उत्तर मध्य रेलवे तथा मंडल पर 71वें संविधान दिवस का आयोजन

स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा अंगीकार और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी होने के साथ भारत का संविधान हमारे राष्ट्र का सर्वोच्च कानून है। यह दस्तावेज़ हमारी मूलभूत राजनीतिक व्यवस्था,संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और सरकारी संस्थानों के कर्तव्यों का सीमांकन करता है और साथ ही मौलिक अधिकारों, नीति निर्देशक



‌ स्वतंत्र प्रभात

‌प्रयागराज

‌26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा अंगीकार और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी होने के साथ  भारत का संविधान हमारे राष्ट्र का सर्वोच्च कानून है। यह दस्तावेज़ हमारी मूलभूत राजनीतिक व्यवस्था,संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और सरकारी संस्थानों के कर्तव्यों का सीमांकन करता है और साथ ही मौलिक अधिकारों, नीति निर्देशक सिद्धांतों और नागरिकों के कर्तव्यों को निर्धारित करता है। यह दुनिया में किसी भी देश का सबसे बड़ा लिखित संविधान है और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की रीढ़ है। संविधान भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करने के साथ ही, नागरिकों को न्याय, समानता और स्वतंत्रता के प्रति आश्वस्त करता है और राष्ट्र में भ्रातृत्व भाव को स्थापित करता है।

‌इस ऐतिहासिक दिन को चिह्नित करने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता ह।
‌71 वें संविधान दिवस समारोह का शुभारम्भ  उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय कार्यालय, तीनों  मंडलों और अन्य इकाइयों में सविधान दिवस की  प्रस्तावना पढने के साथ हुआ । इस वर्ष के समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के सीधे प्रसारण के साथ-साथ  उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों द्वारा  संविधान प्रस्तावना पढ़ा गया। इसके उपरान्‍त उत्‍तर मध्‍य रेलवे के प्रमुख मुख्‍य कार्मिक अधिकारी नंद किशोर ने उत्‍तर मध्‍य रेलवे मुख्‍यालय कार्यालय में बड़ी संख्‍या में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यवेक्षकों को भारतीय नागरिक के मौलिक कर्तव्‍यों की प्रतिज्ञा दिलाई तथा इसी तरह की प्रस्तावना पाठ एवं  प्रतिज्ञा कार्यक्रम  मंडलों  और उत्तर मध्य रेलवे की अन्य इकाइयों द्वारा पर भी आयोजित किए गए। उत्‍तर मध्‍य रेलवे में संविधान प्रस्तावना पढ़ने  और 11 मौलिक कर्तव्यों पर प्रतिज्ञा के अलावा, भारत के संविधान पर आधारित ऑनलाइन क्विज़, वेबिनार, टॉक, हस्‍ताक्षर अभियान आदि कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। संविधान दिवस, संविधान प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों से संबंधित पोस्टर और बैनर स्टेशन, कार्यालयों और अन्य स्थानों पर प्रदर्शित किए गए थे।

‌ज्ञात हो की पिछले वर्ष 26 नवम्‍बर 2019 को  संविधान दिवस के आयोजन के बाद से, उत्तर मध्य रेलवे में इस विषय पर पिछले एक वर्ष के दौरान विभिन्‍न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निम्नलिखित गतिविधियों प्रमुख रूप से सम्मिलित रहीं :

‌इसी प्रकार प्रयागराज मण्डल में 71वॉ संविधान दिवस आयोजित किया गया।

‌इस अवसर पर मंडल रेल प्रबय ने संविधान निर्माता डा. बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर को याद किया जिनकी अध्यक्षता में संविधान का निर्माण किया जा गया |
‌मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध टीवी स्क्रीनों पर संविधान दिवस से सम्बन्धित वीडियो चलाये गये, प्रयागराज मण्डल के मण्डल कार्यालय एवं प्रयागराज, कानपुर, टूण्डला, अलीगढ़ मिर्जापुर सहित अन्य  स्टेशनों पर संविधान दिवस सम्बंधी बैनर एवं पोस्टर भी लगाये गए है | इसी क्रम में एन.सी.आर कालेज टूण्डला सहित समस्त प्रशिक्षण संसाथनों में मौलिक कर्तव्यों पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया|

‌मंडल रेल प्रबंधक  ने माइक्रोसाफ्ट टीम के माध्यम से जुड़े सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सभी को अपने आम जीवन में मौलिक कर्तव्यों का पूर्णतः पालन करन चाहिए इसी से हमारे अपंर व्यक्तित्व एवं देश का विकास होगा | इस अवसर पर प्रयागराज मण्डल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण माइक्रोसाफ्ट टीम के माध्यम से जुड़े रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel