लॉक डाऊन का पालन करवाने हेतु सड़को उतरी पुलिस ने घरों में रहने का पढ़ाया पाठ

एसके कुशवाहा, नेबुआ नौरंगिया,कुशीनगर।थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर पेट्रोलिंग कर पुलिस ने लाकडाउन का पालन कराते हुए बेवजह विचरण करते मिले लोगों को चेतावनी दे घरों रहने का पाठ पढ़ाया। शनिवार के दिन प्रदेश सरकार के द्वारा लगाये गए लाकडाउन को पुर्णतः पालन कराने के क्रम में नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने

एसके कुशवाहा,

नेबुआ नौरंगिया,कुशीनगर।
थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर पेट्रोलिंग कर पुलिस ने लाकडाउन का पालन कराते हुए बेवजह विचरण करते मिले लोगों को चेतावनी दे घरों रहने का पाठ पढ़ाया।

शनिवार के दिन प्रदेश सरकार के द्वारा लगाये गए लाकडाउन को पुर्णतः पालन कराने के क्रम में नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने अपने हमराहियों के साथ सुबह से ही क्षेत्र के नेबुआ, नौरंगिया, कोटवा, पकड़ियार, ढोलहा, कुर्मीपट्टी, भुमिहारीपट्टी,सूरज नगर,पिपरा बाजार सहित प्रमुख चौक, बाजार व गांव में पेट्रोलिंग कर लोगों को घरों में रहने व बगैर मास्क के घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील किया गया।


लाकडाउन के दौरान दुपहिया व चारपहिया वाहन से घुमते मिले लोगों को शख्ती के साथ लाकडाउन का पालन करने की हिदायत दिया गया तो कुछ बेवजह बगैर मास्क के चौराहों पर घुम रहे लोगों से जुर्माना भी वसुला गया।पुलिस के मुस्तैदी से क्षेत्र में लाकडाउन पूर्ण रूप से प्रभावी रहा है।पेट्रोलिंग टीम में उपनिरीक्षक भगवान सिंह, सभाजीत सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामचंद्र सरोज, राम अवधराम, मनोज सिंह, राजेश शाही, योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार,सत्यनारायण राय आदि शामिल रहे।

खबर यह भी पढ़े….

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel