PRAYAGRAJ SWATANTRA PRABHAT - Swatantra Prabhat

दिनदहाड़े फायरिंग से दहला झूंसी बाजार, हिस्ट्रीशीटर समेत पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सरस सिंह

झूंसी/प्रयागराज।

झूंसी थाना क्षेत्र की योजना-3 कॉलोनी स्थित लाल चौक के पास शनिवार सुबह दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। काली स्कॉर्पियो से पहुंचे एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने पहले एक युवक के साथ मारपीट की और फिर पिस्टल से फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही दुकानदारों ने आनन-फानन में अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए, जबकि बाजार में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे योजना-3 कॉलोनी में टेलीफोन एक्सचेंज के सामने दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। इसी दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो से पहुंचे हिस्ट्रीशीटर मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर सिंह ने कथित तौर पर असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीड़ित पवन कुमार उर्फ पर्वत गोस्वामी, निवासी आवास विकास कॉलोनी, योजना-3 झूंसी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सुबह करीब 11:10 बजे रचित मेडिकल स्टोर दवा लेने जा रहा था। जैसे ही वह तिरंगा चौराहे के पास पहुंचा, तभी काले रंग की स्कॉर्पियो से मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर सिंह निवासी कतवारूपुर थाना सरायइनायत अपने साथी सौरभ सिंह उर्फ प्रिंस तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ वहां पहुंचा।

पीड़ित का आरोप है कि उसे देखते ही सभी आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए वह अपने घर की ओर भागा, लेकिन इसी दौरान मानवेंद्र उर्फ जेलर सिंह ने पिस्टल निकालकर उस पर दो राउंड फायर कर दिए। सौभाग्यवश गोली उसे नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।

पवन कुमार ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी आरोपितों ने उसके साथ मारपीट और छिनैती की घटना को अंजाम दिया था, जिसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया।

घटना की जानकारी मिलते ही झूंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी मानवेंद्र सिंह उर्फ जेलर सिंह सरायइनायत क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों को लगाया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।