
बारिश में गिरा एक किसान का कच्चा घर भाजपा नेता ने आवास दिलाने का दिया भरोसा
एसके कुशवाहा,नेबुआ नौरंगिया।खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा गड़हिया बसंतपुर में मंगलवार को रात बारिश के चलते किसान का कच्चा घर गिरने की जानकारी पर पहुंचे भाजपा नेता ने पिड़ित का हाल खबर जान मदद का आश्वासन दिया। ग्राम सभा गड़हिया बसंतपुर निवासी जंगबहादुर मद्धेशिया मध्य किसान परिवार से तालुक रखते हैं।वह गांव में ही
एसके कुशवाहा,नेबुआ नौरंगिया।
खड्डा विकास खंड के ग्राम सभा गड़हिया बसंतपुर में मंगलवार को रात बारिश के चलते किसान का कच्चा घर गिरने की जानकारी पर पहुंचे भाजपा नेता ने पिड़ित का हाल खबर जान मदद का आश्वासन दिया।

ग्राम सभा गड़हिया बसंतपुर निवासी जंगबहादुर मद्धेशिया मध्य किसान परिवार से तालुक रखते हैं।वह गांव में ही कच्ची दिवार पर फुस का छपर डालकर जीवनयापन करते हैं।
मंगलवार की रात को हुई मुसलाधार बारिश में उनका यह आशियाना दिवार सहित भरभरा कर गीर गया।संयोग अच्छा रहा की कोई जन हानि नहीं हुई।घटना मे उसमे बधी मवेशी चोटिल हो गये।
घटना की जानकारी होने पर बुधवार को पिड़ित परिवार के घर पहुंचे भाजपा नेता पवन राव ने घटना की जानकारी लिया गया।बारिश से हुई इस घटना की जानकारी राजस्व निरीक्षक को दूरभाष के माध्यम से बता हुई क्षति का आकलन करने की अपील किया। साथ ही पिड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास व सभी पात्र सुविधाएं दिलवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान युवा नेता अमित यादव, शैलेश दुबे, सतीश कुमार, सतीश मद्धेशिया, प्रधान प्रतिनिधि विश्वजीत राव, श्रीनिवास प्रसाद, जितेंद्र कुमार, सुभाष प्रसाद, जय प्रकाश चौबे, आदि लोग मौजूद रहे।
खबर यह भी है….
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List