विधायक के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर शासन प्रशासन होगा जिम्मेदार- विधायक प्रतिनिधि।

विधायक के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर शासन प्रशासन होगा जिम्मेदार- विधायक प्रतिनिधि। संतोष तिवारी( रिपोर्टर ) भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र को शुक्रवार को मध्य प्रदेश से स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर जिले में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। और

विधायक के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर शासन प्रशासन होगा जिम्मेदार- विधायक प्रतिनिधि।


संतोष तिवारी( रिपोर्टर )


भदोही।

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र को शुक्रवार को मध्य प्रदेश से स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर जिले में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। और विधायक के समर्थकों में नाराजगी भी देखी गई। शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में विधायक विजय मिश्र के प्रतिनिधि राजितराम यादव ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की। जिसमें राजितराम ने विधायक की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए सरकार से सीबीसीआईडी से जांच कराने की मांग की। तथा विधायक के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसकी भी मांग की। यदि ऐसी कोई घटना होती है तो शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

विधायक के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर शासन प्रशासन होगा जिम्मेदार- विधायक प्रतिनिधि।

राजितराम ने कहा कि पुलिस ने विधायक के एक आडियो का संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर लिया। जबकि ऐसे ही न जाने कितने मामले है जिले में जो देखने व सुनने को मिलते है लेकिन पुलिस इतनी सक्रियता नही दिखाती है। राजितराम ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा तो यदि कृष्ण मोहन तिवारी(मुन्ना) विधायक द्वारा बंधक बनाये गये थे तो आखिर कैसे लालसाहब मिश्र के तेरहवीं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए? कहा कि विधायक 32 वर्ष से कौलापुर में रह रहे है तो आखिर पहले यह शिकायत क्यों नही की मुन्ना तिवारी ने? इसी तरह कई सवाल विधायक प्रतिनिधि से प्रशासन से पूछे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel