48 घंटे बाद भी रेप पीड़िता के लापता भतीजे का नहीं लगा सुराग

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में लगभग दस माह पूर्व रेप पीड़िता की जलाकर हुई निर्मम हत्या का मामला एक बार फिर तब सुर्खियों में आ गया जब शुक्रवार शाम रेप पीड़िता का छः वर्षीय भतीजा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिले से लेकर शासन तक हड़कम्प

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में लगभग दस माह पूर्व रेप पीड़िता की जलाकर हुई निर्मम हत्या का मामला एक बार फिर तब सुर्खियों में आ गया जब शुक्रवार शाम रेप पीड़िता का छः वर्षीय भतीजा रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिले से लेकर शासन तक हड़कम्प मच गया और आईजी जोन द्वारा शनिवार देरशाम मामले में तीन सिपाहियो को निलम्बित करने के बाद से पुलिस महकमा भी सकते में है। हालांकि लाख प्रयासो के बाद भी पुलिस को अभीतक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित हैं।

आज पुनः पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित के घर पहुंच जानकारी ली। गांव में एहतियातन भारी पुलिस फोर्स तैनात है।ज्ञात हो कि गत 05 दिसम्बर 2019 को बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम भाटनखेड़ा में पेशी पर रायबरेली जाते समय गांव की रहने वाली युवती को आरोपियो ने जिन्दा जला दिया था। इस सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस तथा प्रशासन की खासी फजीहत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। दस माह बाद यह मामला एक बार फिर उस समय सुर्खियों में आ गया जब मृतक रेप पीड़िता का छः वर्षीय भतीजा शुक्रवार की सायं अचानक गायब हो गया। जिसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया

और शनिवार देरशाम आईजी जोन मौके पर पहुंची जिन्होंने मामले में लापरवाही बरतने पर तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया। आईजी जोन की इस कार्यवाही के बाद से पुलिस कर्मियों में भी दहशत बनी हुई है। शनिवार देररात तक पुलिस बच्चे की खोज में लगी रही लेकिन कोई सुराग नही मिला। हालांकि मामले के 48 घंटे बीतने के बाद अभी पुलिस मामले के किसी पहलू तक नही पहुंच सकी है मगर एहतियात के तौर पर अचलगंज, बारासगवर, मौरावां, पुरवा, बिहार थाने की पुलिस गांव में तैनात है। वही प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहकर मामले पर नजर रखे हुए है। घटना के तीसरे दिन एडीशनल एसपी विनोद पांडेय, सीओ कृपाशंकर कनौजिया, एसडीएम दयाशंकर पाठक, नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel