
विशुनपुरा मंडल के भाजपाइयों ने की पार्टी के जिम्मेदारियों को लेकर बैठक
स्वतंत्रप्रभात ब्यूरो रिपोर्ट-प्रमोद रौनियार कुशीनगर जनपद के विकासखंड विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम जरार में स्थित प्राथमिक विद्यालय में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉक डाऊन के नियमों पर पूरा ध्यान दिया गया। बैठक में विशुनपुरा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बैठक में शामिल सेक्टर प्रमुख और बूथ प्रमुखों
स्वतंत्रप्रभात ब्यूरो रिपोर्ट-प्रमोद रौनियार
कुशीनगर जनपद के विकासखंड विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम जरार में स्थित प्राथमिक विद्यालय में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लॉक डाऊन के नियमों पर पूरा ध्यान दिया गया।
बैठक में विशुनपुरा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने बैठक में शामिल सेक्टर प्रमुख और बूथ प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में मोदी उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार गांव की उन्नति और गरीबों का कल्याण के कार्य में धन आड़े नहीं आने दे रही है। सरकार बिजली पानी आवास शौचालय निर्माण में पूर्ववर्ती सरकारों से सबसे अच्छा कार्य कर रही है।
मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने आगे कहा कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए पार्टी में निष्ठावान कर्मठ कार्यकर्ता की आवश्यकता है ऐसे निष्ठावान युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करने की जरूरत है उन्होंने बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रपत्र देकर प्रपत्र की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किए।
इस बैठक में भाजपा बूथ अध्यक्ष पन्ने लाल चौहान मंटू कुशवाहा नरेश कुशवाहा प्रमोद रौनियार प्रमोद जायसवाल रामनरेश कुशवाहा सुभाष कुमार गुप्ता सेक्टर संयोजक हीरालाल कुशवाहा उपस्थित रहे।
खबर यह भी है….
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List