सदर अस्पताल में कार्यरत 8 चिकित्सक में 2 फरार, चारों ओर फैली कुव्यवस्था

जमुई: बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग में हो रहे घोटाला व अस्पताल की कुव्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने की। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग व बिहार सरकार

जमुई: बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग में हो रहे घोटाला व अस्पताल की कुव्यवस्था के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने की।  इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य विभाग व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने अस्पताल की साफ- सफाई, एंबुलेंस की सुविधा, भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त बेड, निशुल्क दवा की व्यवस्था, ओपीडी में मरीजों की जांच के लिए सुविधा, चिकित्सक व नर्स की पर्याप्तता,  सीटी सकैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई, पैथोलॉजी जांच की सुविधा, नवजात के रख- रखाव व  इलाज की सुविधा, आपातकालीन सेवाओं से निपटने के लिए अस्पताल में व्यवस्था, मरीज के साथ आए परिवार के ठहरने की सुविधा सहित कई मूलभूत सुविधा को सुचारू करने की मांग की। साथ ही अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को दूर करने और सक्रिय दलाल पर कार्रवाई करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का ढोल पीट रही है। स्वास्थ्य विभाग बैसाखी के सहारे संचालित हो रही है।  इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सह वार्ड पार्षद देवी कुमारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सीएल सिंह, उपाध्यक्ष भासो यादव, दिवाकर सिंह, सज्जन सिंह, राजेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, सदानंद सिंह, अशोक दास, नितेश्वर आजाद, खैरा प्रखंड अध्यक्ष अनिल सिंह, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव, चकाई प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, सोनो प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags:

About The Author

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel