
पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानपति विनोद ने कराया पौधारोपण
आर शर्मा,पिपरा बाजार/कुशीनगर विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम जड़हा बरवा पुर्दिल में ग्राम प्रधान पति विनोद कुशवाहा ने मनरेगा मजदूरों से गांव में लगभग 11 सौ पौधों को लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव के शमसान घाट,सडक किनारे,मंदिर परिसर के निकट खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण कराया हैं। वर्षों से खराब हालत
आर शर्मा,पिपरा बाजार/कुशीनगर
विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम जड़हा बरवा पुर्दिल में ग्राम प्रधान पति विनोद कुशवाहा ने मनरेगा मजदूरों से गांव में लगभग 11 सौ पौधों को लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव के शमसान घाट,सडक किनारे,मंदिर परिसर के निकट खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण कराया हैं। वर्षों से खराब हालत में पड़ा हुआ श्मशान भूमि का सुंदरीकरण का कार्य मनरेगा द्वारा चल रहा है, उसी श्मशान घाट मे पौधारोपण किया गया।
इसके साथ ही गांव के पूर्व प्रधान व वर्तमान केन युनियन चेयरमैन मुरारी मिश्र सहित कई अन्य लोगों ने भी पौधारोपण में श्रमदान किया। वन विभाग के द्वारा पांच प्रजाति केसागौन,जामुन,अमरुद,
नीम,लिपटिक्स प्रजातियों शीशम, जामुन, सागौन के 11 सौ पौधे दिये गए थे। दुखी आशोक,जर्नादन,मुरारी,ऋषिकेश आदि लोगों ने पौधारोपण किया।
ग्राम प्रधान पति विनोद कुशवाहा ने बताया कि वन विभाग के द्वारा पांच प्रजातियों के 11 सौ पौधे दिए गए जिनको श्मशान भूमि एवं खाली पड़ी भूमि पर मनरेगा मजदूरों द्वारा लगवाया जा रहा है। इसी क्रम मे ढोरही ग्राम प्रधान जोगिंदर यादव व संतोष यादव द्वारा 15 सौ पौधा रोपण किया गया।
एक खबर यह भी पढ़े…
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel

Comment List