Sachin Bajpai - Swatantra Prabhat

UP बोर्ड के 55 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, जानिए कब आएगा रिजल्ट!
प्रयागराज: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। सचिव भगवती सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे** बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज से नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

मुख्य जानकारियां एक नजर में:

रिजल्ट की तारीख | 23 अप्रैल 2026 |

समय | शाम 04:00 बजे |

कक्षाएं हाईस्कूल (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) |

घोषणा स्थल माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज

🌐 कहाँ और कैसे देखें अपना रिजल्ट?

छात्र अपना परीक्षाफल निम्नलिखित आधिकारिक माध्यमों से देख और डाउनलोड कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट: www.upmsp.edu.in

2. डिजीलॉकर (Digilocker): https://results.digilocker.gov.in/

📝 सचिव का आधिकारिक संदेश : परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल शाम ठीक 4 बजे परिणाम लाइव कर दिए जाएंगे।

💡 छात्रों के लिए सुझाव: भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो सकती है, अतः धैर्य बनाए रखें। अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी क्रेडेंशियल्स पहले से तैयार रखें।

सुमरावा गांव में मानकहीन नाली निर्माण: घटिया सीमेंट और बिना पानी छिड़काव से निकलने लगी ईंटें
घटिया और निम्न कोटि का सीमेंट मसाला इस्तेमाल

संवाददाता नितिन कुमार सुमरावा सीतापुर,

सीतापुर जिले के लहरपुर तहसील अंतर्गत सकरन ब्लॉक के सुमरावा गांव में चल रहे नाली निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नाली को मानकों के विपरीत बनाया जा रहा है, जिसमें निम्न कोटि के सीमेंट मसाले का उपयोग हो रहा है। निर्माण के दौरान न तो ईंटों पर सुबह-शाम पानी छिड़का जा रहा है और न ही उचित तरीके से जोड़ाई की जा रही है, जिससे ईंटों के बीच दरारें पड़ने लगी हैं और ईंटें टूटने लगी हैं। गांव में बन रही इस नाली की लंबी कतारें देखने पर स्पष्ट दिख रहा है कि ईंटें ढीली पड़ रही हैं और उनके जोड़ कमजोर हैं। निर्माण स्थल पर उचित देखरेख की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा सस्ता और घटिया सामान इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे पूरी नाली जल्द ही ध्वस्त होने की आशंका है। सुमरावा गांव में आज सुबह 11 बजे के आसपास ली गई तस्वीरों में यह स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली का काम तेजी से चल रहा है, लेकिन गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर यही स्थिति रही तो बारिश के मौसम में नाली टूट-फूट जाएगी और गंदा पानी गांव में फैल सकता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत निर्माण कार्य की जांच हो और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए। साथ ही, नाली को मानकों के अनुसार दोबारा बनवाया जाए ताकि गांववासियों को लंबे समय तक टिकाऊ सुविधा मिल सके। यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उठने वाले सवालों को फिर से उजागर करता है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से इसकी जांच की अपेक्षा की जा रही है।

चौका नदी पर पुल की मांग को लेकर सुमरावा ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
सुमरावा (सकरन ब्लॉक) के  ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चौका नदी पर पक्के पुल के शीघ्र निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल न होने के कारण रोजमर्रा की जिंदगी, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।सुमरावा, हाजीपुर, घासीपुर, अदवारी, करेहका ऊंचागांव समेत आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों ने संयुक्त आवेदन में बताया कि चौका नदी दोनों किनारों पर बसे इन गांवों को जोड़ने के लिए कोई स्थायी पुल नहीं है। खासकर मानसून के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ जाने से संपर्क पूरी तरह टूट जाता है और नाव के सहारे पार करने में जान का खतरा बना रहता है।

आवेदन में मुख्य समस्याओं का उल्लेख किया गया है:

आवागमन में भारी कठिनाई, विशेषकर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए।

बरसात में नाव से पार करते समय दुर्घटना का लगातार खतरा।किसानों को अपनी फसल नदी पार ले जाने में परेशानी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

मांग पत्र पर दीपक कुमार, साबिर खान, लवकुश,उमेश पटेल, सारजन गिरि, अनुराग पांडे, अनवर, रंजीत निर्मल,रिंकू सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए चौका नदी पर पक्के पुल के निर्माण की स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाए। ग्रामीणों ने लिखा है कि यह पुल क्षेत्र के हजारों निवासियों के लिए एक वरदान साबित होगा।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन और प्रदर्शन किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।सीतापुर जिले के कई इलाकों में नदियों पर पुलों की कमी लंबे समय से विकास की राह में बाधक बनी हुई है। यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू किया जाता है तो क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।

नितिन कुमार (संवाददाता) सुमरावा सीतापुर।

सीतापुर के युवाओं ने माय भारत बजट क्वेस्ट लखनऊ में चमक बिखेरी
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के ग्यारह युवा प्रतिभागियों माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय पहल के प्रथम चरण (ऑनलाइन क्विज) और द्वितीय चरण (निबंध प्रतियोगिता) में सफलता हासिल करने के बाद ये युवा आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला के मार्गदर्शन में सीतापुर के निम्नलिखित युवाओं ने केंद्रीय बजट 2026 की योजनाओं, प्रावधानों और विकसित भारत @2047 के विजन पर अपनी गहरी समझ तथा नवाचारी विचार प्रस्तुत किए तथा बजट क्वेस्ट में प्रतिभाग किया - गौरव शर्मा नमन त्रिवेदी - इलियाश अंकुश कंबोज अर्चित कुमार गुप्ता - निर्भय सिंह - श्याम जी आस्था तिवारी सचिन बाजपेयी - साक्षी मिश्रा - जुनैद अली नितिन वर्माइस कार्यक्रम में पूरे देश से 12 लाख से अधिक युवाओं ने प्रारंभिक क्विज चरण में भाग लिया, जबकि निबंध चरण में लगभग 47,000 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इन बड़ी संख्या में से चयनित होकर सीतापुर के युवाओं का लखनऊ पहुंचना जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।

जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने युवाओं को प्रेरित किया और MY Bharat प्लेटफॉर्म की जानकारी दी उनके कुशल नेतृत्व में सीतापुर के इन युवाओं ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर की इस पहल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 युवाओं को केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझने, आर्थिक नीतियों का विश्लेषण करने और देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का अनूठा अवसर प्रदान करता है। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय नेताओं से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ ऐसे मंच सूचित, जागरूक और सक्रिय युवा नेतृत्व तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीतापुर जिले की यह उपलब्धि प्रशंसनीय है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और युवा उत्साह के साथ राष्ट्रीय पहलों में सार्थक योगदान संभव है। “यह उपलब्धि पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रोत्साहन का विषय है। यह सफलता न केवल सीतापुर के लिए बल्कि विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका को और मजबूत करती है।”

यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को नीति निर्माण से जोड़ने और राष्ट्रीय विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। सीतापुर के इन युवाओं की उपलब्धि उत्तर प्रदेश में युवा जागरूकता की बढ़ती लहर को भी रेखांकित करती है।

युवाओं में प्रेरणा के पुरोधा है श्री प्रेमानंद जी महाराज
राधे राधे! आज वृंदावन धाम में राधा-नाम की मधुर धुन गूंज रही है। लाखों भक्तों के हृदय में एक ही नाम है – श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज। 19 मार्च  को उनके पावन जन्मोत्सव का मुख्य दिन मनाया गया। श्री हित राधा केली कुंज (वराह घाट, परिक्रमा मार्ग, वृंदावन) में 13 मार्च से 19 मार्च तक चला यह 7 दिवसीय भव्य उत्सव अब समाप्त हो चुका है, लेकिन भक्ति की लहरें अभी भी पूरे ब्रज में गूंज रही हैं।

यह सिर्फ एक संत का जन्मदिन नहीं, बल्कि राधारानी के अनन्य भक्त और सरल भक्ति के प्रतीक का उत्सव है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को राधा-नाम से जोड़ दिया है।

प्रेमानंद जी महाराज युवाओं के प्रेरणा पुरोधा

पूज्य श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज (जिन्हें प्रेमानंद महाराज या प्रेमानंद जी महाराज के नाम से जाना जाता है) का जन्म 30 मार्च 1969 को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसौल ब्लॉक के अखरी गांव में एक साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। वे अंग्रेजी तिथि के बजाय हिंदू पंचांग (विक्रम संवत) के अनुसार चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा/पंचमी के आसपास अपना जन्मोत्सव मनाते हैं, इसी कारण उत्सव मार्च के मध्य (13-19 मार्च) मनाया जाता है। बचपन से ही भक्ति की ज्वाला उनके मन में जल रही थी। मात्र 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने घर त्याग दिया और वृंदावन धाम आकर राधा वल्लभ संप्रदाय की शरण में समर्पित हो गए। गुरु कृपा से वे प्रेमानंद गोविंद शरण बने और आज राधा केली कुंज के प्रमुख रसिक संत के रूप में पूरे देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

2026 जन्मोत्सव: भव्य आयोजन और उत्साह

इस वर्ष जन्मोत्सव 13 मार्च से 19 मार्च 2026 तक धूमधाम से मनाया गया। राधा केली कुंज को फूलों, रंगोली और दिव्य सजावट से सजाया गया। रोजाना विशेष दर्शन, राधा-नाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन, सत्संग और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम रहा। 19 मार्च को मुख्य उत्सव के दिन भक्तों ने महाराज जी को फूलों की मालाएं चढ़ाईं, आरती उतारी और राधे-राधे का जयघोष किया।

महाराज जी की सरलता और संदेश क्यों इतने लोकप्रिय?

प्रेमानंद जी महाराज की सबसे बड़ी खासियत उनकी सरलता है। कोई आडंबर नहीं, कोई दिखावा नहीं – बस राधा-कृष्ण के प्रेम में डूबे रहना।उनके प्रवचन जटिल शास्त्र नहीं, बल्कि माँ की लोरी जैसे सरल और हृदयस्पर्शी होते हैं। मुख्य संदेश: “राधा नाम ही सब कुछ है। भक्ति में सरलता रखो, प्रेम करो, नाम जपो – यही सच्चा मार्ग है।”वे खुद को राधारानी का दास मानते हैं। उनकी वाणी में वृंदावन की मिट्टी, यमुना की लहरें और रासलीला की मधुरता झलकती है।अमीर-गरीब, युवा-बुजुर्ग सभी के लिए समान प्रेम। उनके दर्शन से हजारों लोग भाव-विभोर होकर रो पड़ते हैं या नाम जपने लगते हैं।आज के युग में जब लोग तनाव और माया में फंसे हैं, महाराज जी की शिक्षाएं जीवन को सरल, सुखी और भक्ति-मय बनाने का मार्ग दिखाती हैं।

महाराज जी सिखाते हैं कि असली जन्मदिन वह है जब हम अंदर की माया त्यागकर भक्ति में नया जन्म लें। आज के दिन हम सब प्रार्थना करें:“हे प्रेमानंद जी महाराज! आपकी कृपा से हमारा मन राधा नाम में लगे, जीवन प्रेम और शांति से भरा रहे। राधे राधे!”राधे राधे पूज्य महाराज जी को जन्मोत्सव की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। आपकी कृपा सदैव बनी रहे। जय श्री हित राधा केली कुंज! जय प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज!

महिला और 5 वर्षीय बेटी के अचानक लापता होने से सनसनी
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) – नवाबगंज के अजगैन थाना क्षेत्र से एक महिला और उसकी पांच वर्षीय बेटी के अचानक लापता होने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। परिवार और पुलिस दोनों ही इनकी तलाश में जुट गए हैं। घटना की जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को 27 वर्षीय कोमल पत्नी और उसकी पाँच वर्षीय बेटी वैष्णवी लखनऊ से अपने मायके अजगैन थाना क्षेत्र के सेरसा गांव जा रही थीं। परिजन बताते हैं कि सुबह लगभग 11 बजे वह घर से निकलीं और शाम करीब 4 बजे सेरसा गांव पहुंच गईं, लेकिन वहां घर पर कोई नहीं मिला और ताला लगा हुआ था। परिवार के अनुसार शाम लगभग 5 बजे कोमल ने अपने भाई विवेक को फोन कर बताया कि घर पर कोई नहीं है और वह वापस लखनऊ लौट रही है, लेकिन उसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। परिवार ने रात 10 बजे तक उनके वापस न लौटने पर खुद तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 25 फरवरी को परिवार ने एसएसपी से शिकायत की और पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए गुमशुदगी दर्ज कर जल्द कार्रवाई व खोजबीन तेज करने की मांग की। कुलदीप कुमार पति ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा कि मोबाइल सर्विलांस कर संभावित स्थानों का पता लगाया जाए। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मोबाइल डिटेल, संभावित रूट तथा आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है। फिलहाल कोमल और वैष्णवी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस की टीम लगातार तलाश में लगी हुई है। पुलिस ने परिजनों को भी संयम बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध जानकारी का तुरंत साझा करने की अपील की है, ताकि मां-बेटी को सुरक्षित ढूंढा जा सके।

संजू के 97 ने भारत को दिलाई सेमीफाइनल की टिकट
भारत पहुंचा सेमीफाइनल में.....

नाबाद संजू सैमसन की शानदार पारी

कोलकाता, 1 मार्च 2026: संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। ईडन गार्डंस में खेले गए इस सुपर एट मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 199 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भारत की विश्व कप इतिहास में सबसे बड़ी सफल चेज थी। वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत ठोस रही, जहां शाई होप और रोस्टन चेज ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी की। होप ने 33 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि चेज ने 25 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों पर 27 रन (दो छक्के सहित) जोड़े, जिससे टीम को गति मिली। रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों पर 34 रन और जेसन होल्डर ने 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर स्कोर को 195 तक पहुंचाया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटके, जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया। भारत की चेज की शुरुआत लड़खड़ाई, जब पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सस्ते में आउट हो गए। टीम 6 ओवर के बाद 53/2 पर थी। लेकिन संजू सैमसन ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (16 गेंदों पर 18 रन) के साथ मिलकर पारी को संभाला। सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें छह चौके और छह छक्के शामिल थे।

तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन का योगदान दिया, जबकि शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में तेजी दिखाई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों में जेसन होल्डर और शेमर जोसेफ ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन वे सैमसन की आक्रामक बल्लेबाजी को रोक नहीं सके। इस जीत के साथ भारत ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में पहुंच गया, जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। वेस्टइंडीज का सफर यहां समाप्त हो गया।

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "संजू की पारी ने हमें मुश्किल से निकाला। टीम का प्रदर्शन शानदार रहा।" यह मुकाबला विश्व कप का एक यादगार चेज बना, जहां भारत ने दबाव में शानदार वापसी की।

होली एआई रे…
होली एआई रे…

रंगों से ज़्यादा फ़िल्टर का त्योहार

होली आई रे… नहीं साहब, इस बार होली एआई रे!

अब न पिचकारी असली रही, न रंग असली—सब कुछ “अपडेटेड वर्ज़न” में आ गया है। मोहल्ले की गली में अबीर-गुलाल कम और मोबाइल के कैमरे ज़्यादा उड़ते दिखाई देते हैं। पहले लोग होली पर गले मिलते थे, अब “फेस रिकॉग्निशन” से पहचानते हैं—“अरे तुम ही हो न? वही जो पिछले साल मेरे ऊपर पक्का रंग डालकर भाग गए थे?” अब बदला भी डिजिटल हो गया है। एआई बता देता है कि किसने किस पर कितना रंग लगाया और किसने फोटो में कितनी मुस्कान एडिट की।कहते हैं होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। भक्त प्रह्लाद की भक्ति और होलिका के दहन की कथा हम बचपन से सुनते आए हैं। पर आजकल लगता है कि असली होलिका तो हमारी प्राइवेसी है, जो हर साल सोशल मीडिया की अग्नि में स्वाहा हो जाती है।अब देखिए, पहले मथुरा-वृंदावन की होली की चर्चा होती थी, लोग मथुरा और वृंदावन जाने का सपना देखते थे। अब सपना यह होता है कि “रील” वायरल हो जाए। रंग से ज्यादा फिक्र इस बात की होती है कि वीडियो पर कितने व्यूज़ आए। कोई गुलाल लगाने से पहले पूछता है—“भाई, कैमरा ऑन है न?”एआई का कमाल देखिए—अब होली की शुभकामनाएँ भी इंसान नहीं, “चैटबॉट” लिखते हैं। एक क्लिक में सौ लोगों को एक जैसा संदेश—“रंगों का त्योहार आपके जीवन में खुशियों की बहार लाए।” बहार तो ठीक है, पर मौलिकता का क्या?मोहल्ले के शर्मा जी ने इस बार “स्मार्ट पिचकारी” खरीदी है। कहते हैं इसमें सेंसर लगा है—जो सामने वाले के कपड़ों की कीमत पहचानकर उसी हिसाब से रंग की मात्रा तय करता है। महंगे कपड़े पर हल्का गुलाल, सस्ते पर पूरा टैंक खाली! तकनीक का न्याय भी बड़ा विचित्र है।बच्चे अब कीचड़ में नहीं कूदते, वे “वर्चुअल होली गेम” खेलते हैं। स्क्रीन पर रंग उड़ाते हैं और असली कपड़े साफ रखते हैं। मां-बाप भी खुश—न कपड़े धुलेंगे, न गली में शिकायत आएगी।

और नेताओं की होली? वह भी एआई-प्रूफ हो गई है। भाषण पहले से ही “डेटा एनालिसिस” से तैयार—किस मोहल्ले में कितनी मिठास घोलनी है, किस वर्ग पर कितना रंग डालना है, सब एल्गोरिद्म तय करता है।पर इस व्यंग्य के बीच एक सच भी छिपा है—तकनीक ने सुविधाएँ दी हैं, पर त्योहार की आत्मा अभी भी दिलों में बसती है। होली का असली रंग तब चढ़ता है जब रूठे मन मान जाते हैं, जब बिना फिल्टर की हँसी गूंजती है, जब रिश्तों की पिचकारी सच्चे स्नेह से भीगती है।तो आइए, इस बार “होली एआई रे…” कहते हुए भी इंसानियत का रंग फीका न पड़ने दें। तकनीक का आनंद लें, पर रिश्तों को ऑफलाइन ही रखें। क्योंकि असली होली वही है, जो दिल से खेली जाए—बिना डेटा पैक और बिना एडिट के।

3 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित, होली पर लगातार तीन दिन बंद रहेंगे कार्यालय
लखनऊ, 27 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने होली पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले 2 मार्च को होलिका दहन तथा 4 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया जा चुका था। अब तीनों दिन शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा।शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार होली के पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए 3 मार्च को भी अवकाश घोषित किया गया है। यह अतिरिक्त अवकाश Negotiable Instruments Act, 1881 के अंतर्गत रखा गया है। इस अधिनियम के तहत घोषित अवकाश के कारण प्रदेश के समस्त कोषागार, उपकोषागार तथा बैंकिंग संस्थान भी बंद रहेंगे।सरकारी प्रवक्ता के अनुसार लगातार तीन दिन अवकाश रहने से कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को पर्व मनाने में सुविधा होगी। प्रशासन ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि अवकाश अवधि में आवश्यक सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से जारी रहे।प्रदेश में होली का पर्व उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।उल्लेखनीय है कि इस निर्णय के बाद प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान तथा बैंक 2 मार्च से 4 मार्च तक बंद रहेंगे, जबकि आपातकालीन सेवाएं पूर्ववत संचालित होती रहेंगी।

भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल की उम्मीदों को मजबूत किया
भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण के महत्वपूर्ण मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों से करारी शिकस्त दी और सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256/4 जैसे विशाल स्कोर तक पहुँचकर विरोधी गेंदबाज़ी को चकमा दिया। यह भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और मेन्स टी20 विश्व कप इतिहास में भी दूसरा सर्वोच्च रिकॉर्ड है। भारतीय कप्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, जो परिणाम में बिल्कुल सही साबित हुआ। टीम इंडिया ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और शुरुआती overs में ही स्कोर को मजबूत आधार पर स्थापित कर लिया। सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को जबरदस्त शुरुआत दी, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी क्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मध्यक्रम में हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50 रन की उग्र पारी खेल टीम को 250+ के intimidating लक्ष्य तक पहुँचाया। उत्कृष्ट समर्थन तिलक वर्मा की 44 (16) गेंदों की नाबाद 폭ती हुई पारी ने भी स्थानीय दर्शकों को उत्साहित कर दिया। जिम्बाब्वे की टीम ने इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा आज़माया, लेकिन भारतीय गेंदबाज़ों ने अच्छी लाइन और लेंथ के साथ विपक्षी बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाए रखा। विशेष रूप से अर्शदीप सिंह ने 3/24 के शानदार आंकड़े दर्ज किए और विपक्षी टीम को नियमित अंतराल पर विकेट देने में सफल रहे। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रायन बेनेट ने नाबाद 97 रन की दमदार पारी खेलकर संघर्ष किया, लेकिन उनके अलावा कोई बड़ा समर्थन नहीं मिल पाया और टीम 184/6 पर ही समेट गई। इस प्रकार भारत ने यह मुकाबला 72 रनों से जीतकर सेमीफाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदों को बरक़रार रखा। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद यह जीत टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी, जिससे न सिर्फ अंक तालिका में सुधार हुआ बल्कि आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी हुई। अब भारत का अगला मुकाबला वेस्ट इंडीज से होगा, जो समूह के शेष चरण में सेमीफाइनल के स्थान को तय करने जैसा होने वाला है।मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अभिषेक शर्मा को उनके आक्रामक प्रदर्शन के लिए दिया गया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाज़ी की। टी20 विश्व कप 2026 में भारत की यह जीत दर्शाती है कि उसकी बल्लेबाज़ी किस कदर मजबूत और विविध है, और आगामी मैचों में उससे इसी तरह का प्रदर्शन अपेक्षित है।

कलेक्ट्रेट परिसर में आशा एवं आशा संगिनी बहनों का प्रदर्शन
बाराबंकी, 25 फरवरी 2026। जनपद बाराबंकी के कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को आशा एवं आशा संगिनी बहनों द्वारा आयोजित कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों की मांग को एकजुट होकर बुलंद स्वर में रखा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष के.के. मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रमिक संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे और आशा बहनों को पूर्ण समर्थन प्रदान किया।जिला अध्यक्ष, बाराबंकी आशा एवं आशा संगिनी कर्मचारी संगठन, शीला चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि आशा एवं आशा संगिनी बहनें वर्षों से National Health Mission (राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान) के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय भी इन कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना घर-घर जाकर सर्वेक्षण, टीकाकरण एवं जन-जागरूकता का कार्य किया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, परिवार नियोजन तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों में उनका योगदान अतुलनीय रहा है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बहनों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब वे अपने अधिकारों के प्रति पूर्णतः जागरूक और संगठित हैं। प्रदर्शन के उपरांत जिला अधिकारी, बाराबंकी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से आशा एवं आशा संगिनी बहनों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने, नियमित वेतनमान सुनिश्चित करने, सामाजिक सुरक्षा लाभ जैसे कर्मचारी भविष्य निधि, पेंशन एवं बीमा की व्यवस्था लागू करने तथा लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्ष 2005 से अब तक महंगाई में निरंतर वृद्धि हुई है, किंतु मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है, जिससे जीवन-यापन अत्यंत कठिन हो गया है।

मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में आशा एवं आशा संगिनी बहनों के संघर्ष को न्यायोचित बताते हुए हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। सभी उपस्थित बहनों और श्रमिक साथियों ने एक स्वर में अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण, गरिमामय एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि जब तक उनकी मांगें पूर्ण नहीं होतीं, तब तक संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक माध्यम से संघर्ष जारी रहेगा।

संगठन की ओर से समस्त आशा बहनों, आशा संगिनी बहनों तथा मजदूर संघ के भाई एवं बहनों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एनएसएस पर्यावरण जागरूकता शिविर: के.के.पी.जी. कॉलेज ने आयोजित किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम
इटावा, 25 फरवरी। कर्म क्षेत्र पी.जी. कॉलेज इटावा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा ग्राम सराय एस्सर में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह ने शिविर के उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, "पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी सुरक्षा ही जीवन की सुरक्षा है।" प्रो. सिंह ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए प्रेरित किया।

शिविर की शुरुआत सुबह स्वयंसेवकों द्वारा स्थल की साफ-सफाई से हुई, जिसके बाद एनएसएस के लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम आरंभ किया गया। प्रथम सत्र में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली, जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत कुमार दीक्षित ने प्रकृति संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की और विद्यार्थियों को इस दिशा में सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। रैली के दौरान ग्रामवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया।

जागरूकता कार्यक्रम के उपरांत स्वयंसेवकों को लंच ब्रेक प्रदान किया गया, जिसमें सभी को स्वल्पाहार वितरित किया गया। दोपहर के सत्र में क्रीड़ा गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। समापन सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसके बाद राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ शिविर का समापन हुआ। डॉ. दीक्षित ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रो. शिवराज सिंह यादव, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. नमिता पाण्डेय, डॉ. नीता पांडेय, ब्रजेश एवं बृजेन्द्र सहित अन्य शिक्षकगण तथा समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास सराहनीय रहा।