दहेज की बलि बेदी पर चढी बेटी की पिता ने लगाई न्याय की गुहार।

दहेज की बलि बेदी पर चढी बेटी की पिता ने लगाई न्याय की गुहार। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओ को पुजनीय माना जाता है। और शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां पर महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवता रमण करते है। और इसी सम्मान को बनाये

दहेज की बलि बेदी पर चढी बेटी की पिता ने लगाई न्याय की गुहार।

संतोष तिवारी (रिपोर्टर )

भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओ को पुजनीय माना जाता है। और शास्त्रों में भी कहा गया है कि जहां पर महिलाओं का सम्मान होता है वहां देवता रमण करते है। और इसी सम्मान को बनाये रखने के लिए सरकारें भी महिलाओ के कल्याण और विकास के लिए विभिन्न योजनाएं और नियम कानून भी बनाये है।

लेकिन इसके बावजूद भी आज समाज में लालच और स्वार्थ को लेकर ऐसी घटनाएं हो जाती है जो समाज के लिए किसी कलंक से कम नही है। और इसमें महिलाओं के साथ अत्याचार, दहेज के लिए प्रताड़ित करना, अन्याय करना, हत्या करना समेत कई जघन्य कृत्य देखने व सुनने को मिलते है।

एक ऐसा ही मामला भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के कनेहरी में बीते 30 सितम्बर को देखा गया। जहां पर एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे में लटका पाया गया। इस मामले में विवाहिता के पिता ने औराई थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है।

और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इसी बीच विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए शासन और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

गोपीगंज थाना क्षेत्र के भिदिउरा निवासी प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि बीते वर्ष 23 मई को बेटी की शादी बडे ही धूमधाम से कनेहरी में की। और उसके बाद ही बेटी के ससुराल पक्ष के लोग और दहेज की मांग करने लगे और बेटी को प्रताड़ित करने लगे।

बताया कि मै शादी के समय यथाशक्ति जो भी चीजे थी दहेज में दिया लेकिन फिर भी बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए बेटी को परेशान करते। कहा कि बीते 13 जून को जब मै कनेहरी बेटी से मिलने गया तो उसके ससुराल पक्ष के लोग गाली गलौज देने लगे फिर उस दिन पुलिस को बुलाया। बताया कि बेटी से मिलने और बात नही करने देते थे ससुराल वाले।

जब बेटी अपने मायके किसी से फोन पर बात करती तो कान में एक ईअर फोन बेटी रखती जबकि दूसरा ईअर फोन उसका पति अपने कान में लगाकर सुनता। कहा कि इसी वजह से बेटी बात नही कर पाती थी। प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि बेटी के ससुर ने शादी के समय बेटे को गुजरात पुलिस में नौकरी करने की बात कहकर मुह मांगा दहेज लिया लेकिन बाद में पता चला कि लडका पुलिस नही होमगार्ड है।

लेकिन शादी हो गई तो यह कोई मुद्दा नही है। बताया कि घटना के दिन बेटी ने दोपहर में फोन किया और बात की तथा अपनी हत्या की आशंका जताई तथा कहा कि उस दिन पिता के साथ भिदिउरा आ जाना चाहिए था। लेकिन न आ सकी। और उसी दिन रात को बेटी का शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया।

प्रदीप पाण्डेय ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या करके ससुराल वालों ने दहेज के लिए ऐसा किया। हालांकि मामले की जांच में पुलिस जुटी है। और जल्द ही पता चल जायेगा कि उसकी मौत कैसे हुई। लेकिन प्रदीप पाण्डेय ने शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और बताया कि जिस तरह मेरी बेटी को दहेज के लिए मार दिया गया समाज के अन्य बेटियों के साथ न हो।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel