
नारी मिशन,नारी सुरक्षा-शसक्तीकरण व नारी सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न ।
नारी मिशन,नारी सुरक्षा-शसक्तीकरण व नारी सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न । गौरव पुरी (रिपोर्टर ) ज्ञानपुर, भदोही । जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद आज दोपहर 12ः00 बजे विकासखंड औराई ग्राम पंचायत भमोरा में नारी मिशन नारी सुरक्षा नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं तथा बच्चों के विरूद्व हिंसा की रोकथाम के लिए अभियान चलाने हेतु विभाग से
नारी मिशन,नारी सुरक्षा-शसक्तीकरण व नारी सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न ।
गौरव पुरी (रिपोर्टर )
ज्ञानपुर, भदोही ।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद आज दोपहर 12ः00 बजे विकासखंड औराई ग्राम पंचायत भमोरा में नारी मिशन नारी सुरक्षा नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं तथा बच्चों के विरूद्व हिंसा की रोकथाम के लिए अभियान चलाने हेतु विभाग से संबंधित अधिकारियों को व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने हेतु
निर्देशित किए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शासन द्वारा नियुक्त नारी शक्ति कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नियुक्त आरपीएफ अधिकारी कृतिका ज्योत्सना द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न के मामलों को पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ लेते हुए उन्हें न्याय दिलाएं और समाज में भयमुक्त वातावरण सृजित करने के लिए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न को रोकने और पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका प्रचार प्रसार कराएं और इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, जिसमें दुष्प्रवृति के लोग हतोत्साहित हों और उनका मनोबल टूटे। उन्होंने कहा कि भयमुक्त वातावरण सृजित किए बिना नारी सम्मान की कल्पना नहीं की जा सकती।
ग्रामपंचायत पंचायत भमोरा में सभी महिला बालिकाओं एवं पुरुषों की उपस्थित व्यक्तियों को नवरात्रि के शुभारंभ होने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान और नारी स्वलांबन के लिए नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवदिवसीय कार्यक्रम चलाया जाना स्वयं में नारी की गरिमा और उसके सम्मान को प्रर्दशित करने के लिए पर्याप्त है।
उन्होंने उपस्थित नारी शक्ति का आहवान किया कि नारी के प्रति सामाजिक व्यवहार परिर्वत के लिए अपने घर से इसकी शुरूआत करें और पुरूष सदस्यों को अपने घर की मां, बहन, बेटी की ही तरह अन्य महिलाओं के सम्मान और आदर के लिए पे्ररित करें। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राम बदन सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशाक्तिकरण के लिए समय समय पर अभियान चलाकर महिलाओं और पुरूषों को जागरूक करती है।
उन्होने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न हेल्पलाईन नं0 1090 वूमेन पावर लाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा 102 स्वास्थ्य सेवा 108 एंबुलेंस सेवा चलाये जा रहे है, जिनपर सम्पर्क करके कोई भी महिला सहायता प्राप्त कर सकती है।
इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी ने मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं तथा बच्चों के विरूद्व हिंसा की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के सम्बन्ध में आयोजित होने वाले नोदिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव एवं जिला प्रोवेशन कार्यालय से हीरा कुमार गुप्ता तथा लोकगीत गायक शेषमणि सरोज के द्वारा अपने गीतों से महिलाओं को जागरूक किया गया एवं अमन रोलर के तरफ से राजेश कुशवाहा अभिनव समिति के द्वारा कठपुतली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया एवं जिला पंचायत राज अधिकारी के अलावा अन्य विभागीय एवं प मौजूद थे।
एवं अपर जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार मिश्र के आदेशानुसार आज दिनांक 18 अक्टूबर.2020 को सभी न्याय पंचायत नगर पालिका में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान से संबंधित कार्यक्रम के प्रति जागरूता के लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया गया एवं नवरात्रि के शुभ अवसर पर शासन द्वारा नामित नोडल महिला अधिकारी श्रीमती कीर्ति का ज्योत्सना के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत ग्राम भमोरा में नन्ही परी के रूप में पहली बेटी को बधाई पत्र एवं बेबी की देकर सम्मानित किया गया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List