राष्ट्रीय किसान मोर्चा द्वारा किसान विरोधी नारों के साथ टांडा विधायक संजू देवी का पुतला जलाया

टांडा, अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान विरोधी कानून के विरोध में सभी तहसील मुख्यालयों पर स्थानीय विधायकों का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। केंद्र सरकार वापस ले किसान विरोधी अधिनियम के तहत जारी तीनो अध्यादेश वापस लिया जाना चाहिए तथा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराएं। नए शासनादेश से

टांडा, अम्बेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किसान विरोधी कानून के विरोध में सभी तहसील मुख्यालयों पर स्थानीय विधायकों का पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। केंद्र सरकार वापस ले किसान विरोधी अधिनियम के तहत जारी तीनो अध्यादेश वापस लिया जाना चाहिए तथा बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराएं। नए शासनादेश से आक्रोशित किसान बेरोजगार मजलूम राष्ट्रीय किसान मोर्चा के बैनर पर आंदोलित हैं और अपने तीसरे चरण में पूरे देश के 4120 विधायकों का पुतला जलाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिस के क्रम में विधानसभा टांडा में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ-साथ बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा विधायक संजू देवी का कई गांव में पुतला जलाया। जिसमें प्रमुख रुप से बहुजन मुक्ति पार्टी के द्वारा मेढी सुलेमपुर, जल्लापुर साबुकपुर भारत मुक्ति मोर्चा के द्वारा सेमउर खानपुर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा तिलकारपुर राष्ट्रीय मूलनिवासी महिला संघ के द्वारा भिदूड भारतीय विद्यार्थी मोर्चा युवा मोर्चा बेरोजगार मोर्चा भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ आदिवासी छात्र परिषद एवं इंडियन रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन के बैनर तले बेला परसा में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के द्वारा किछौछा में राष्ट्रीय किसान मोर्चा के द्वारा पिपरी बिशुनपुर हसनपुर सुन्थर समेत अनेक गांव में सुबह के 9ः00 से 10ः00 के बीच में स्थानीय विधायक संजू देवी का पुतला जलाया गया। तत्पश्चात भारतीय किसान मोर्चा के साथ-साथ उपरोक्त सभी संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता बिछावट मैदान टांडा पर एकत्रित हुए वहां पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी गौतम ने कहा वर्तमान में ईवीएम के द्वारा चुनी हुई नाजायज सरकार लगातार देश के मजदूरों किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और पूजीपतियों को ध्यान में रखकर के नए कानून को बना रही हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी अभिषेक ने कहा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बहुजन मुक्ति पार्टी अब गांव गांव जाकर के ईवीएम मशीन की पैदाइश केंद्र की भाजपा सरकार को नंगा करेगी और जब तक यह किसान विरोधी कानून वापस नहीं होता राष्ट्रीय किसान मोर्चा के आंदोलन को लगातार साथ समर्थन करती रहेगी। जिस दिन बहुजन मुक्ति पार्टी सत्ता में आई तो केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए सारे काले कानूनों को एक सिरे से खारिज करते हुए फिर से नया कानून किसानों के हितों में बनाएगी। वहीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तहसील संयोजक अविनाश यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से सरकार में पिछड़े वर्ग के लोगों के ऊपर अन्याय अत्याचार बढ़ गया है क्योंकि अन्य पिछड़ी जाति के लोग कृषि से डायरेक्ट जुड़े हुए हैं।

इसलिए सरकार यह किसान विरोधी कानून बनाकर के उनका शोषण करना चाहती है। इसलिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा इस आंदोलन का समर्थन करता है। इस जनसमूह को संबोधित करते हुए बहुजन मुक्ति पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष विकास कुमार सक्सेना ने कहा जब भी कोई कानून बनता है तो वह राज्यसभा से पारित होता है और राज्यसभा सांसद को विधायक चुनता है। इसलिए विधायक की जवाबदेही जनता पर ज्यादा होती है। जब यह कानून बना तो किसी विधायक ने राज्यसभा सांसद से पूछने का कार्य नहीं किया।

अगर यह कानून वापस नहीं होता है और विधायकों ने अपने राज्यसभा सांसदों तक पहुंचने का काम नहीं किया तथा बहुजन मुक्ति पार्टी गांव गांव जाकर के विधायकों का पुतला फूंकने का कार्य करेगी। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अली हसन ने समस्त किसानों को तहसील मुख्यालय पर कुछ करने का आह्वान किया। जिससे सभी किसान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए। तहसील मुख्यालय की तरफ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कुछ नियमों से जुलूस प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारों के साथ टांडा तहसील की तरफ कुच किए। जहां पर कोतवाली में पहुंच कर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में तहसीलदार टाण्डा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन भेजा। उसके पश्चात भाजपा विधायक संजू देवी मुर्दाबाद राष्ट्रीय किसान मोर्चा जिंदाबाद किसान विरोधी कानून वापस लो, नारों के साथ कोतवाली गेट पर विधायक का पुतला जला दिया। एस एस आई वीरेंद्र राय ने उस जलते हुए पुतले को छीन कर बुझाया यह आंदोलन रविंद्र वर्मा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के तहसील संयोजक के नेतृत्व में हो रहा था।

जिसमें प्रमुख रुप से लाल जी गौतम जिला अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी विकास सक्सेना, विधानसभा अध्यक्ष बहुजन मुक्ति पार्टी टांडा अली हसन जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा जावेद अहमद राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा अविनाश यादव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा अभिषेक बुद्ध प्रिय पासवान गुलशन कुमार भारतीय विद्यार्थी मोर्चा शिवकुमारी नागवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel