शिक्षा - Swatantra Prabhat

अम्बेडकरनगर जिले की नेहा यादव ने टीजीटी कला भर्ती में हासिल की 6वीं रैंक, बढ़ाया जिले का मान
अम्बेडकरनगर।

जिले की होनहार बेटी नेहा यादव पुत्री राम तीरथ यादव ग्राम रंडौली, पोस्ट उदयापुर, थाना जैतपुर ने उत्तर प्रदेश टीजीटी (कला) शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रदेश स्तर पर 6वीं रैंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। नेहा की इस उल्लेखनीय सफलता से उनके परिवार, शुभचिंतकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

लोगों ने नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन से अन्य छात्र- छात्राओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा मिलेगी। नेहा की इस उपलब्धि ने माता पिता के साथ साथ परिवार एवं अम्बेडकरनगर जिले का मान बढ़ाया है।

पांच कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, संसाधनों के अभाव में प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई
जगदीशपुर (भागलपुर)- जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय भवानीपुर (देशरी) में बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है, लेकिन पूरे विद्यालय में मात्र पांच कमरे ही उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के कारण एक ही कक्ष में दो से तीन कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिससे शिक्षण व्यवस्था बाधित हो रही है।

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि जब एक ही कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के छात्र-छात्राएं बैठते हैं, तो शिक्षक भी सभी कक्षाओं पर समान रूप से ध्यान नहीं दे पाते। इससे बच्चों की पढ़ाई और सीखने की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं।

विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षक की भी कमी बताई जा रही है। अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान समय में अंग्रेजी शिक्षा का विशेष महत्व है, लेकिन शिक्षक के अभाव में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
इसके अलावा विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं, विशेषकर बालिकाओं, को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, अंग्रेजी शिक्षक की नियुक्ति तथा शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो इसका सीधा असर बच्चों के भविष्य और उनकी शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा। अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन इस दिशा में कब तक आवश्यक कदम उठाते हैं।

खुशबू ने रचा इतिहास, नीट में सफलता से बढ़ाया क्षेत्र का मान
आलापुर, अम्बेडकरनगर।

कड़ी मेहनत, अटूट आत्मविश्वास और सेवा के संकल्प ने आखिरकार सतरही गांव की बेटी खुशबू गौतम को वह मुकाम दिला दिया, जिस पर आज पूरा आलापुर क्षेत्र गर्व महसूस कर रहा है। नीट (NEET) जैसी देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 720 में से 527 अंक हासिल कर खुशबू ने न केवल अपने परिवार का सपना साकार किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान-सम्मान भी बढ़ाया है।

आलापुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सतरही निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख संगीता देवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम की पुत्री खुशबू गौतम की इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे इलाके में हर्ष और उत्साह का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग इस उपलब्धि को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।

खुशबू गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सहयोग को देते हुए कहा कि "सेवा से ही शक्ति मिलती है। मेरा लक्ष्य केवल डॉक्टर बनना नहीं, बल्कि पीड़ित मानवता की सेवा करना है। डॉक्टर बनकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही मेरा संकल्प है।" उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके बाबा स्वर्गीय धर्मराज का सपना था कि उनकी पोती डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करे।

आज नीट में सफलता प्राप्त कर उन्होंने उस सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करना किसी भी छात्र और उसके परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खुशबू की सफलता निश्चित रूप से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी।

खुशबू एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसने समाज और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी माता संगीता देवी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रही हैं, जबकि पिता बलिराम गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य के रूप में जनप्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी दादी मैना देवी वर्तमान में सतरही ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान हैं तथा परिवार लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। खुशबू के चाचा भानू गौतम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में सक्रिय हैं, जबकि उनके ताऊ विवेक कुमार सहारनपुर जनपद में उपनिबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी बुआ डॉ. प्रेमलता गौतम (बीएएमएस) चिकित्सा सेवा से जुड़ी हैं, जिन्होंने भी खुशबू को चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।परिवार में शिक्षा का माहौल भी प्रेरणादायक है। बड़ी बहन मनीषा गौतम लखनऊ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। छोटी बहन स्वाति गौतम इंटरमीडिएट की छात्रा हैं, जबकि भाई आदित्य कुमार कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं। खुशबू गौतम की इस शानदार उपलब्धि पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि बेटियों की ऐसी सफलताएं केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और जिले का गौरव बढ़ाती हैं। खुशबू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और सेवा का भाव मन में हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। सतरही की इस बेटी ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें खुशबू के उस अगले कदम पर हैं, जब वह सफेद कोट पहनकर मानवता की सेवा के अपने संकल्प को साकार करेंगी।

राष्ट्रीय कराटे चैंपियन बना सुपौल का लाल
रिपोर्ट: जितेंद्र कुमार राजेश, बिहार

सुपौल। जिले के सात वर्षीय होनहार खिलाड़ी गीतांक आयुष ने अपनी असाधारण प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का गौरव बढ़ाया है। उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित कियो सब जूनियर, कैडेट एवं जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में गीतांक ने अंडर-7 वर्ष (25 किलोग्राम वर्ग) में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अब उसकी निगाह सितंबर-अक्टूबर में चीन में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता पर है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।

4 से 7 जून तक देहरादून के मल्टी पर्पस हॉल, परेड ग्राउंड में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बिहार की ओर से उतरे गीतांक ने पूरे टूर्नामेंट में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मुकाबले शानदार अंतर से जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गीतांक के कोच सुभाष कुमार ने बताया कि पहले मुकाबले में उसने सिक्किम के रेयांश क्षेत्री को 6-0 से हराया। दूसरे दौर में कर्नाटक के एम. गौड़ा विहान को भी 6-0 से मात दी। सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश के एरोन जॉर्ज को 8-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र के शौर्य प्रजापति को 6-0 से हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब गीतांक का चयन चीन में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सितंबर-अक्टूबर में होने वाली इस प्रतियोगिता में वह भारतीय टीम का हिस्सा होगा। इसके लिए उसे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश के लिए पदक जीत सके।

कम उम्र में मिली इस बड़ी उपलब्धि से गीतांक के परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव और जिले के लोगों में भी गर्व और उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गीतांक ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है और वह क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन गया है।

कोच सुभाष कुमार ने विश्वास जताया कि यदि गीतांक को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं मिलती रहीं तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत के लिए स्वर्णिम सफलता अर्जित करेगा। अब पूरे जिले की उम्मीदें चीन में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां यह नन्हा खिलाड़ी एक बार फिर तिरंगा ऊंचा लहराने के इरादे से उतरेगा।

दशम दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण, भव्य आयोजन आज
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में 29 जून 2026 को आयोजित होने वाले दशम दीक्षांत समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आज विश्वविद्यालय में विद्या परिषद एवं कार्य परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसके उपरांत संपूर्ण कार्यक्रम का अंतिम पूर्वाभ्यास सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. कविता शाह, कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, कार्य परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्यों ने विद्वत पारियात्र के साथ दीक्षांत समारोह की तैयारियों का पूर्वाभ्यास किया।

इस वर्ष विश्वविद्यालय की कार्य परिषद में जनभवन द्वारा नामित दो नए सदस्य, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनिल कुमार तथा बापू महाविद्यालय, पीपीगंज, गोरखपुर की प्राचार्य डॉ. मंजू मिश्रा भी समारोह में सम्मिलित होंगी। दीक्षांत समारोह में 19 कार्य परिषद सदस्य एवं 51 विद्या परिषद सदस्य सहभागिता करेंगे।

दशम दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरणविद् डॉ. मधुलिका अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री  रजनी तिवारी उपस्थित रहेंगी। रविवार सायंकाल  राज्यपाल का सिद्धार्थ विश्वविद्यालय आगमन प्रस्तावित है तथा उनके सम्मान में विश्वविद्यालय के कला संकाय सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कल दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ प्रातः 10:00 बजे वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति से होगा तथा समापन राष्ट्रगान एवं विद्वत पारियात्रा के प्रत्यावर्तन के साथ किया जाएगा।

इस वर्ष दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा कुल 37 स्वर्ण पदक, जिनमें 13 डोनर स्वर्ण पदक शामिल हैं, प्रदान किए जाएंगे। विशेष रूप से 13 ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्हें दो या दो से अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त हो रहे हैं।

समारोह में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा लिखित आठ पुस्तकों का लोकार्पण, दीक्षा उत्सव कार्यक्रम की झलकियां पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन, नवनिर्मित बालगृह ‘किलकारी’ एवं दिव्यांगजन सुविधायुक्त डिजिटलाइज्ड लाइब्रेरी का लोकार्पण भी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।

गोद लिए गए गांवों के बच्चों द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषयक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि, दशम दीक्षांत समारोह केवल उपाधि वितरण का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों, समाज के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता और नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य का उत्सव है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय के साथ निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। यह दीक्षांत समारोह हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों और समस्त विश्वविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का गौरवपूर्ण प्रतीक बनेगा।

37 टॉपर्स को राज्यपाल के हाथों आज मिलेगा गोल्ड मेडल
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर।

नेपाल सीमा से सटे तराई क्षेत्र में जब सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी, तब इसके पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य पिछड़े और सीमांत क्षेत्रों के युवाओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। एक दशक बाद विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह उस उद्देश्य की सफलता की गवाही देता नजर आ रहा है। इस बार दिए जाने वाले 37 स्वर्ण पदकों में 28 पदक छात्राओं के नाम हैं।

भगवान गौतम बुद्ध की तपोभूमि में स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्थापना 17 जून 2015 में उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु में एक राज्य विश्वविद्यालय के रूप में की गई थी।

वर्तमान में विश्वविद्यालय से छह जिलों (सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, श्रावस्ती और बलरामपुर) के संबद्ध 289 महाविद्यालयों के माध्यम से लगभग दो लाख विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान कर रहा है।  शिक्षाविदों का कहना है कि यह उपलब्धि केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का आंकड़ा नहीं है बल्कि उस सामाजिक बदलाव का भी संकेत है, जिसकी उम्मीद विश्वविद्यालय की स्थापना के समय की गई थी। जिन क्षेत्रों में कभी उच्च शिक्षा तक पहुंच सीमित थी, वहां की बेटियां आज विश्वविद्यालय की मेधा सूची में सबसे आगे खड़ी हैं।

तराई और सीमावर्ती जिलों में लंबे समय तक उच्च शिक्षा के अवसर सीमित रहे। आर्थिक स्थिति, दूरी और सामाजिक परिस्थितियों के कारण बड़ी संख्या में छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों के विस्तार ने इस स्थिति में बदलाव लाने का काम किया। अब छात्राओं को घर के नजदीक ही स्नातक, परास्नातक और शोध स्तर तक पढ़ाई का अवसर मिल रहा है।

शिक्षकों का कहना है कि पिछले वर्षों में छात्राओं की भागीदारी लगातार बढ़ी है। इसका परिणाम अब स्वर्ण पदकों और शैक्षणिक उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहा है। 37 में 28 स्वर्ण पदक छात्राओं को मिलना इस बात का प्रमाण है कि अवसर मिलने पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

दशम दीक्षांत समारोह के लिए तैयारियां अंतिम चरण में, 28 जून को विश्वविद्यालय पहुंचेंगी कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर की कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने बताया कि विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह आगामी 29 जून, 2026 को अत्यंत गरिमामय एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।कुलपति ने अपने विज्ञप्ति में बताया कि जन भवन से प्राप्त सूचना के आधार पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 28 जून को अपराह्न विश्वविद्यालय परिसर में आगमन करेंगी तथा अगले दिन आयोजित दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों को उपाधि एवं पदक प्रदान करेंगी।

दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित पर्यावरणविद् एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. मधूलिका अग्रवाल होंगी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय अति विशिष्ट अतिथि तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी।

उन्होंने बताया कि दीक्षांत कार्यक्रम में एक से अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को भी मंच तक आमंत्रित किया जाएगा, जिससे वे अपने बच्चों की उपलब्धि के इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बन सकें। विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांवों के छोटे बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

पर्यावरण संरक्षण विषयक आयोजित भाषण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों को भी कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा-7 की खुशी कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में कक्षा-8 की रंजनी गुप्ता तथा चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा-8 की मधु को पुरस्कृत किया जाएगा।

कुलपति ने बताया कि जनभवन से प्राप्त निर्देशों के आधार पर इस वर्ष दीक्षांत समारोह के अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों से चार शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मा पूर्व में ही विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों को उपलब्ध करा दिया गया था। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग के उपरांत चयनित शिक्षकों के नाम घोषित किए जाएंगे तथा उन्हें कुलाधिपति द्वारा मंच से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि दीक्षांत समारोह के अवसर पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के आठ शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों का लोकार्पण भी मंच से कुलाधिपति के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोधपरक उपलब्धियों का महत्वपूर्ण प्रतिफल है।  साथ ही स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों को उनके संबंधित संकायाध्यक्षों के माध्यम से प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। इस बार समारोह की व्यवस्था पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित एवं सहभागी स्वरूप में की गई है।

कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति की उपस्थिति गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह के सभागार में रहेगी तथा वहां से संपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकायों में किया जाएगा। संबंधित संकायों के विद्यार्थी अपने-अपने संकायों में बैठकर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकेंगे तथा इन स्थलों पर शिक्षकों की भी उपस्थिति रहेगी, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इस ऐतिहासिक अवसर के सहभागी बन सकें।

सब जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गीतांक आयुष ने जीता स्वर्ण पदक
पटना। उत्तराखंड के देहरादून में 3 से 7 जून 2026 तक आयोजित कियो सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 में पटना के सुपौल जिले के रामनगर निवासी गीतांक आयुष ने स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है।
सब जूनियर बालक 7 वर्ष आयु वर्ग (25 किलोग्राम) प्रतियोगिता में खेलते हुए गीतांक ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने क्रमशः सिक्किम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में गीतांक ने अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज में जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

गीतांक आयुष के पिता अजय कुमार सचिवालय में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता स्वीटी आकृति गृहिणी हैं। गीतांक पटना में रहकर अपने कोच सुभाष कुमार के मार्गदर्शन में कराटे का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।कोच सुभाष कुमार ने बताया कि गीतांक बेहद मेहनती, जुनूनी और खेल के प्रति समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी लगन और अनुशासन को देखते हुए यह विश्वास है कि वह भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार का नाम रोशन करेंगे।

गीतांक की इस उपलब्धि पर शिक्षाविद हरेराम मंडल, निशांत, सत्यनारायण मंडल, अमन यादव, गौरी चौधरी, डॉ. संजय कुमार, ललित मंडल सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

जिला मुख्यालय पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
अम्बेडकरनगर।

प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 01 जून 2026 को लोक भवन, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि मा. अध्यक्ष जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर वर्मा उर्फ़ साधू वर्मा व जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में आयोजित जनपद स्तरीय “मेधावी  छात्रों के सम्मान समारोह कार्यक्रम” में सजीव प्रसारण किया गया। तथा माननीय मुख्यमंत्री जी संदेश/उद्बोधन को सुना गया। जिलाधिकारी ने बताया कि आज प्रदेश स्तर पर आयोजित मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों द्वारा प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में शामिल जनपद के हाईस्कूल के 05 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में जनपद स्तर पर सम्मानित किए जाने वाले हाईस्कूल वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों में श्रेया पाण्डेय (चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पुरनपुर), श्रेया श्रीवास्तव (डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, तमसा मार्ग अकबरपुर), उन्नति सिंह (रामअधार रामलाल स्मारक इंटर कॉलेज, डिहवा मोहिद्दीनपुर), सौम्या मौर्या (सीताराम सूर्यकुमार इंटर कॉलेज, संतोषपुरम जलालपुर) तथा आर्या सिंह (शिवजी कुशलावती इंटर कॉलेज, परई कल्याणपुर) शामिल रहे।

इंटरमीडिएट वर्ग में अमृता वर्मा(डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज, तमसा मार्ग अकबरपुर), विकास कुमार(पंडित राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज मसेना मिर्जापुर), वन्दना वर्मा(सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर), रैली यादव व भूमि पटेल(जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर), आनन्द कुमार मौर्य(सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर नेवतरिया मुस्तफाबाद), उत्कर्ष(न्यू लाइट एकेडमी इंटर कॉलेज सिकन्दरपुर), शिवानी मौर्या( तीर्थराज स्मारक इंटर कॉलेज अहमादरवेशपुर), धुर्वी सिंह (चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर) एवं रोहित कुमार(राजकुमारी इण्टर कॉलेज पीठापुर सरैया) सहित जनपद के शीर्ष मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

जनपद स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को ₹21,000 की प्रतीकात्मक धनराशि, प्रशस्ति-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी सफलता देश एवं समाज की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह आप लोग अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहें और देश के एक आदर्श नागरिक बनने के साथ-साथ अपने जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जनपद के छात्र-छात्राएं भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अम्बेडकरनगर का नाम प्रदेश एवं देश स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।

जिलाधिकारी ने असफल अथवा अपेक्षित परिणाम प्राप्त न कर पाने वाले विद्यार्थियों से निराश न होने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के परिणामों में जनपद अम्बेडकरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाया है। जनपद स्तर पर प्राप्त परिणामों के अनुसार हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.01 प्रतिशत रहा तथा जनपद को प्रदेश में 33वां स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार इंटरमीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.55 प्रतिशत रहा तथा जनपद ने प्रदेश में 38वां स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मेधावी छात्र एवं उनके माता–पिता/अभिभावक, गुरुजन उपस्थित रहे।

आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र से बदलेगा बिहार का भविष्य
बेतिया। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की महत्वाकांक्षी “आम्रपाली प्रशिक्षण योजना” के तहत स्थानीय प्रेक्षागृह परिसर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री राकेश कुमार ने कहा कि यह योजना कला और संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वाले हर आयु वर्ग के लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है।

उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत सदियों से समृद्ध रही है। आम्रपाली प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य इसी गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करना और राज्य में प्रतिभाशाली कलाकारों की नई पीढ़ी तैयार करना है, ताकि बिहार के युवा संगीत एवं कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल योजना के तहत गायन, वादन एवं नृत्य तीन विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में अब तक 100 से अधिक प्रतिभागियों का नामांकन हो चुका है। प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन दो सत्रों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास कला और संस्कृति के मामले में काफी समृद्ध रहा है। इस इतिहास को पुनः जागृत करके एक बार फिर बिहार में कलाकारों की लंबी श्रृंखला खड़ी हो और बिहार के युवा संगीत के क्षेत्र में देश का नेतृत्व करें, इस उद्देश्य से आम्रपाली प्रशिक्षण को प्रारंभ किया गया है।

उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में असलम चिश्ती, जयमाला मिश्रा, उर्वशी कुमारी, प्रशांत कुमार एवं अंशुमान कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभात कुमार झा ने किया।

जिले के दो कालेजों सहित 9 लॉ कॉलेज में LLB में नए सत्र की पढ़ाई रोक
अम्बेडकर नगर।

जिले के दो लॉ कॉलेज में भारतीय विधिज्ञ परिषद (BCI) ने नए सत्र में प्रवेश और पढ़ाई पर रोक लगा दिया है। दोनों विद्यालयों में अब LLB कक्षा हेतु नए सत्र में प्रवेश और पढ़ाई प्रतिबंधित कर दी गई है।

बताते चले जिला मुख्यालय के अकबरपुर में इल्तिफ़ात गंज रोड स्थित राजेश पाण्डेय कॉलेज ऑफ लॉ और सी बी सिंह लॉ कॉलेज सोनगांव अम्बेडकर नगर में नए सत्र में सीधे प्रवेश और पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा इन दोनों कॉलेजों के साथ साथ अन्य प्रदेशों के कुल 9 लॉ कॉलेजों पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

भारतीय भाषाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए 'टीचर्स ऑफ बिहार' की बड़ी पहल
पटना। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए समर्पित मंच 'टीचर्स ऑफ बिहार' द्वारा आयोजित 'भारतीय भाषा समर कैंप: एक्सक्लूसिव ऑनलाइन क्विज 2026' का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यक्रम ने डिजिटल शिक्षा और भाषाई गौरव के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

प्रमुख सुर्खियां

4500 से अधिक प्रतिभागियों को प्रदान किए गए डिजिटल सर्टिफिकेट।
बिहार सहित विभिन्न राज्यों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग।
भारतीय भाषाओं के संवर्धन और रचनात्मक शिक्षा पर रहा विशेष जोर।

संस्थापक एवं तकनीकी टीम का विजन

समूह के संस्थापक शिव कुमार एवं टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने संयुक्त रूप से इस आयोजन की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य तकनीक के माध्यम से शिक्षा को हर घर तक पहुँचाना है। इस क्विज के माध्यम से हमने न केवल भारतीय भाषाओं की समृद्धि को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी साबित किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का सही उपयोग शैक्षणिक क्रांति ला सकता है।"

मीडिया और क्विज निर्माण की भूमिका

प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं क्विज क्रिएटर-सह-प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने कार्यक्रम के व्यापक प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा, "इस आयोजन ने बिहार ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों के हजारों शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा प्रेमियों को एक सूत्र में पिरोया है। हमारा लक्ष्य भारतीय भाषाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और शिक्षा को मनोरंजक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना था, जिसमें हम सफल रहे।"

सहभागिता और भविष्य की रूपरेखा

इवेंट लीडर केशव कुमार ने आयोजन के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया, "इस समर कैंप क्विज में साढ़े चार हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सफलतापूर्वक प्रमाण-पत्र प्राप्त किए। यह 'टीचर्स ऑफ बिहार' की टीम के अथक प्रयास और शिक्षा के प्रति उनके संकल्प का परिणाम है।

शिक्षा, नवाचार, सहयोग और सकारात्मक बदलाव" के मूल मंत्र के साथ 'टीचर्स ऑफ बिहार' लगातार शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा के उत्थान के लिए कार्यरत है। टीम ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों से जुड़ने की अपील की है।