महापुरुषों के कृतित्व की झूंठी व्याख्या घृणित राजनीतिः सपा

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। राजनीति में कुछ झूंठ और कुछ सच तो चलता है लेकिन साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए महापुरूषो के कृतित्व तथा व्यक्तित्व की झूंठी व्याख्या करना भाजपाईयों का स्वभाव बन चुका है।सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एमएलसी सुनील साजन ने उक्त आरोप लगाया तथा कहा कि मुख्यमंत्री

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। राजनीति में कुछ झूंठ और कुछ सच तो चलता है लेकिन साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए महापुरूषो के कृतित्व तथा व्यक्तित्व की झूंठी व्याख्या करना भाजपाईयों का स्वभाव बन चुका है।सपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एमएलसी सुनील साजन ने उक्त आरोप लगाया तथा कहा कि मुख्यमंत्री ने बांगरमऊ की जनसभा में महाराजा सातन पासी के कृतित्व और व्यक्तित्व की गलत व्याख्या की है जो सर्वथा अनुचित है। जबकि पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बांगरमऊ की जनसभा में 93.95 करोड़ की लागत से बनी

अथवा प्रस्तावित 192 परियोजनाओं का शिलान्यास अथवा उद्घाटन किया है। उसमें शिलान्यास वाली 148 परियोजनाओं से 132 जिले को स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र हैं जबकि उद्घाटन वाली 44 परियोजनाएं सपा शासनकाल की हैं जबकि मनीषा दीपक ने कहा कि सपा शासनकाल में उन्नाव से शुक्लागंज 6 लेन मार्ग निर्माण अकेले 100 करोड़ का था। पूर्व विधायक बदलू खां ने घोषित 192 परियोजनाओ से बांगरमऊ क्षेत्र की घोषित परियोजनाएं सपा शासनकाल की बताया। जबकि जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे को झूंठा बताया। हाथरस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा

कि हत्यारो ने दलित बालिका के साथ अत्याचार करने में सभी मानवीय सीमाएं तोड़ दी और प्रशासन हत्यारो को आज भी बचाने का कार्य कर रहा है। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते अराजकता, हिंसा एवं बलात्कार की सभी सीमाएं टूट चुकी हैं। वार्ता के समय नगर पालिका उन्नाव अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशान्त कटियार, महामंत्री सुरेश पाल, वीरेन्द्र शुक्ला आदि सपाई मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel