खेल मनोरंजन - Swatantra Prabhat

यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन का बजा बिगुल, जनवरी 2027 में लखनऊ में भिड़ेंगी आठ टीमें
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 31 जुलाई 2026 पहले सीजन के सफल और रोमांचक आयोजन के बाद यूपी प्रो हैंडबॉल लीग (यूपीपीएचएल) अब अपने दूसरे संस्करण के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में एसएन पाण्डेय खेल संस्थान ट्रस्ट द्वारा आयोजित होने वाली इस लीग का दूसरा सीजन जनवरी 2027 में लखनऊ में खेला जाएगा। इस बार लीग में छह के स्थान पर आठ टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें पहली बार लखनऊ की टीम भी शामिल होगी। इस बार विजेता टीम को 2.50 लाख रुपए व उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा आइकॉनिक ओलंपिक गेम्स अकादमी की ओर से दोनों ही टीमों को 50-50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के काउंसिल मेंबर डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (कार्यकारी निदेशक-हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया, सीईओ- यूपी प्रो हैंडबॉल लीग) ने लीग के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों  के उत्कृष्ट 10 अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि पहले सीजन की सफलता ने दूसरे संस्करण को और अधिक भव्य एवं प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आयोजित करने का विश्वास दिया है।

मुझे विश्वास है कि दूसरा सीजन प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर देगा। उन्होंने आगे कहा कि यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का उद्देश्य केवल एक प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में हैंडबॉल का मजबूत इकोसिस्टम तैयार करना है। पहले सीजन में हमें खिलाड़ियों, टीमों और खेल प्रेमियों से जिस तरह का समर्थन मिला, उसने हमें दूसरे संस्करण को और अधिक भव्य एवं पेशेवर स्तर पर आयोजित करने का विश्वास दिया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और प्रदेश के साथ-साथ देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी समान अवसर मिलेगा।

हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश को हैंडबॉल का मजबूत केंद्र बनाना और इस लीग के माध्यम से नई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। दूसरे सीजन को और अधिक प्रतिस्पर्धी एवं पेशेवर बनाने के उद्देश्य से इस बार टीमों की संख्या बढ़ाकर आठ की गई है। प्रत्येक  टीम में 18 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 9 खिलाड़ी यूपी के होंगे जबकि 9 खिलाड़ी अन्य राज्यों एवं विभागों से होंगे। लीग के संस्थापक व प्रबंध निदेशक अमित पाण्डेय (कार्यकारी महासचिव- उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन) ने दूसरे सीजन की रुपरेखा साझा करते हुए कहा कि पहले संस्करण की विजेता मथुरा ब्रज स्टार, उपविजेता गोरखपुर राउडीज़, काशी किंग्स, नोएडा थंडर्स, गाजियाबाद पैंथर्स और बर्बरीक वारियर्स के अलावा इस बार दो नई टीमें भी लीग का हिस्सा होंगी, जिनमें लखनऊ व कन्नौज की भी टीमें होगी।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में यूपीपीएचएल को देश की अग्रणी हैंडबॉल लीग के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य है। इस बार लखनऊ की टीम के जुड़ने से लीग का दायरा और व्यापक होगा। अमित पाण्डेय ने लीग के नए लोगो की विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि लोगो के मध्य में शील्ड (ढाल) का आकार सुरक्षा, शक्ति और प्रतिस्पर्धा की भावना का प्रतीक है। इसके भीतर हैंडबॉल खिलाड़ी की गतिशील आकृति खेल के जोश, ऊर्जा और कौशल को दर्शाती है। शील्ड में केसरिया, सफेद और हरे रंग का संयोजन भारतीय तिरंगे से प्रेरित है, जो राष्ट्रीय गौरव और उत्तर प्रदेश की खेल संस्कृति को प्रतिबिंबित करता है। नीचे 'यूपीपीएचएल' तथा उत्तर प्रदेश प्रो हैंडबॉल लीगttar' लीग की आधिकारिक पहचान को दर्शाते हैं।

इस अवसर पर आइकॉनिक ओलंपिक  गेम्स अकादमी के प्रबंध निदेशक  डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने विजेता और उपविजेता टीम को अपनी ओर से 50-50 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। सह संस्थापक मो0 तौहीद ने बताया कि लीग के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण 15 अगस्त 2026 से शुरू होगा। इसके बाद सितंबर और अक्टूबर में गोरखपुर, अयोध्या और लखनऊ में चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर 2026 में वाराणसी में होगी।

प्रत्येक टीम को खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 5 लाख रुपये का पर्स मिलेगा और कुल ऑक्शन पर्स 40 लाख रुपये का होगा। लीग में आठों टीमों के बीच राउंड रॉबिन आधार पर मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी और प्लेऑफ मुकाबलों के बाद फाइनल खेलने वाली टीमों का फैसला होगा। इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, लीग के सचिव यशवीर सिंह और उपाध्यक्ष चयंक प्रधान व प्रखर शुक्ला सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मानित खिलाड़ियों के नाम अनुज लैंगर (जम्मू), मोहित (दिल्ली), नवीन बिद्दू (हरियाणा), रोहिताश (राजस्थान), शिवा (बिहार), ताविया भावेश (गुजरात), ऋषिकेश (महाराष्ट्र), अंकित चौधरी (उत्तर प्रदेश), अमित घंघास (भारतीय रेलवे), रविंद्र सिंह (भारतीय रेलवे)।

अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर ‘रेड 2’अनमोल सिनेमा पर पहली बार
दया शंकर त्रिपाठी

ब्यूरो प्रयागराज। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं अमय पटनायक - एक ऐसे अधिकारी जो कभी भ्रष्ट और शक्तिशाली लोगों के आगे सिर नहीं झुकाते । इस जुलाई, अनमोल सिनेमा आपको ताकत, धोखे और जबर्दस्त ड्रामा से भरपूर ‘रेड 2’ की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।

राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म आपको सच और झूठ की जंग में ले जाती है। अजय देवगन अपनी खास स्टाइल, टाइमिंग और जबर्दस्त इंटेंसिटी के साथ अमय पटनायक बनकर लौटे हैं। अजय और रितेश का टकराव फिल्म की जान है – देवगन की शांत ताकत और रितेश के चालाक और दबंग किरदार का कॉम्बिनेशन दर्शकों को बांधे रखता है। कहानी में और भी जान डाल देते हैं सौरभ शुक्ला, रजत कपूर और अमित सियाल जैसे अनुभवी कलाकार।

‘रेड 2’ के निर्माता हैं भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार। फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ के द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह एक पैनोरमा स्टूडियोज़ प्रोडक्शन है।

‘रेड 2’ में एक बार फिर लौट रहे हैं ईमानदारी और निडरता के प्रतीक, आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक (अजय देवगन), जो एक और ताकतवर दुश्मन – दादाभाई (रितेश देशमुख) का सामना करते हैं, जो संत के वेश में छिपा हुआ एक साँप है। क्या अमय पटनायक सच सामने ला पाएंगे, या सिस्टम उनका मिशन को कुचल देगा? जानने के लिए देखिए ‘रेड 2’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट - जसपाल राणा
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट - जसपाल राणा ने कैसे बनाई एक अमिट विरासत

1994 विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 मेलबर्न गेम्स तक भारतीय पिस्टल शूटर जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल खेल में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया, जिसे देश का कोई भी खिलाड़ी अब तक नहीं तोड़ पाया है।

By- अमित राघव (ब्यूरो चीफ देहरादून)

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे सफल एथलीट -

जसपाल राणा ने कैसे बनाई एक अमिट विरासत
1994 विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 मेलबर्न गेम्स तक भारतीय पिस्टल शूटर जसपाल राणा ने राष्ट्रमंडल खेल में ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया, जिसे देश का कोई भी खिलाड़ी अब तक नहीं तोड़ पाया है।

भारत दशकों से कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे मजबूत देशों में से एक रहा है। रेसलिंग, शूटिंग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स और कई अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से अमिट पहचान बनाई है।

लेकिन हर चार साल में होने वाले इस बड़े इवेंट में किसी भी भारतीय एथलीट का करियर महान पिस्टल शूटर जसपाल राणा जितना सफल नहीं रहा है।

जसपाल राणा ने चार बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी शानदार विरासत कायम की। 1994 के विक्टोरिया गेम्स से लेकर 2006 के मेलबर्न गेम्स तक, उन्होंने शूटिंग में 15 पदक अपने नाम किए, जिनमें नौ स्वर्ण पदक शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ वह भारत के सबसे सफल कॉमनवेल्थ गेम्स एथलीट बन गए।

इसके बाद उनके साथी शूटर समरेश जंग का नंबर आता है, जिन्होंने मैनचेस्टर 2002, मेलबर्न 2006 और दिल्ली 2010 गेम्स में कुल 14 पदक अपने नाम किए। इनमें से कई मेडल उन्होंने राणा के साथ मिलकर जीते थे।

टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के तीन सबसे सफल खिलाड़ियों में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो शूटर नहीं हैं। उन्होंने कुल 13 मेडल जीते हैं, जिनमें से सात स्वर्ण हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट

CWG में सबसे सफल भारतीय एथलीट
एथलीट                पदक    स्वर्ण    रजत     कांस्य
जसपाल राणा        15        9        4           2
समरेश जंग            14       7         5           2
शरत कमल।          13       7        3।          3

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन: जानिए कैसा रहा है अब तक का सफर

ऑस्ट्रेलिया की तैराक और कई बार ओलंपिक पदक जीतने वाली एमा मैककॉन, कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 20 (14 गोल्ड, एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज) जीतकर सबसे ज्यादा पदक जीतने वाली एथलीट हैं।

एमा मैककॉन कॉमनवेल्थ गेम्स के अब तक के मेडल टैली में सबसे ऊपर हैं। वहीं भारतीय खेल इतिहास में जसपाल राणा सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के चार संस्करणों में अपनी विरासत गढ़ी, जिसकी शुरुआत 1994 के विक्टोरिया खेलों में अपने यादगार डेब्यू से हुई थी।

विक्टोरिया 1994 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
उन्होंने साल की शुरुआत में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद जसपाल राणा कनाडा के विक्टोरिया में हुए 1994 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के सबसे होनहार युवा शूटिंग टैलेंट में से एक के तौर पर शामिल हुए।

सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने पहले कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया और राणा ने चार पदक जीते। उन्होंने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल और सेंटर-फायर पिस्टल पेयर्स इवेंट में स्वर्ण हासिल किया, जबकि इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत और पेयर्स इवेंट में कांस्य पदक जीता।

जसपाल राणा ने बाद में अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उस माहौल को दिया, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी, जो भारतीय खेल इतिहास के सबसे कामयाब करियर में से एक बना।

2022 में स्पोर्टस्टार के साथ एक इंटरव्यू में राणा ने याद करते हुए कहा, "वहां का माहौल बहुत अच्छा था और मैं अपने मेंटर और कोच टिबोर गोंज़ोल के शानदार मार्गदर्शन में अपनी शूटिंग पर ध्यान दे पाया।"

राणा ने अटलांटा 1996 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

कुआलालंपुर 1998 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा का प्रदर्शन
विक्टोरिया गेम्स के चार साल बाद राणा शूटिंग में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद के तौर पर कुआलालंपुर पहुंचे।

हालांकि, उनकी तैयारी आसान नहीं थी। दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में बार-बार बिजली कटौती से इलेक्ट्रॉनिक टारगेट बेकार हो गए थे। साथ ही उपकरणों की दिक्कतों ने भी गेम्स के लिए उनकी तैयारी में काफी मुश्किलें खड़ी कीं।

1998 में इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में, जब उनसे पूछा गया कि कुआलालंपुर जाने से पहले उन्हें सबसे ज्यादा किस चीज की जरूरत है, तो राणा ने बस एक शब्द में जवाब दिया - 'बिजली'।

लेकिन मुकाबला शुरू होने के बाद शुरुआती मुश्किलों का कोई खास असर नहीं पड़ा। राणा ने अपने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल के इंडिविजुअल और पेयर्स दोनों खिताब सफलतापूर्वक डिफेंड किए। इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल के  इंडिविजुअल और पेयर्स इवेंट में रजत पदक भी जीते, जिससे कॉमनवेल्थ गेम्स में उनके कुल पदकों की संख्या आठ हो गई।

मैनचेस्टर 2002 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
मैनचेस्टर में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स राणा के करियर के सबसे शानदार खेल साबित हुए।

उन्होंने मैनचेस्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते, जिनमें चार गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल थे। यह पदक उन्होंने 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हासिल किए।

इनमें से एक स्वर्ण पदक उन्होंने समरेश जंग के साथ 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल पेयर्स इवेंट में जीता, जिससे भारतीय शूटिंग की सबसे सफल साझेदारियों में से एक की शुरुआत हुई।

अपने सफर को याद करते हुए राणा का मानते ​​हैं कि भारतीय शूटिंग को आगे बढ़ाने में कॉमनवेल्थ गेम्स ने अहम भूमिका निभाई।

राणा ने कहा, "कॉमनवेल्थ गेम्स के पेयर्स और इंडिविजुअल इवेंट ने हमें एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए अच्छी तरह तैयार किया।"

उन्होंने आगे कहा, "शूटिंग के लिए सरकार से मिलने वाली सारी मदद की शुरुआत उसी वजह से हुई थी।"

मेलबर्न 2006 राष्ट्रमंडल खेल में जसपाल राणा
अपने डेब्यू के बारह साल बाद राणा भारत के सबसे कामयाब और सम्मानित शूटर के तौर पर मेलबर्न में प्रतिस्पर्धा करने पहुंचे।

उन्होंने एक और पदक हासिल किया। यह स्वर्ण पदक उन्होंने समरेश जंग के साथ मेंस 25 मीटर सेंटर-फायर पिस्टल पेयर्स इवेंट में जीता और इस तरह कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 15 पजक जीतकर एक दमदार रिकॉर्ड बनाया।

उनके नाम कुल नौ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक हैं, जो इन गेम्स में भारतीयों के लिए एक बेंचमार्क बना हुआ है।

जसपाल राणा के कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल

जसपाल राणा के CWG मेडल
मेडल      CWG संस्करण            इवेंट
स्वर्ण     1994 विक्टोरिया         25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     1994 विक्टोरिय          25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     1998 कुआलालंपुर      25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     1998 कुआलालंपुर.     25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल
स्वर्ण     2002 मैनचेस्टर           25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
स्वर्ण     2006 मेलबर्न              25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल पेयर्स
रजत।   1994 विक्टोरिया         10 मीटर एयर पिस्टल
रजत     1998 कुआलालंपुर      10 मीटर एयर पिस्टल
रजत     1998 कुआलालंपुर      10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
रजत     2002 मैनचेस्टर           10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
कांस्य   1994 विक्टोरिया          10 मीटर एयर पिस्टल पेयर्स
कांस्य   2002 मैनचेस्टर            10 मीटर एयर पिस्टल

भारतीय शूटिंग में जसपाल राणा की विरासत
भारतीय शूटिंग पर राणा का असर उनके प्रतिस्पर्धी करियर के बाद भी कायम रहा। रिटायर होने के बाद उन्होंने कोच की भूमिका निभाई और देश के पिस्टल निशानेबाजों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।

2018 और 2021 के बीच मनु भाकर के साथ काम किया था। इसके बाद राणा पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले फिर से इस स्टार शूटर के साथ जुड़े।

राणा के शानदार नेतृत्व में भाकर ने इतिहास रच दिया। आजादी के बाद एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक हासिल किए।

नेशनल कैंप से अलग राणा ने जसपाल राणा शूटिंग अकादमी के जरिए उभरते हुए निशानेबाजों को गाइड किया और साथ ही भारतीय शूटिंग के हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाते रहे।

फरवरी 2025 में उन्हें 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए भारत का हाई-परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया।

राणा का निधन जून 2026 में 49 साल की उम्र में हुआ। एक महीने बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने खेल में उनके लंबे समय तक दिए गए योगदान का सम्मान किया। जुलाई 2026 की राइफल और पिस्टल प्रतियोगिता का नाम बदलकर 'जसपाल राणा मेमोरियल इंडिया ओपन कॉम्पिटिशन' कर दिया।

यह महान खिलाड़ी के लिए एक उचित सम्मान था, जिसकी विरासत सिर्फ रिकॉर्डतोड़ पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय निशानेबाजी के विकास, नई प्रतिभाओं को निखारने और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने में उनके योगदान में भी दिखाई देती है।

खेल प्रतियोगिताएं में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती है ; पंकज
ब्यूरो प्रयागराज- रिजर्व पुलिस लाइंस, कमिश्नरेट प्रयागराज में 74वीं अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय यह प्रतियोगिता 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कमिश्नरेट प्रयागराज सहित सात जनपदों की महिला एवं पुरुष टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पंकज ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टीम भावना और आपसी समन्वय को मजबूत करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया।

इस प्रतियोगिता में कमिश्नरेट प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूट की टीमों सहित कुल 90 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता टीमों का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइंस प्रथम विनोद कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।

प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग का मुकाबला जनपद प्रतापगढ़ और जनपद फतेहपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद फतेहपुर की टीम ने जीत दर्ज कर अगले चरण में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के कई मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आपसी समन्वय, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेंगी।

डॉक्टर्स इलेवन ने सचिव इलेवन को 10 विकेट से हराया
अम्बेडकर नगर।

आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने पंचायत सचिव इलेवन अम्बेडकरनगर को 10 विकेट से हराया। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में आज सुबह डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जी डी वर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया।

विशाल क्रिकेट एकेडमी अकबरपुर के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में हरी घास वाली पिच और हल्की नमी ने बल्लेबाजों को सुरक्षात्मक खेल के लिए विवश कर दिया मैच की पहली ही गेंद पर अनीश चौधरी ने अपने टीम को कामयाबी दिलाई।

पंचायत सचिव टीम का कोई भी बल्लेबाज पिच के असमान उछाल को नहीं समझ सका और नियमित अंतराल पर विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा। पूरी टीम 10.2 ओवर में 32 रन बनाकर आउट हो गई।कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक को नहीं प्राप्त कर पाया। कप्तान अनिल सिंह एक छोर संभालते हुए सर्वाधिक आठ रनों की ही पारी खेल सके।

डॉक्टर्स इलेवन के लिए डॉ अनीश चौधरी ने 4 व डॉक्टर सिद्धांत ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने डॉ अमोद के 17 और डॉ चंद्रभान के 12 रन की मदद से 4.1 ओवर में मैच को दस विकेट से जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ पीडियाट्रिशियन डॉक्टर विजय यादव अम्बेडकरनगर रहे। उन्होंने कहा खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है और इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी।

आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप के जरिए आगामी 21 जुलाई तक सड़क दुर्घटना शून्य हो इसके लिए सभी लोग यातायात के नियमों का पालन करें। प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉक्टर अनीश, बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर सिद्धांत तथा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डॉक्टर आमोद को मिला।

मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर, स्कोरर गौरव, संदीप रहे। इस अवसर पर डॉ उत्कर्ष सिंह डॉक्टर प्रवेश वर्मा डॉ साजन देव, डॉ विमल, रजत श्रीवास्तव राजशेखर, विपुल, गौरव, राकेश विवेक, आलोक, विशाल सिंह यादव, रोहित,जितेन्द्र, सुनील धीरेंद्र सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

खुशाली कुमार ने 'दुल्हनिया ले आएगी' के नए गाने 'जलवा' से बढ़ाया शादी का रंग
ब्यूरो प्रयागराज। दुल्हनिया ले आएगी के शानदार म्यूजिक एल्बम को मिल रहे प्यार के बीच अब फिल्म का नया गाना 'जलवा' रिलीज कर दिया गया है। यह एक हाई-एनर्जी, रंगारंग और डांस से भरपूर वेडिंग ट्रैक है, जो इस शादी सीजन का नया फेवरेट बनने के लिए तैयार है। खुशाली कुमार पर फिल्माया गया यह गाना अपने दमदार बीट्स, रंगीन विजुअल्स और सेलिब्रेशन से भरपूर माहौल के चलते हर संगीत और शादी की प्लेलिस्ट में जगह बनाने का दम रखता है।

'जलवा' में खुशाली कुमार का आत्मविश्वास से भरा और चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, शानदार डांस मूव्स और उत्साह से भरपूर परफॉर्मेंस इस गाने को और भी आकर्षक बनाती है। शादी के जश्न, मस्ती और उत्सव का माहौल इस गीत में बेहद खूबसूरती से उभरकर सामने आता है। इस गाने को जाज़िम शर्मा और सुवर्णा तिवारी ने अपनी आवाज़ दी है। संगीत जाज़िम शर्मा ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल जे.पी. गंगवार ने लिखे हैं। गाने का कैची पंजाबी हुक एकम मानुके ने लिखा है। म्यूजिक प्रोग्रामिंग अंशुमान शर्मा ने की है। वहीं, बैंजो पर नासिर, ढोलक पर राहुल कथक का संगीत गाने को और भी जीवंत बनाता है। वोकल्स की रिकॉर्डिंग यूफनी स्टूडियो में पार्था और निशांत द्वारा की गई है, जबकि मिक्सिंग और मास्टरिंग भास्कर शर्मा ने की है। सॉन्ग एडिट संतोष आर्य ने किया है।

गाने को लेकर खुशाली कुमार ने कहा, "जलवा सुनते ही मुझे महसूस हो गया था कि इसमें एक शानदार वेडिंग सॉन्ग बनने के सभी तत्व मौजूद हैं। यह जोश, खुशी और हर दुल्हन के आत्मविश्वास का जश्न मनाता है। इस गाने की शूटिंग करना बेहद मजेदार अनुभव रहा और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस पर उतना ही थिरकेंगे, जितना हमने इसे बनाते वक्त आनंद लिया।" वहीं, निर्देशक आकाशादित्य लामा ने कहा, "जलवा पूरी तरह से 'दुल्हनिया ले आएगी' की भावना को दर्शाता है, जो कि रंगों, उत्साह, संगीत और जश्न से भरपूर है।

हमारी कोशिश थी कि ऐसा गाना बनाया जाए, जिसे सुनते ही लोगों का मन डांस करने का हो जाए। संगीत, कोरियोग्राफी और खुशाली की शानदार ऊर्जा ने इस गाने को खास बना दिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह इस साल का सबसे पसंदीदा ब्राइडल एंथम बन सकता है।" सिद्धार्थ बनर्जी, आकाशादित्य लामा और विकास अग्रवाल द्वारा निर्मित दुल्हनिया ले आएगी में खुशाली कुमार, पियूष मिश्रा और महेश मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे।

विश्व रोइंग कप में भारत का ऐतिहासिक स्वर्ण
बरेली/ल्यूसर्न (स्विट्जरलैंड)। भारतीय रोइंग के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। भारतीय रोवर उज्ज्वल कुमार सिंह और उनके साथी लक्ष्य ने विश्व रोइंग कप 2025 की लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स  स्पर्धा में 6 मिनट 26.09 सेकंड का शानदार समय निकालते हुए भारत के लिए पहली बार विश्व रोइंग कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह उपलब्धि भारतीय रोइंग के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है। विश्व रोइंग कप के इतिहास में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाने वाली इस जोड़ी ने अपने उत्कृष्ट तालमेल, तकनीकी दक्षता और संघर्षशील प्रदर्शन से विश्वभर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

उज्ज्वल कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की आंवला तहसील के ग्राम अटरछेड़ी के निवासी हैं। वे स्वर्गीय वीर बहोरन सिंह के सबसे छोटे पुत्र हैं। उनके बड़े भाई रवि कुमार सिंह, सुरजीत सिंह और रंजीत कुमार सिंह हैं| उनके एक भाई भारतीय सेना में सेवारत  हैं। देशसेवा की प्रेरणा से उज्ज्वल स्वयं भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और सेना(Services) का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

उज्ज्वल की सफलता एक दिन की नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने 38वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद 42वीं सीनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वर्ष 2024 में भी उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश और अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। इसके अतिरिक्त उन्होंने ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान भी प्राप्त किया।

अब विश्व रोइंग कप में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतने के साथ उज्ज्वल कुमार सिंह ने भारतीय रोइंग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल बरेली और उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश और विदेश लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और मेहनत से विश्व मंच पर भी तिरंगा बुलंद किया है।

उज्ज्वल कुमार सिंह का अगला लक्ष्य एशियाई खेलों, विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खेल जगत, सेना, क्षेत्रवासियों और देशभर से उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां मिल रही हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त (भारत सरकार) एवं रा.से.यो. राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी एवं मित्र मोहित शर्मा ने उज्ज्वल कुमार सिंह एवं लक्ष्य को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, विश्व रोइंग कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है।

बरेली की धरती के लाल उज्ज्वल कुमार सिंह ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और अथक परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता। आपने न केवल उत्तर प्रदेश और बरेली का, बल्कि पूरे भारत का मस्तक विश्व मंच पर गर्व से ऊंचा किया है। आपकी यह ऐतिहासिक सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। मैं आपको और आपके साथी लक्ष्य को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर हृदय की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा आपके उज्ज्वल भविष्य, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेलों और ओलंपिक में भी स्वर्णिम सफलता की कामना करता हूं।

खेल युवाओं में अनुशासन और आत्मविश्वास का कर रहे हैं संचार: डाक्टर राजेश्वर सिंह
स्वतंत्र प्रभात

लखनऊ।

सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत खेले जा रहे इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मुकाबले लगातार क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल ने रेड रोज इंटर कॉलेज को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रेड रोज इंटर कॉलेज की टीम मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गई और कृष्णा पब्लिक स्कूल को 39 रनों का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए कृष्णा पब्लिक स्कूल ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन कर आसानी से जीत दर्ज की। इस मैच में अंशुल ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मुकाबले में पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज और यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट, मौंदा के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पीजेंट डे एकेडमी इंटर कॉलेज ने 105 रन बनाए और विपक्षी टीम को 106 रनों का लक्ष्य दिया। शानदार गेंदबाज़ी के दम पर पीजेंट डे एकेडमी ने यूनिवर्सल सिटी कॉन्वेंट को 62 रनों से पराजित कर प्रभावशाली जीत दर्ज की। कृष्ण पाल ने 4 विकेट और 16 रन बनाकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया तथा मैन ऑफ द मैच बने।

चौथे मुकाबले में के.डी. पब्लिक स्कूल की अनुपस्थिति के कारण मैच आयोजित नहीं हो सका। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार अंबेडकर विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल को वॉकओवर प्रदान कर अगले चरण में प्रवेश दिया गया। इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में भी खिलाड़ियों और क्लबों का उत्साह देखने योग्य रहा। खिलाड़ी सत्यापन प्रक्रिया के दौरान अयोग्य खिलाड़ियों की सहभागिता पाए जाने पर लखनऊ लायंस क्रिकेट क्लब को अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके परिणामस्वरूप रणीपुर क्रिकेट क्लब को मैच प्रदान करते हुए दूसरे चरण में प्रवेश दिया गया।

इसी क्रम में पात्रता मानकों पर खरा न उतरने के कारण लायंस 11 क्रिकेट क्लब को भी अयोग्य घोषित किया गया। प्रतियोगिता नियमों के अनुसार वेस्ट 11 क्रिकेट क्लब को वॉकओवर प्रदान कर दूसरे चरण में प्रवेश दिया गया। सातवें मुकाबले में लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब और देशी दबंग क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ नाइट राइडर्स ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए देशी दबंग क्रिकेट क्लब ने 63 रन बनाए और 64 रनों का लक्ष्य रखा।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ नाइट राइडर्स क्रिकेट क्लब ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 9 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। आर्यन यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग आज युवाओं के लिए केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और प्रतिभा को नई दिशा देने का सशक्त मंच बन चुकी है। खेल मैदानों में उमड़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि सरोजनीनगर का युवा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रख रहा है।

ओबरा में 29 जून को शाम 6 बजे होगा क्रिकेट प्रतियोगिता का महामुकाबला
ब्यूरो रिपोर्ट के साथ रीता की खास रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

ओबरा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद अब फाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।अंडर 14 वर्ग का फाइनल ओबरा नाइट राइडर्स और इंडियन लायंस के बीच खेला जाएगा, जबकि अंडर 18 वर्ग का फाइनल 11 हंटर और थंडर टाइटन के बीच होगा।

दोनों फाइनल मुकाबले 29 जून 2026 को शाम 6:00 बजे आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है।आयोजन समिति ने सभी खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को क्रांतिकारी विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने तथा भारत के अमर वीर सपूतों के आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा। साथ ही यह मांग दोहराई जाएगी कि क्रांतिकारियों की जीवनियां और उनकी प्रेरणादायक पुस्तकें देश के प्रत्येक पाठ्यक्रम में अनिवार्य रूप से शामिल की जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्ट चरित्र के साथ आगे बढ़ सके।

इस प्रतियोगिता के आयोजक विकास कुमार गौड़, समिति अध्यक्ष आदर्श पटेल एवं आयोजन समिति के सभी सदस्य प्रतियोगिता को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

नकटू मैदान में खेल का महाकुंभ रिहंद बॉयज ने जीता बीपीएल का खिताब, शक्तिनगर को हराकर रिहंद बॉयज बने चैंपियन
संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता)

बीजपुर/सोनभद्र-

बीजपुर के नकटू मैदान में समृद्धी जन कल्याण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित बीजपुर प्रीमियर लीग (बीपीएल) क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार देर रात भव्य समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया।

फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें रिहंद बॉयज की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए शक्तिनगर की टीम को पराजित कर बीपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह, खेल भावना तथा दर्शकों की भारी भीड़ ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

समापन समारोह में समृद्धी जन कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता, जावेद अहमद एवं महावीर सिंह गोंड ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीत सिंह खैरवार, देवेन्द्र गुप्ता एवं अमरेश तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

आयोजन की सफलता पर स्थानीय नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने समृद्धी जन कल्याण संस्थान की पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई।

मैगज़ीन शूट में सर्मिष्ठा रॉय चौधरी का ग्लैमरस अंदाज़, रचनात्मक टीम की प्रतिभा बनी आकर्षण का केंद्र।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात :

सचिन्द्र शर्मा

फैशन, सौंदर्य और रचनात्मक अभिव्यक्ति के संगम को दर्शाते एक विशेष मैगज़ीन फोटोशूट ने हाल ही में कला और फैशन जगत का ध्यान आकर्षित किया है। इस शूट में मॉडल सर्मिष्ठा रॉय चौधरी ने अपने आत्मविश्वास, आकर्षक अंदाज़ और प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

इस रचनात्मक परियोजना में प्रसिद्ध क्रिएटिव फोटोग्राफर सुरथ चक्रवर्ती ने फोटोग्राफी, निर्देशन एवं मेंटरशिप की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कलात्मक दृष्टि और सूक्ष्म निर्देशन ने पूरे शूट को एक विशिष्ट पहचान प्रदान की। वहीं, मेकअप आर्टिस्ट कृष्णा सिकदार के कौशल ने सर्मिष्ठा रॉय चौधरी के लुक को और अधिक निखारते हुए संपूर्ण विजुअल प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया।

फोटोशूट के दौरान फैशन और कला का संतुलित समन्वय देखने को मिला। कैमरे के सामने सर्मिष्ठा रॉय चौधरी की सहज अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास ने हर फ्रेम को जीवंत बना दिया। सुरथ चक्रवर्ती की रचनात्मक सोच और तकनीकी दक्षता ने इस प्रोजेक्ट को केवल फैशन प्रस्तुति तक सीमित न रखते हुए एक सशक्त विजुअल स्टोरी में परिवर्तित कर दिया।

इस अवसर पर टीम सदस्यों ने इसे एक सफल क्रिएटिव कोलैबोरेशन बताया, जिसमें टीमवर्क, नवाचार और कलात्मक समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला। फैशन और फोटोग्राफी जगत के जानकारों का मानना है कि ऐसे प्रोजेक्ट उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समकालीन फैशन फोटोग्राफी और विजुअल स्टोरीटेलिंग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रशंसकों का कहना है कि सर्मिष्ठा रॉय चौधरी में भविष्य की एक चमकदार प्रतिभा के रूप में उभरने की क्षमता है। उनका समर्पण और पेशेवर दृष्टिकोण उन्हें फैशन एवं मॉडलिंग जगत में आगे बढ़ने की दिशा में मजबूत बनाता है। इसके अतिरिक्त, हाल ही में उनकी रचनात्मकता की चर्चा फुटबॉल प्रेमियों के बीच देखने को मिली है। उनके फोटोग्राफिक दृष्टिकोण को विशेष रूप से सराहा गया है।

विभिन्न विषयों और क्रीड़ा आयोजनों, विशेषकर फुटबॉल जैसे बड़े आयोजनों की प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। यह उन्हें एक उभरते हुए क्रिएटिव व्यक्तित्व के रूप में स्थापित कर रहा है।

डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन को 7 रनों हराकर श्रृंखला 3-0 से जीता
अम्बेडकर नगर।

आराध्या श्री फाउंडेशन के द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने टीचर्स इलेवन अम्बेडकरनगर को 7 रनों से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीता। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप  में आज सुबह टीचर्स इलेवन के कप्तान प्रदीप पांडेय ने टॉस जीतकर  डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉक्टर जीडी वर्मा को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।

डॉक्टर्स इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही पांचवें ओवर में 27 रनों के योग पर उनके 3 प्रमुख बल्लेबाज आउट होकर  वापस पवेलियन लौट गये। इस बीच डॉक्टर प्रमोद यादव 16, रोहित 16 डॉक्टर उत्कर्ष 15, डॉक्टर अमोद 15 रन ने पारी को संभालने की पूरी कोशिश की लेकिन टीचर्स इलेवन के नियंत्रित किफायती गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 12.3 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। प्रदीप पांडेय ने 4 राजमान ने 2 विकेट प्राप्त किये। जवाब में टीचर्स इलेवन की टीम 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सके। डॉक्टर्स इलेवन के सटीक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने बल्लेबाज रन बनाने के लिए लगातार संघर्ष करते नजर आए। बल्लेबाज कृष्णा ने अंतिम समय में हाथ खोलते हुए तेजी से 24 रन बनाए लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत न दिला सकी। मुकेश शुक्ला ने 14 रनों का योगदान दिया। डॉक्टर्स इलेवन के लिए रोहित और उत्कर्ष ने 3-3  विकेट प्राप्त किया।

मैच के मुख्य अतिथि डॉ बी डी वर्मा रहे उन्होंने कहा खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है। इस प्रकार के आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने में मदद मिलती है। मैच के विशिष्ट अतिथि यातायात सब इंस्पेक्टर जय बहादुर यादव रहे। उन्होंने कहा डॉक्टर और टीचर दोनों ही सम्मानित लोग समाज को आगे बढ़ाने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों  का पालन करने में मदद मिलेगी। आगामी 21 जुलाई को सड़क दुर्घटना शून्य हो इसके लिए उन्होंने सभी लोगों को सहयोग करने के लिए अपील किया। प्लेयर ऑफ द मैच रोहित बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर उत्कर्ष तथा बेस्ट क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार डॉक्टर जी डी वर्मा को मिला।

मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर एवं स्कोरर विजय रहे। इस अवसर पर डॉक्टर चन्द्रभान, डॉक्टर साजन, डॉ सौरभ, सुनील, डॉक्टर विमल, संदीप, आलोक, विशाल सिंह यादव, रोहित, जितेन्द्र, अमित, नंदन, सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।