
जलस्तर बढ़ते ही शुरू हुआ कटान बाशिंदों की धड़कने तेज
रामजी संवाददाता शुक्लागंज-उन्नाव। गंगा के जलस्तर में अब धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जिसके कारण रविदास नगर के सामने कटान होने लगी है। तट के किनारे बने एक मकान का कुछ भाग कट कर गंगा में समा गया है। कटान को देख एक परिवार पलायन कर गया। वहीं तट के किनारे रहने वाले
रामजी संवाददाता
शुक्लागंज-उन्नाव। गंगा के जलस्तर में अब धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। जिसके कारण रविदास नगर के सामने कटान होने लगी है। तट के किनारे बने एक मकान का कुछ भाग कट कर गंगा में समा गया है। कटान को देख एक परिवार पलायन कर गया। वहीं तट के किनारे रहने वाले लोगों को इस बार अपने आशियाने उजड़ने का डर सताने लगा है, क्यांेकि जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग ने कटान रोकने के लिये कोई कारगर कदम नहीं उठाया है।
रविदास नगर मोहल्ले के सामने पिछले कई सालों से कटान हो रहा है। पिछले वर्ष दो मकान कट कर गंगा में समा चुके हैं। इसके मकान में बना शौचालय भी गंगा में समा गया। के प्रति ध्यान नहीं दिया। जिससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है। बुधवार को गंगा के जलस्तर में मामूली बढ़ोत्तरी हुई। जिस पर राजू और शीबा के मकान का कुछ हिस्सा कट गया। मकान में बना शौचालय भी गंगा में समा गया। इसके साथ ही हैंडपम्प भी कटान में बह गया। जबकि मंगलवार को कटान के भय से चंद्रशेखर ने अपने घर की गृहस्थी का सामान ट्रैक्टर में भरकर पलायन कर गया। कटान को देख बस्ती में रहने वाले लोगांे को इस बार अपने आशियाने उजड़ने का डर सताने लगा है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List