चकलवंशी मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरने से एक घंटे बाधित रहा यातायात

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो औरास-उन्नाव। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर कस्बे के हिंदुस्तान पेट्रोल पंप धर्मकांटे के पास गुरुवार करीब तीन बजे तेज हवा के कारण सड़क पर जर्जर विशाल यूके लिप्टस का पेंड गिर गया जिससे करीब एक घंटे सड़क पर यातायात बाधित रहा। गलीमत रही कोई वाहन या राहगीर चपेट में नहीं आया नही तो बडा

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो औरास-उन्नाव। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर कस्बे के हिंदुस्तान पेट्रोल पंप धर्मकांटे के पास गुरुवार करीब तीन बजे तेज हवा के कारण सड़क पर जर्जर विशाल यूके लिप्टस का पेंड गिर गया जिससे करीब एक घंटे सड़क पर यातायात बाधित रहा। गलीमत रही कोई वाहन या राहगीर चपेट में नहीं आया नही तो बडा हादसा हो सकता था।

चकलवंशी मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरने से एक घंटे बाधित रहा यातायात
चकलवंशी मार्ग पर विशालकाय पेड़ गिरने से एक घंटे बाधित रहा यातायात

सूचना पर वन विभाग के कर्मचारियों ने पेंड काटकर आवागमन बहाल कराया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच एक घंटे तक कई वाहन सड़क पर खड़े रहे। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी कई जर्जर हो चुके सड़क किनारे लगे सूखे पेड़ विभाग नही कटवा रहा है जिससे कभी भी राहगीर हादसे का शिकार हो सकते हैं। गतवर्ष रसूलाबाद व सिधूर के पास पेड़ गिरने से दो लोगों की जान भी जा चुकी है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel