
कौलापुर में करणी सेना के तरफ से शस्त्र पूजन सम्पन्न।
कौलापुर में करणी सेना के तरफ से शस्त्र पूजन सम्पन्न। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में करणी सेना के जिला सम्पर्क कार्यालय में प्रदेश महामंत्री जयकुमार सिंह ने शस्त्र पूजन किया। और इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। महामंत्री ने भदोही के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित
कौलापुर में करणी सेना के तरफ से शस्त्र पूजन सम्पन्न।
संतोष तिवारी (रिपोर्टर )
भदोही।
गोपीगंज क्षेत्र के कौलापुर में करणी सेना के जिला सम्पर्क कार्यालय में प्रदेश महामंत्री जयकुमार सिंह ने शस्त्र पूजन किया। और इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। महामंत्री ने भदोही के जिलाध्यक्ष विनोद मिश्र को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि करणी सेना किसी जाति का नही बल्कि सनातन धर्म के मानने वालो का संगठन है।
इसमें जातिवाद से उठकर राष्ट्रवाद पर कार्य करना है। क्योकि हिन्दू एक हो और जातिवाद में आपस में न बंटे। कहा कि जाति को नेताओं ने बांटकर आपस में दूरी बनाई। जिसका परिणाम आज देखने को मिल रही है। कहा कि अन्याय का विरोध करना करणी सेना का उद्देश्य है। कहा कि हिन्दुत्व करणी सेना में दिखता है।
सभी गैर राजनीतिक संगठनो में करणी सेना की संख्या भारत की सबसे बडा संगठन है। देश के सभी राज्यों में सक्रिय है। कहा कि युवा शक्ति और महिला शक्ति की टीम भी देश भर में चल रहा है। जिसमें युवा और महिलाओ को भी सशक्त बनाने का प्रयास है। कहा कि नेता सत्ता के लिए सब कुछ कर सकते है। राजनीति के चक्कर में न पडे ब्लकि यह ध्यान देना है कि हमारे बारे में कौन सोचता है?
करणी सेना में सभी जाति के लोग है। और इसमे और लोगो को शामिल करना है। किसी भी मामले में सामूहिक निर्णय लेकर विवाद को समाप्त कराना चाहिए। कहा कि आपसी कटुता से हमें ही नुकसान होता है। इसलिए सभी को जोडकर मिलकर रहना और करना है। कहा कि यदि संगठन मजबूत होगा तो सभी अधिकारी भी सुनते है। इसलिए एकता में सबसे बडा बल है।
कहा कि कही अन्याय होने पर उसका विरोध करे और एकजुट होकर न्याय दिलाने का प्रयास करे। कहा सनातन संस्कृति को बचाने में संतों ने काफी भूमिका निभाई है। जैसे अयोध्या आजाद हुआ वैसे मथुरा और काशी भी आजाद होगी। आस्था के केन्द्रों का अपमान अब नही सहेगा हिन्दू। क्योकि हिन्दू जाग चुका है।
धर्म परिवर्तन पर भी लोग जागरूक रहे क्योकि गरीबी की वजह से लोग धर्म परिवर्तन कर है लोग। कहा कि धर्मांतरण के मामलो को सख्ती से रोकना है। कहा कि गोपीगंज में कई लोग अवैध रूप से रह रहे है। समाज की विकृतियों को समाप्त करना है और हिन्दू धर्म को और मजबूत करना है।
गुलाम वह होता है जो किसी की अधीनता स्वीकार करता है। भारत कभी भी गुलाम नही हुआ है। शहीद झूरी सिंह के गौरव गाथा का भी बखान किया और लोगो को सीख लेने का आह्वान किया। इस मौके पर डा रामेश्वर सिंह, विनोद मिश्र, अश्विनी चतुर्वेदी, माखन मिश्रा, मुन्नू मिश्रा, अजय शुक्ला और बबलू पाण्डेय समेत काफी लोग मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List