
जिले में दुगुने दाम पर बेचा जा रहा है स्टाम्प पेपर, जिम्मेदार मौन।
जिले में दुगुने दाम पर बेचा जा रहा है स्टाम्प पेपर, जिम्मेदार मौन। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। सरकार भले ही भ्रष्टाचार निवारण की बात करती है लेकिन कही न कही सरकार की इस कार्य में लोग पलीता लगाने से बाज नही आ रहे है। ऐसा उदाहरण जिले में कई जगह में देखने को मिल
जिले में दुगुने दाम पर बेचा जा रहा है स्टाम्प पेपर, जिम्मेदार मौन।
संतोष तिवारी (रिपोर्टर )
भदोही।
सरकार भले ही भ्रष्टाचार निवारण की बात करती है लेकिन कही न कही सरकार की इस कार्य में लोग पलीता लगाने से बाज नही आ रहे है। ऐसा उदाहरण जिले में कई जगह में देखने को मिल रहा है जहां पर स्टाम्प पेपर को खुलेआम ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है।
कही कही तो ऐसे भी मामले देखने को मिल रहे है जहां पर निर्धारित स्टाम्प दाम से दुगुने दाम पर भी बेच रहे है। और परेशान व लाचार व्यक्ति इन स्टाम्प विक्रेताओं से दुगुने दाम पर स्टाम्प पेपर लेने पर विवश है। जिले में जिम्मेदार यह सब चीज जानते भी है लेकिन इस तरह की मनमानी करने वाले लोगो पर कार्यवाही करने से कतराते है।
मानो लगता है कि जैसे जिम्मेदार लोगों को इसका पता ही न हो। तहसीलों और कई बडे बाजारों में खुलेआम स्टाम्प विक्रेता अपनी दुकान चला रहे है और परेशान जनता से मनमानी दाम वसूलते है। लेकिन जिले के जिम्मेदार लोग मौन साधे हुए है।
भदोही निवासी सुनील दुबे ने बताया कि मैने जब एक स्टाम्प विक्रेता के यहां से सौ रूपये का स्टाम्प पेपर खरीदा तो उसके बदले में स्टाम्प विक्रेता ने दो सौ रूपया लिया। यह तो केवल एक उदाहरण मात्र है जिले में न जाने कितने जगह पर मामले देखने को मिलते है। जहां पर स्टाम्प विक्रेता मनमानी दाम वसूलते है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List