सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज पुलिस का रहा पहरा

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। विश्व में फैले कोरोना संक्रमण के बीच पड़ने वाले त्योहार मात्र परम्पराओं में सिमटकर रह गये हैं। 30 जनवरी को भारत में पहला कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद से जितने भी पर्व हुए, सब औपचारिकताओं तक सीमित रह गये। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी वर्गो के लोगों ने त्योहारो को बेहद

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव। विश्व में फैले कोरोना संक्रमण के बीच पड़ने वाले त्योहार मात्र परम्पराओं में सिमटकर रह गये हैं। 30 जनवरी को भारत में पहला कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद से जितने भी पर्व हुए, सब औपचारिकताओं तक सीमित रह गये। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी वर्गो के लोगों ने त्योहारो को बेहद सादगीपूर्ण ढंग से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया फिर चाहे होली हो या ईद। आज भी मुस्लिम वर्ग के प्रमुख पर्व बकरीद में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। लोगों ने घरो में रहकर ही नमाज अता की और एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। मस्जिदो में गिने-चुने लोगों ने लाकडाउन का पालन करते हुए बकरीद मनायी। आम जनमानस को एकत्र होने और सार्वजनिक रूप से नमाज अता करने की मनाही थी। लिहाजा नगर में सड़को पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज पुलिस का रहा पहरा
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज पुलिस का रहा पहरा

एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन नगर की सभी मस्जिदो सहित सार्वजनिक स्थानो पर पहरेदार की भूमिका में रहा।वर्ष 2020 में अन्य पर्वो की तरह मुस्लिमो का एक और प्रमुख पर्व बकरीद भी बेहद सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस बार बकरीद में न तो सड़को पर चहल-पहल दिखी और ना ही कुर्बानी के लिए आने वाले बकरे। कोरोना महामारी की दहशत ने लोगों को पूरी तरह घरो में कैद कर दिया। नगर की जामा मस्जिद ईदगाह एक मिनारी मस्जिद समेत अन्य सभी मस्जिदो पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। जिसके चलते मस्जिदो में केवल मौलवी ही नमाज अता करते नजर आये। अन्य लोगो ने घरो में ही रहकर नमाज अता की और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक-दूसरे को बकरीद की बधाई दी। बीघापुर तहसील क्षेत्र मंे ईद-उल-जुहा के त्यौहार पर लॉकडाउन के नियम और शर्तों के बीच नमाज अदा की गई।

इस मौके पर कस्बा बिहार के ईदगाह में रिजवान कारी व तस्लीम हाफिज द्वारा 5 लोगों के द्वारा नमाज अदा कराकर त्यौहार की परंपरा निभाई गई। इसी क्रम में मनकापुर, लिलिया, भगवंतनगर आदि स्थानों पर भी मस्जिद के हाजी द्वारा नमाज अदा कराई गई। नमाज अदा के बाद लोगों ने सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ लोगों की त्यौहार की मुबारकबाद दी। थानाध्यक्ष बिहार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ईद-उल-जुहा के इस त्योहार पर पुलिस की निगरानी में ईदगाह व मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई और लॉकडाउन के आदेश का पूरी तरह से पालन कराया गया। ईद-उल-जुहा के त्यौहार पर पुलिस प्रशासन व तहसील प्रशासन के अधिकारी बराबर दौरा करते रहे।

शुक्लागंज में कुबार्नी का त्योहार ईद-उल-अजहा के मौके पर कड़ी सुरक्षा के बीच हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर राजमार्ग जामा मस्जिद समेत तमाम छोटी बडी मस्जिदों में नवाज अदा कर मुल्क में अमन और सलामती की दुआ मांगी गई। राजमार्ग जामा मस्जिद में मौलाना शमीम अहमद ने मस्जिद में पांच लोगों की मौजूदगी में नमाज पढ़ाई और मुल्क में भाईचारा व एकता बनाए रखने की दुआ मांगी। गगंाघाट क्षेत्र में मनोहर नगर, अहमद नगर मस्जिद अली नगर मस्जिद में रजा भाई, चम्पापुरवा में सैय्यद इरफान, गोताखोर, कर्बला मस्जिद आदि मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई। नमाजी लोगो ने सुन्नतइ, वाहीम पर अमल करते हुए कुर्बानी का सिलसिला शुरू किया घरों में बकरों व सामूहिक रूप से बडंे जानवरों की कुर्बानी कर कुर्बानी का हिस्सा नातें रिश्तेदारों और समाज के गरीब लोगों में तकसीम किया गया। वहीं ईद-उल-अजहा की नमाज के दौरान एडीएम राकेश सिंह,

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दिनेश सिंह, एसडीएम नन्हकू प्रसाद, तहसीलदार ओपी शुक्ला, इंस्पेक्टर अरविंद सिंह भारी पुलिस बल के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों पर गश्त करते रहे। बांगरमऊ में कोविड-19 प्रोटोकॉल के दायरे में रहकर ईदुल-जहा का त्यौहार बेहद सादगी से मनाया गया। नगर में आज सुबह 7 बजे लोगों ने अपने अपने घरों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। बाद नमाज मुल्क में खुशहाली और अमन-चैन की दुआ की गयी। नमाज से फारिग होकर कुर्बानी की रस्म अदा की गई। पूर्व की भांति न तो गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी और न कोई किसी के घर सिवइयां खाने गया। इसी तरह कस्बा गंजमुरादाबाद ग्राम मऊ सुरसेनी आसत भटियापुर अतरधनी हरियावर कांटा गुलजारपुर शीतलगंज जोगीकोट हयातनगर भौंरा फतेहपुर हमजा खालसा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार ईदुल-जहा की नमाज घरों में अदा कर कुर्बानी की। कोविड.19 प्रोटोकॉल का पालन कराने के उद्देश्य से नगर और ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों के बाहर पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel