.jpg)
मुख्यमंत्री ने वीडिओ कांफ्रेसिंग कर प्रवासी मजदूरों व कामगारों की समस्याओं पर की चर्चा
गांव में रोजगार की व्यवस्था करने का दिया आश्वासन ब्यूरो रिपोर्ट-जयदीप शुक्ला मोतीगंज गोण्डा-प्रवासी मजदूरों एवं कामगारो के लिए जो हमारा संगठन काम कर रहा है वह पर प्रशांसा का विषय है। कार्यकर्ता ही हमारे धरोहर हैं और कार्यकर्ताओं का दुख दर्द समझना हमारा परम उद्देश्य है मैं निरंतर कार्यकर्ताओं की मदद एवं चिंतन करता
गांव में रोजगार की व्यवस्था करने का दिया आश्वासन
ब्यूरो रिपोर्ट-जयदीप शुक्ला
मोतीगंज गोण्डा-
प्रवासी मजदूरों एवं कामगारो के लिए जो हमारा संगठन काम कर रहा है वह पर प्रशांसा का विषय है। कार्यकर्ता ही हमारे धरोहर हैं और कार्यकर्ताओं का दुख दर्द समझना हमारा परम उद्देश्य है मैं निरंतर कार्यकर्ताओं की मदद एवं चिंतन करता रहता हूं।
यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक के साथ संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।उंन्होने कहा कार्यकर्ता ही हमारी धरोहर है और कार्यकर्ताओं का दुख दर्द समझना हमारा परम कर्तव्य है। मैं निरंतर कार्यकर्ताओं की मदद चिंतन करता रहता हूं आगे भी करता रहूंगा।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों एवं कामगारों के लिए जो हमारा संगठन काम कर रहा है काफी ही प्रसन्नता का विषय है।मैं संगठन के पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद देता हूं जो इतनी मेहनत के साथ मजदूरों एवं कामगारों को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय कामगार पार्टी के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ वह हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलते रहेंगे और समय समय पर सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कामगार पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सर्वेश पाठक ने कामगार मजदूरों के लिए जो बीड़ा उठाया है वह अवश्य ही पूर्ण होगा।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा अपने धन्यवाद भाषण में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष जे पी एस रठौर को धन्यवाद देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय सचिव/ उत्तर प्रदेश प्रभारी सर्वेश पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ता मजबूती वह मेहनत से काम कर रहे हैं तथा मजदूरों कामगारों के लिए जो योजना बना चुके हैं उसे सरकार अवश्य पूरा करेगी।कामगारों को जल्द से जल्द रोजगार की व्यवस्था करेगी। वीडियो कांफ्रेंसिंग में राष्ट्रीय जनहित कामगार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह उपाध्यक्ष अनुराग पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष रामायण तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनीष मिश्र, प्रदेश महामंत्री सरिता गिरी, प्रदेश मंत्री तन्मय मिश्र, प्रदेश मंत्री रामउग्रह गुप्ता, प्रदेश मंत्री अश्वनी मणि त्रिपाठी, प्रदेश आईटी संयोजक गौरव शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री धीरेंद्र सिंह बिसेन एवं समस्त क्षेत्रीय अध्यक्षों व जिलाध्यक्षों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा धन्यवाद दिया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List