SWATANTRA PRABHAT - Swatantra Prabhat

शादी के दो महीने बाद ही जवान साली के इश्क में पड़ गया जीजा और फिर खूबसूरत पत्नी को छोड़ उठाया ये कदम
उत्तर प्रदेश के हाथरस से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को अपनी साली इतनी पसंद आ गई की वह उसे अपने साथ भगाकर ले गया। जिसके बाद से यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, युवक की शादी 2 महीने पहले ही हुई थी। वह अपनी खूबसूरत पत्नी को पाकर काफी खुश था। दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते थे। इसी बीच एक दिन पत्नी ने कहा कि उसका मायके जाने का मन है, कुछ दिन बाद आप लेने आ जाना...। इसके बाद पत्नी मायके चली जाती है, कुछ दिनों बाद पत्नी के कहने पर वह उसे लेने अपनी ससुराल भी पहुंच जाता है।

बताया जा रहा है जब युवक ससुराल पहुंचा तो उसे उसकी साली दिखी। वह साली की सुंदरता देख पगला गया और उसे मन ही मन उसको दिल दे बैठा। वहीं साली के मन में भी जीजा को लेकर प्यार जाग गया। दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे। इसी बीच इसकी भनक युवक की पत्नी और ससुर को पता चल जाती है तो वह दोनों को प्यार से समझाते हैं और कहते हैं कि अपनी गृहस्थी खराब न करें। लेकिन, वह नहीं मानते और घर छोड़कर भाग जाते है।

बताया जा रहा है कि जब जीजा अपनी साली को किसी काम से लेकर अस्पताल पहुंचा तो इसकी जानकारी ससुरालवालों को लग गई। इसके बाद वह तुरंत आगरा से हाथरस पहुंचे और दोनों को अस्पताल में रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर पहुंची युवक की पत्नी ने उसकी जमकर चप्पलों से पिटाई कर दी, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। वहीं इस दौरान साली रोते हुए नजर आई। वो ये ही कह रही थी कि उसके पति को छोड़ दो। फिलहाल, इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के इस जिले में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन गांवों की जमीन हो जाएगी सोना
गंगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के किनारे बसाए जा रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, औद्योगिक कॉरिडोर के दूसरे चरण की जमीन का क्रय प्रस्ताव जिला प्रशासन ने किसानों के विरोध के बीच तैयार करके कमिश्नर के पास भेज दिया है। अब यहीं से यह प्रस्ताव स्वीकृति के लिए यूपीडा कार्यालय लखनऊ में भेजा जाएगा। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और किसान इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।

दरअसल, दूसरे चरण के लिए हापुड़ रोड पर स्थित तीन गांवों की 292 हेक्टेयर जमीन चिह्नित है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन, देशी और विदेशी कंपनियों की मांग को देखते हुए सरकार जल्द से जल्द इस जमीन को खरीदना चाहती है। जिसके चलते जिला प्रशासन ने केवल जमीन का क्रय प्रस्ताव ही तैयार किया है। जो करीब 453 करोड़ का है। इसमें किसानों के खेतों में मौजूद परिसंपत्तियों का मूल्य शामिल नहीं है। जिसकी वजह से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

खबरों की मानें, तो मेरठ में औद्योगिक कॉरिडोर के पहले चरण में बिजौली और खरखौदा की 214 हेक्टेयर जमीन की खरीद सहमति से की जा रही है। यह प्रक्रिया लगभग फाइनल हो चुकी है। इसी बीच दूसरे चरण के लिए इसी से सटे तीन गांवों खड़खड़ी, छतरी और गोविंदपुरी की 292 हेक्टेयर भूमि को चिह्नित करके इसकी भी खरीद करने का ऐलान किया गया है। इस घोषणा के साथ ही तीनों गांवों के किसान विरोध में खड़े हो गए है। उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों के कार्यालयों में पहुंचकर इस ऐलान को निरस्त करने की मांग की है।

यूपीडा के आदेश पर तैयार किया गया भूमि का क्रय प्रस्ताव

खबरों की मानें, तो किसानों के विरोध के कारण जिला प्रशासन भूमि खरीद की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा पा रहा है। वहीं औद्योगिक कॉरिडोर में जमीन खरीद के लिए देशी-विदेशी कंपनियां लालायित हैं और लगातार मेरठ पहुंच रही हैं। इसे देखते हुए सरकार और यूपीडा जल्द से जल्द जमीन की खरीद कराना चाहते हैं।

हरियाणा के बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब हिसार से फतेहाबाद तक दौड़ेंगी AC इलेक्ट्रिक बसें, जानें कितना होगा किराया?
Haryana News: हरियाणा के हिसार के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एसी ई-सिटी बस सेवा अब शहर तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि इन्हें दूसरी सिटी तक चलाने की तैयारी की जा रही है। खबरों की मानें, तो रोडवेज प्रशासन ने इलेक्ट्रिक बसों को हिसार से फतेहाबाद तक चलाने की तैयारी कर ली है। इस रूट के लिए किराया और संचालन रूट तय किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, हिसार बस स्टैंड से फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड तक 80 रुपए और नए बस स्टैंड तक 75 रुपए किराया तय किया है। इसके लिए अंतिम मंजूरी जेबीएम कंपनी से ली जाएगी, जो बसों के रखरखाव और स्पीड कंट्रोल सिस्टम की अनुमति देती है।

खबरों की मानें, तो रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अभी तक इलेक्ट्रिक बसें शहर के दो रूटों जैसे बस स्टैंड से गंगवा और बस स्टैंड से आधार हॉस्पिटल तक ही सीमित थीं। कम दूरी और सीमित रूट के कारण रोडवेज को अधिक आय नहीं हो पा रही थी। सिटी में बस संचालन होने से ना तो सही माइलेज समझ आ रही है। अच्छी आय कर पा रही है। इसलिए अब रोडवेज ने इलेक्ट्रिक बसों को लंबी दूरी पर भेजने फैसला किया है।

बस आने के बाद लिया जाएगा ट्रायल

खबरों की मानें, तो रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि फतेहाबाद रूट पर बसों का ट्रायल रन नई ई-बसें आने के बाद किया जाएगा। ट्रायल के सफल होने के बाद रोज 4 से 5 फेरे चलाने की योजना है। अगर परिणाम बेहतर रहे तो आगे अन्य लंबे रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

क्या बोले अधिकारी

खबरों की मानें, तो हिसार रोडवेज इलेक्ट्रिक बस के डीआई रमेश कुमार सहरावत ने बताया कि इलेक्ट्रिक बस को फतेहाबाद तक दौड़ाने की तैयारी है। इलेक्ट्रिक बस में 50 किलोमीटर स्पीड को बढ़ाकर 70-80 किलोमीटर किया जाएगा। इसके लिए जेबीएम कंपनी से परमिशन मांगी जाएगी।

बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस का निधन, इस वजह से नहीं की कभी शादी
Sulakshana Pandit Death: बॉलीवुड की एक्ट्रेस और मशहूर गायिका (Sulakshana Pandit) ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सुलक्षणा ने 6 नवंबर को मुंबई के नानावती अस्पताल में आखिरी सांस ली।

जानकारी के मुताबिक, सिंगर सुलक्षणा के भाई ललित पंडित ने अपनी बहन के निधन की खबर की पुष्टि की है। ललित ने बताया कि बहन सुलक्षणा पंडित का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। उन्होंने 6 नवंबर रात 8 बजे अंतिम सांस ली और उनका अंतिम संस्कार आज यानी 7 नवंबर की दोपहर को किया जाएगा।  सुलक्षणा पंडित के निधन की खबर के आने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है।

खबरों की मानें, तो सुलक्षणा पंडित ने शादी नहीं की थी। पंडित और एक्टर संजीव कुमार के बीच एक अनकही कहानी रही है। जिसने उनकी जिंदगी में गहरा असर डाला था। बताया जा रहा है कि सुलक्षणा पंडित को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किलों और आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। उनके जाने से फिल्म और संगीत जगत को एक भारी नुकसान हुआ है। वहीं सुलक्षणा पंडित की मधुर आवाज उनके फैन्स गुनगुनाते रहेंगे।

Haryana SI Murder: हरियाणा में ADGP दफ्तर में तैनात SI का मर्डर, सामने आई ये वजह
Haryana SI Murder: हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां हुड़दंग का विरोध करने पर सब इंस्पेक्टर रमेश की ईंट और डंडों से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई है। यहां वारदात गुरुवार रात 11:30 बजे की बताई जा रही है। वहीं मर्डर करने के बाद आरोपी मौके पर ही कार और 2 दोपहिया वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एसआई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर रमेश (57) की जनवरी में रिटायरमेंट होनी थी। वह एडीजीपी ऑफिस में 10 साल से तैनात थे। सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में अपने परिवार के साथ रहते थे। खबरों की मानें, तो रात करीब 10.30 बजे हुड़दंग हो रहा था। शोर शराबा होने पर सब इंस्पेक्टर रमेश अपने घर से बाहर निकले और उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से रोका। उस वक्त तो सब युवक चल गए।

आरोप है कि करीब एक घंटे बाद कई युवक कार और दोपहिया वाहनों पर रमेश के घर के सामने पहुंचे और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। एसआई रमेश ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने डंडों और ईंटों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए और वह जमीन पर गिर गए। रमेश की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन सभी आरोपी भागने में कामयाब रहे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Haryana News: हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बड़ी खबर, सीएम सैनी ने दी मंजूरी
Haryana News: हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में गनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता बढ़ाई जाएगी। अब कार्यकर्ता के लिए 12वीं और सहायिका के लिए 10वीं पास अनिवार्य किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है।  जिसके चलते अब किसी भी वक्त इससे संबंधित दिशा- निर्देश जारी किए जा सकते हैं। अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 10वीं और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 5वीं कक्षा पास शैक्षणिक योग्यता थी।

हरियाणा में खाली पद की डिटेल

कुल कार्यकर्ता-25,962 , रिक्त पद - 2,638

सहायिका-25,450, रिक्त पद- 4,545

Haryana News: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जॉब सिक्योरिटी के आवेदन के लिए पोर्टल हुआ तैयार, जानें कब से होगा शुरू?
Haryana News: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, प्रदेश के 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को जल्द ही जॉब सिक्योरिटी मिलने वाली है। इसके आवेदन के लिए पोर्टल भी तैयार हो गया है। हालांकि, इस पोर्टल का सरकार पहले ट्रॉयल लेगी, इसलिए पहले इसे 2 विभागों में शुरू किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक,  पोर्टल का ट्रायल सफल होने के बाद इसे सभी विभागों, बोर्डों, निगमों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। हालांकि, अभी सरकार ने यह जानकारी नहीं दी है कि कि पहले किन विभागों में ट्रायल होगा। खबरों की मानें, तो यह पोर्टल अगले हफ्ते शुरू होगा। मानव संसाधन विभाग ने इसे बनाया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से 5 दिन पहले मीटिंग कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पोर्टल जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे।

दरअसल, प्रदेश में खट्टर सरकार के समय से ही सरकारी विभागों में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जा रही है। पिछले दिनों सरकार ने HKRN के तहत सर्विस के 5 साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की बात कही थी। इसके लिए कच्चे कर्मचारियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Haryana News: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस से छह छात्राओं को कुचला, एक की मौत
Haryana News: हरियाणा के यमुनागर जिले में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां प्रतापनगर बस स्टैंड पर गुरुवार सुबह पांवटा साहिब से यमुनानगर जा रही रोडवेज बस ने 6 छात्राओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई गई है। जबकि 5 छात्राएं घायल बताई जा रही हैं। इनमें से 3 छात्राओं की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, रोडवेज की बस सुबह करीब 7 बजे प्रतापनगर स्टैंड पर पहुंची। छात्र बस में चढ़ने की जल्दबाजी करने लगे। इस दौरान कुछ छात्राएं गिरकर बस की चपेट में आ गईं। वहीं,खबरों की मानें, तो इसी दौरान ड्राइवर ने तेजी से बस को मोड़ा। इसके चपेट में आने से बचने के लिए छात्राओं ने कोफी कोशिश की और इसी वजह से एक के बाद एक छात्राएं आपस में टकराते हुए बस की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि सबसे पहले गांव कुटीपुर की आरती बस के पिछले टायर के नीचे आई, इसके बाद प्रतापनगर की अर्चिता, टिब्बी की मुस्कान, बहादुरपुर की संजना, प्रतापनगर की अंजलि और अमनदीप रोडवेज बस की चपेट में आ गईं। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल आरती को सीएचसी से पीजीआई के लिए रेफर किया, हालांकि, उसकी रास्ते में मौत हो गई। घायल छात्राओं को यमुनानगर रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस का इंतजाम नहीं था। कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बस अड्डे पर हंगामा कर दिया। जिसके बाद डीसी पार्थ गुप्ता और एसपी कमलदीप गोयल भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बस चालक अनिल को सस्पेंड कर दिया, जिसके बाद छात्र शांत हुए।

सीएम सैनी ने किया ऐलान

वही प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस घटना को लेकर कहा कि यह हादसा अत्यंत दुर्भाग्य पूर्ण है। सीएम ने मृतक छात्रा के परिजनों को ढाई लाख रुपए और घायल छात्राओं के लिए 50-50 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि, निशुल्क उपचार और चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति दी है।

अनिल विज ने दिए जांच के आदेश

इसके अलाावा परिवहन मंत्री अनिल विज ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्रिकेटर शेफाली वर्मा से मिलेंगे सीएम नायब सिंह सैनी, मिल सकती है ये बड़ी नौकरी!
भारत को वर्ल्ड कप जीतने वाली महिला क्रिकेटरों को कई राज्यों ने कैश प्राइज देने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अभी हरियाणा सरकार की ओर से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है।

दरअसल, महिला क्रिकेट वर्ड कप के फाइनल में अहम भूमिका निभा मैन ऑफ द मैच बनी शेफाली वर्मा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है। खबरों की मानें, तो हरियाणा में खेल पॉलिसी की करें तो - उसमें क्रिकेट वर्ल्ड में मेडल जीतने पर नौकरी और कैश अवार्ड का प्रावधान है।

कहा जा रहा है कि पॉलिसी के अनुसार आईसीसी या बीसीसीआई की ओर से आयोजित इंटरनेशनल, डोमेस्टिक टेस्ट - व वनडे मैच में मेडल जीतने पर ही ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनेंगे, जिससे खिलाड़ी की नौकरी मिलती है।

ऐसे में वर्ल्ड कप जीतने वाली शेफाली सरकार की 2018 की खेल पॉलिसी के अनुसार ग्रुप-बी की नौकरी की हकदार है।

सीएम नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा को दिया न्योता

खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्रिकेटर शेफाली वर्मा से फोन पर बधाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वे बिहार चुनाव में व्यस्त थे। सीएम ने शेफाली को परिवार समेत चंडीगढ़ आने का न्योता दिया है। उनके पिता से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। शेफाली और उनका परिवार 12 नवंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।

कई राज्य कर चुके कैश अवॉर्ड देने की घोषणा

खबरों की मानें, तो उत्तराखंड सरकार क्रिकेटर स्नेहा राणा के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा कर चुकी है। वहीं हिमाचल सरकार ने रेणुका को एक करोड़ और महाराष्ट्र सरकार ने स्मृति, जेमिमा व राधा को 2.25 करोड़ देने का ऐलान कर चुकी है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार क्रांति गौड को एक करोड़ रुपए कैश देने की घोषणा कर चुकी है।

Aaj Ka Mausam: जानें दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से लेकर जम्मू-कश्मीर तक कैसा रहेगा मौसम?, जारी हुआ बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: देशभर में कई राज्यों में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में भीषण ठंड के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल रही है। इसके अलावा कुछ राज्यों में बारिश भी देखने को मिल रही है। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण की मार भी झेलनी पड़ रही है।

दरअसल, मौसम विभाग ने आज यानी 7 नवंबर को उत्तर-पूर्व मानसून के सक्रिय होने से पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे मैदानी इलाकों में भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर के मौसम का हाल

दरअसल, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और एनसीआर के कई हिस्सों में  प्रदूषण का कहर जारी है। जिसके चलते हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही जारी है, हालांकि, पिछले दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों तक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और ठंड का अहसास बढ़ेगा। हालांकि, बारिश होने की संभावना नहीं है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में हल्की ठंडक का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसे में अब कोहरे की दस्तक की संभावना है। उत्तर भारत में मौसम सामान्य रहेगा। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का कुछ असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। हालांकि,उत्तर प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छा सकते हैं। मौसम में हल्के परिवर्तन और सतही हवाओं के बहने से रात और सुबह के वक्त ठंडक और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

इसके अलावा बिहार में मौसम साफ रहने की संभावना है। आईएमडी की मानें, तो सर्दी और कोहरे की दस्तक 10 नवंबर तक हो सकती है। बिहार में मौसम बदलने के संकेत के बीच कुछ स्थानों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश को लेकर कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की मानें, तो राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम ड्राई रहने से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और पश्चिमी भागों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की से बारिश का अनुमान है।

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में आज मौसम शुष्क रहेगा और बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

Aaj Ka Rashifal: जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, ये रहा 7 नवंबर का राशिफल
Aaj Ka Rashifal:  मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आज का दिन आपका आनंदपूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बाहर जाने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से आज आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें। इसलिए आप बीमार भी हो सकते हैं।

वृषभ राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय होगा। आज आपके सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन आपका उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को आपके मन तो प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। बच्चों से आज आपको खुशी मिलेगी।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन बढ़िया रहेगा। लेखक और कलाकार आज अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आज आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।

कर्क राशि के लिए आज का राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । आज आप अपने मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।

सिंह राशि के लिए आज का राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों का आज दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल आज हटने की उम्मीद है। शॉपिंग कर सकते हैं, अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।

कन्या राशि के लिए आज का राशिफल  (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन मनोनुकूल रहेगा। आज रुका हुआ धन मिल सकता है। वहीं धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को करें। खानपान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। आज यात्रा हो सकती है। वहीं आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि के लिए आज का राशिफल  (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का दिन आज खुशनुमा और अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। आज दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। परिवार के साथ आज यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज के दिन सुस्ती रहेगी। इसके अलावा खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से आज आप दूर रहें। धर्म में नियति रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

धनु राशि के लिए आज का राशिफल  (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा, कोई अच्छी खबर मिलेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।

कुंभ राशि के लिए आज का राशिफल (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से मिलेगा।

मीन  राशि के लिए आज का राशिफल  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढिया रहेगा। आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी