
डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन।
डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन। संतोष तिवारी (रिपोर्टर ) भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर में ज्ञानसरोवर के पास स्थित गांधी प्रतिमा के पास वृहस्पतिवार को कांग्रेस के लोगो ने डीजल -पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के लोगो ने सरकार
डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन।
संतोष तिवारी (रिपोर्टर )
भदोही।
उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के ज्ञानपुर में ज्ञानसरोवर के पास स्थित गांधी प्रतिमा के पास वृहस्पतिवार को कांग्रेस के लोगो ने डीजल -पेट्रोल के दामों में वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के लोगो ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाये। कांग्रेसियों के धरना की खबर सुनने के बाद पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे और कांग्रेस के नेताओं ने अपना विरोध भी जताया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देव नारायण ने केन्द्र और राज्य सरकार को तानाशाही सरकार बताया। डीजल का दाम पेट्रोल से भी अधिक हो गया जो किसानों के लिए आत्महत्या को प्रोत्साहित करता है। कहा कि पहले भाजपा के लोग कैसे प्रदर्शन करते थे? पेट्रोल के दाम को कम करने की मांग की। विवेकानन्द पाठक ने कहा कि पेट्रोल डीजल दाम बढने से लोग परेशान है। कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर विरोध कर रहे है।
कहा कि पुलिस प्रशासन कांगेस की आवाज दबाने के लिए प्रयास कर रही है। नेता राजेश दूबे ने कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है जो हमेशा आम जनता की आवाज उठाती है।
और इसी क्रम में वृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन हुआ। वसीम अंसारी ने कहा कि पुरे प्रदेश में धरना हो रहा है जो बीते सत्तर वर्षो में कभी नही हुआ है। कहा कि 2014 में जो एक्साइज ड्यूटी थी उसे दस गुना बढाकर सरकार ने मनमानी की है।
डीजल के दाम बढने से कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर देवनारायण यादव, राजेश दूबे, राजन दूबे, माबूद खान, संतोष बघेल, परवेज खान, भूपेन्द्र मिश्रा, वसीम अंसारी, शशांक, निजाम अली, सत्यम शुक्ला, शुरेश चौहान, पवन प्रताप, दीनानाथ दूबे और काशीनाथ समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List