
व्यापार मंडल अध्यक्ष के द्वारा मुख्य मार्ग किनारे नाली बंद कर दीवार खड़ी कर मार्ग पर अवैध कब्जा
स्वतंत्र प्रभात लखीमपुर रवि प्रकाश सिन्हा बांकेगंज- गोला को जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले संपर्क मार्ग मोड़ पर मेन तिराहे पर स्थित अवैध तरीके से मुख्य मार्ग के किनारे की जमीन पर कब्जा जमा कर सरकारी नाली को बंद करके दीवाल उठा रहे हैं। बांकेगंज- गोला को जाने
स्वतंत्र प्रभात लखीमपुर रवि प्रकाश सिन्हा
बांकेगंज- गोला को जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले संपर्क मार्ग मोड़ पर मेन तिराहे पर स्थित अवैध तरीके से मुख्य मार्ग के किनारे की जमीन पर कब्जा जमा कर सरकारी नाली को बंद करके दीवाल उठा रहे हैं।
बांकेगंज- गोला को जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले संपर्क मार्ग मोड़ पर मेन तिराहे पर स्थित अवैध तरीके से मुख्य मार्ग के किनारे की जमीन पर कब्जा जमा कर सरकारी नाली को बंद करके दीवाल उठा रहे हैं। जो कि मौजूदा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद महेश्वरी के द्वारा इस मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है। जो कि वह मार्ग जिला पंचायत के अंतर्गत आता है। बता दे इस मार्ग पर दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों की हदों को बढ़ाकर मुख्य मार्ग पर कब्जा जमा रखा है। इन ऊंची रसूख वाले दुकानदारों के विरुद्ध प्रशासन भी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिसके चलते इस मार्ग पर घंटों जाम लगा रहता है। कभी-कभी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस मेन तिराहे मोड़ पर घंटों जाम में फंसी रहती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर मरीजों को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी विलंब हो जाने पर भारी नुकसान उठाना पड़ता है। जो कि यहां भी मार्ग सीएससी मार्गो को जोड़ता है। इस संबंध में जब मौजूदा जिला पंचायत सदस्य रघुनंदन राज पासी से बात की तो उन्होंने बताया अवैध निर्माण व जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेलवे स्टेशन को जाने वाला मार्ग के मेन चौराहे पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसकी सूचना बांकेगंज कस्बे के स्थानीय लोगों ने हमे जानकारी दी है कि मैं जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उप जिलाधिकारी गोला खीरी से इस संबंध में बात करके हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने का प्रयास करूंगा। यह मुख्य मार्ग जो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज को जाता है इस मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण रुकवाने के लिए प्रयासरत हूं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List