सपा में कोई भीतरघात नही है, सभी कार्यकर्ता अखिलेश है- सपा जिलाध्यक्ष।

सपा में कोई भीतरघात नही है, सभी कार्यकर्ता अखिलेश है- सपा जिलाध्यक्ष। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास यादव ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बूथ स्तर से कार्यकर्ता तैयार करना प्रमुख वरीयता है जिससे सपा को और मजबूती मिलेगी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जो

सपा में कोई भीतरघात नही है, सभी कार्यकर्ता अखिलेश है- सपा जिलाध्यक्ष।

संतोष तिवारी (रिपोर्टर )

भदोही।

सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विकास यादव ने मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि बूथ स्तर से कार्यकर्ता तैयार करना प्रमुख वरीयता है जिससे सपा को और मजबूती मिलेगी। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि जो जमीनी स्तर पर कार्य करेगा। वही सही कार्यकर्ता जाना जायेगा।

और इसमें मजबूती और मिलेगी जब संगठन के गठन के लिए निर्देश आने के बाद किया जायेगा। कहा कि सपा संघर्ष की पार्टी है और इसमें किसी के साथ कभी अन्याय नही किया जाता है और नही भविष्य में किया जायेगा। सपा में कोई भीतरघात और आपसी वैमनस्य नही है।

सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर हम सब एक है। चुनाव को लेकर मतदाता सूची पर ही मुख्य फोकस रहेगा। कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में साम्प्रदायिकता माहौल की वजह से सपा चुनाव हार गई। कहा कि वर्तमान सरकार से लोग त्रस्त है।

आगामी चुनाव को लेकर जिले का हर कार्यकर्ता अखिलेश है किसी के मान सम्मान में भेदभाव नही किया जायेगा। मेवालाल यादव, सुभाष चन्द यादव, प्रभाकर यादव, कल्पनाथ यादव, मनोज यादव, धर्मेन्द्र मिश्र, शिव प्रकाश यादव, अमृतलाल यादव, मनोज यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel