
छुट्टा जानवरों से नहीं मिल रहा किसानों को निजात
महराजगंज। नौतनवां तहसील क्षेत्र में इन दिनों छुट्टा पशुओं से किसानों की नींद हराम हो गई है। छुट्टा जानवर आए दिन किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पशु आश्रय केन्द्रों की बदइंतजामी के चलते छुट्टा जानवर किसानों की फसल को घूम-घूम कर अपना निवाला बना रहे हैं। फसल बर्बाद होने से किसानों
महराजगंज। नौतनवां तहसील क्षेत्र में इन दिनों छुट्टा पशुओं से किसानों की नींद हराम हो गई है। छुट्टा जानवर आए दिन किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पशु आश्रय केन्द्रों की बदइंतजामी के चलते छुट्टा जानवर किसानों की फसल को घूम-घूम कर अपना निवाला बना रहे हैं। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मामले में शिकायत के बाद भी आवारा जानवरों के आतंक से किसानों को निजात नही मिल पा रही है।
आवारा और छुट्टा जानवरों के आतंक से किसानों को निजात दिलाने के लिए कोई सुदृढ़ उपाय न होने से फसल का नुकसान निरंतर होता ही जा रहा है। वहीं किसानों को भी उम्मीद थी कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद महाराजगंज के मधवलिया मवेशी आश्रय केंद्र में छुट्टा जानवरों के रहने का इंतजाम हो गया है और उनकी फसल बर्बाद नही होगी लेकिन आश्रय केंद्रों की बदइंतजामी और जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते आवारा जानवर छुट्टा घूम रहे हैं। जिले में किसान आवारा और छुट्टा पशुओं के आतंक से परेशान है।
आवारा जानवर खेत मे फसलों को अपना निवाला बना रहे है। जिससे किसानों की मेहनत से उगाई गयी फसल बर्बाद हो रही है। फसल बर्बाद होने से किसानों की आर्थिक हालत खराब होती जा रही है। वहीं छुट्टा जानवरों से फसल को हो रहे नुकसान से परेशान किसान प्रशासन से इन जानवरों पर अंकुश लगाने की गुहार भी लगा चुके हैं लेकिन इस मामले में कोई सुनवाई नही होने और फसल नुकसान हो जाने से किसान हताश है। आए दिन छुट्टा जानवर घूम-घूम कर किसानों की फसलों को अपना निवाला बना रहे है।
जिले के आलाधिकारी भी मानते हैं कि आवारा जानवर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ा जाएगा। किसानों की फसल नुकसान नही होने दी जाएगी। वहीं किसानों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List