
उपरौठ निवासी प्रदीप दुबे भदोही जिलाध्यक्ष मनोनीत।
उपरौठ निवासी प्रदीप दुबे भदोही जिलाध्यक्ष मनोनीत। प्रदीप दुबे (रिपोर्टर ) औराई,भदोही। औराई के उपरौठ में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान( युवा प्रकोष्ठ) की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्राह्मण हितों पर और ब्राह्मणों के साथ हो रहे अत्याचार पर चर्चा हुई। इस बैठक में सेवापुरी वाराणसी के विकास पाठक को संस्थान
उपरौठ निवासी प्रदीप दुबे भदोही जिलाध्यक्ष मनोनीत।
प्रदीप दुबे (रिपोर्टर )
औराई,भदोही।
औराई के उपरौठ में शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान( युवा प्रकोष्ठ) की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ब्राह्मण हितों पर और ब्राह्मणों के साथ हो रहे अत्याचार पर चर्चा हुई। इस बैठक में सेवापुरी वाराणसी के विकास पाठक को संस्थान का प्रदेश सचिव तथा प्रदीप दुबे को भदोही जिलाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।
इस मनोनयन पर बैठक में उपस्थित सभी लोगो ने सहमति जाहिर की। मनोनयन के बाद जहां प्रदेश सचिव ने अधिक से अधिक ब्राह्मणों को जोडने की बात कही वही जिलाध्यक्ष प्रदीप दुबे ने संस्थान में जोडे जाने तथा इतनी बडी जिम्मेदारी देने के लिए संस्थान का आभार जताया और ब्राह्मणों के मान सम्मान और कल्याण में हमेशा खरा उतरने की बात कही।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों के हितों की लडाई में हमेशा आगे रहे और ब्राह्मणों में आपसी बैर विरोध को खत्म करके सभी लोग एकजुटता पर जोर दें। कहा कि इस एकजुटता की शुरूआत हम अपने घर और गांव से कर सकते है।
क्योकि एकता की शक्ति बहुत ही मजबूत होती है। बैठक में विकास दुबे, प्रदीप दुबे, विशाल पाठक, सर्वेश दुबे, धीरज दुबे, राधेश्याम दुबे, गुड्डु दुबे, संजय दुबे, राजू दुबे, दिव्यांशु तिवारी, साधु तिवारी, श्यामधर तिवारी, राजेश पाण्डेय और संजय शुक्ला समेत कई लोग मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List