खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलसी किशोरी,रेफर ।

खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलसी किशोरी,रेफर । गौरव पुरी (रिपोर्टर ) ज्ञानपुर,भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर मार्ग पर गोपपुर गांव में आज शुक्रवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से किशोरी के कपड़ें में आग लग गई। जिससे खाना बना रही किशोरी गंभीर रूप से झुलस

खाना बनाते समय गंभीर रूप से झुलसी किशोरी,रेफर ।

गौरव पुरी (रिपोर्टर )

ज्ञानपुर,भदोही।

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर मार्ग पर गोपपुर गांव में आज शुक्रवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से किशोरी के कपड़ें में आग लग गई। जिससे खाना बना रही किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। आग से रसोई घर में रखा कुछ समान भी जल गया। हालाँकि आग लगते ही सिलेंडर को अविलम्ब बुझा दिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

कारण तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया। मौके पर परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।तब तक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गयीं थी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर गांव निवासी शोभनाथ मौर्य की 15 वर्षीय किशोरी नेहातनू शुक्रवार को मकान में गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी।

तभी अचानक उसके कपड़ें में गैस सिलेंडर से आग लग गयी। खाना बना रही किशोरी जब तक भागकर चीखती लोगों के पहुचने तक काफी हद तक झुलस चुकी थी।परिजनों ने झुलसावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंभर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel