुख दोनों 10-10 अंकों पर पहुंच गई हैं।

भारत की कोनेरू हम्पी और यूक्रेन की अन्ना मुज़िचुक के बीच क्लासिकल मुकाबला ड्रॉ रहा। हालांकि आर्मागेडन टाईब्रेक में हम्पी ने काले मोहरों से जीत दर्ज कर अतिरिक्त अंक हासिल किए।

महिला वर्ग में आठ दौर के बाद बिबिसारा अस्साउबायेवा 15.5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। अन्ना मुज़िचुक 10.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि दिव्या देशमुख और झू जिनर 10-10 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन से IIM इंदौर प्रभावित, कारणों और उपलब्धियों के प्रभावों पर करेगा व्यापक शोध
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले वैभव अब एक खास अकादमिक अध्ययन का विषय बनेंगे। दरअसल, आईआईएम इंदौर उनकी 15 वर्ष की आयु में मिली सफलता, उसके पीछे के कारणों और उपलब्धियों के प्रभावों पर व्यापक शोध करेगा।

आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की यात्रा इस बात का प्रमाण है कि असाधारण प्रतिभा को यदि सही वातावरण, मार्गदर्शन और अवसर मिलें तो वह असाधारण परिणाम दे सकती है। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़ी उपलब्धि के पीछे केवल व्यक्ति का प्रयास नहीं होता, बल्कि परिवार, प्रशिक्षकों, सामाजिक सहयोग और संस्थागत समर्थन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

हालांकि, हिमांशु राय ने माना कि कम उम्र में मिलने वाले यश और सफलता अपने साथ कई तरह की चुनौतियां भी लेकर आती हैं। उन्होंने कहा कि अचानक लगातार मौके मिलने, उम्मीदों का दबाव और सोशल मीडिया की निगरानी से युवा प्रतिभा प्रभावित हो सकती है। आईआईएम इंदौर के डायरेक्टर के मुताबिक, विश्व स्तर पर ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं, जहां जरूरत से अधिक अपेक्षाओं और मानसिक दबाव की वजह से प्रतिभाशाली खिलाड़ी मानसिक थकान और भावनात्मक चुनौतियों का सामना करने के लिए मजबूर हुए हैं।

हिमांशु राय ने बताया कि इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आईआईएम इंदौर इस विषय पर व्यापक अध्ययन करने जा रहा है। इस शोध में उन सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, पारिवारिक और संस्थागत कारणों का विश्लेषण किया जाएगा, जो कम उम्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं के विकास में अहम किरदार निभाते हैं। उन्होंने बताया कि नेतृत्व, व्यवहार विज्ञान और मानव क्षमता के विशेषज्ञ मिलकर यह समझने का प्रयास करेंगे कि शुरुआती सफलता युवा प्रतिभाओं के आत्मविश्वास, व्यक्तिगत विकास और भविष्य की दिशा को किस तरह से प्रभावित करती है।

डायरेक्टर के अनुसार, इस अध्ययन का उद्देश्य महज एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी की सफलता का विश्लेषण करना नहीं है, बल्कि ऐसे निष्कर्ष तैयार करना है, जो भविष्य में उभरने वाली युवा प्रतिभाओं के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकें। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह भी सुनिश्चित करना है कि खेल उपलब्धियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और समग्र विकास को समान महत्व मिले।