प्रयागराज मंडल में जुलाई में 93 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त ‌

प्रयागराज मंडल में जुलाई में 93 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त।34 करोड़ रुपए का समापन भुगतान डिजिटल मो ड से किया गया।स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल से 31 जुलाई को 01 अधिकारी एवं 88 कर्मचारीयों सहित कुल 89 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। मंडल वित्त प्रबंधक, श्री एम.एच.अंसारी तथा 04 लोको पायलटों को

‌ प्रयागराज मंडल में जुलाई में 93 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त।

‌34 करोड़ रुपए का समापन भुगतान डिजिटल मो ड से किया गया।


‌स्वतंत्र प्रभात।

‌प्रयागराज

‌ उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल से 31 जुलाई को 01 अधिकारी एवं 88 कर्मचारीयों सहित कुल 89 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए। मंडल वित्त प्रबंधक, श्री एम.एच.अंसारी तथा 04 लोको पायलटों को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। कोविड 19 के संक्रमण की इस संकट की स्थिति में भी प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा लेखा विभाग के सहयोग से 89 कर्मचारियों का समापन भुगतान तत्परता एवं समय पर सुनिश्चित किया गया, जिसके अंतर्गत कुल लगभग 34 करोड़ रूपए का समापन भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया।

‌ रेल सुरक्षा बल के भी 04 कर्मचारी रिटायर हुए। इस प्रकार कुल 93 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।
‌ वर्तमान परिस्थिति मे समापन भुगतान संबंधित समस्त प्रपत्र एक फोल्डर में कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षकों के द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर ही सम्मान सहित सौंपा गया। वर्तमान कोरोना काल में सही समय पर बिना किसी त्रुटि या विलंब के इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान सेटलमेंट सुनिश्चित करना किसी चुनौती से कम नहीं था। मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज अमिताभ के कुशल संरक्षण में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, प्रयागराज राजेश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, प्रयागराज रवि पटेल एवं उनकी टीम ने अथक परिश्रम करते हुए इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।

‌रिटायरमेंट कार्यक्रम विडियो कानफेंसिंग के माध्यम से पूरे भारतीय रेलवे पर आयोजित किया गया। इसमें रेलमंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय रेलवे से सेवानिवृत्त होने वाले कुल 2320 कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड से विदाई दी और उनके योगदान की प्रशंसा की।

‌ प्रयागराज ब्यूरो से दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel