भाजपा सरकार ही महिलाओ की सच्ची हितैषीः राज्यमंत्री

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो बांगरमऊ-उन्नाव। भाजपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आज सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार द्वारा मथुरा में कृष्ण लीला का मंचन बंद कर दिया गया था और चित्रकूट में

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो बांगरमऊ-उन्नाव। भाजपा केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आज सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार द्वारा मथुरा में कृष्ण लीला का मंचन बंद कर दिया गया था और चित्रकूट में कीर्तन बंद कर दिए गए थे। जिसे प्रदेश की योगी सरकार ने पुनः संचालित करने का कार्य किया है। प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन में बहनों को निशुल्क बसों की व्यवस्था करने का जो कार्य किया है। उससे यह प्रतीत होता है

कि भाजपा सरकार महिलाओं की हितैषी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि विकास बैंक में सिर्फ और सिर्फ सपा के कार्यकर्ताओं को ही कर्ज दिया जाता था। सपा ने सिर्फ किसानों के साथ छलावा करने का ही कार्य किया है। जबकि भाजपा ने सरकार में आते ही समस्त किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने का काम किया है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती पर आरोप लगाया कि उनका कार्य सिर्फ विधानसभा की टिकट बेचकर नोटों की माला पहनने का ही है और उसी नोटों की माला से अपने भाई को मालामाल किया है।

बैठक में उपस्थित विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से तन-मन से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बांगरमऊ का उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की मेहनत व जनता के सहयोग से जीतेगी और भारी बहुमत से श्रीकांत कटियार को विधानसभा भेजकर बांगरमऊ में विकास की धारा बढ़ाने का कार्य करेगी। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने किया। बैठक में जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल6 कुशवाहा मंडल अध्यक्ष सुशील तिवारी अमित त्रिपाठी सुरेंद्र जायसवाल हिंदू युवा वाहिनी के धीरेंद्र सिंह चैहान नितिन त्रिपाठी दिनेश गुप्ता नगर पंचायत गंजमुरादाबाद अध्यक्ष रामनरेश कुशवाहा व राजीव कुमार सिंह डब्बू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel