.jpg)
ज़मीनी विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को बेरहमी से पीटा मुकदमा पंजीकृत
बलरामपुर- रेहरा बाजार अन्तर्गत अधीन पुर क़स्बे में गुरुवार को ज़मीनी विवाद के चलते एक महिला के साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी,डंडे,हाँथ,लात,मुक्का,थप्पड़ से मारपीट की है।जिसमे महिला को गंभीर चोटे आई है।बताते चले कि थाना क्षेत्र रेहरा बाजार अधीन पुर कस्बे की निवासिनी सुशीला देवी पत्नी अशोक कुमार उर्फ छोटकन्ने ने थाने पर
बलरामपुर-
रेहरा बाजार अन्तर्गत अधीन पुर क़स्बे में गुरुवार को ज़मीनी विवाद के चलते एक महिला के साथ करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी,डंडे,हाँथ,लात,मुक्का,थप्पड़ से मारपीट की है।जिसमे महिला को गंभीर चोटे आई है।
बताते चले कि थाना क्षेत्र रेहरा बाजार अधीन पुर कस्बे की निवासिनी सुशीला देवी पत्नी अशोक कुमार उर्फ छोटकन्ने ने थाने पर नामजद तहरीर देंकर न्याय की गुहार लगाई है।और अपने साथ हुई मारपीट की घटना की आपबीती सुनाई है।जिसके सम्बंद में आसपास के लोगो से जानकारी किए जाने पर पता चला है कि मामला ज़मीनी विवाद का था।जिसको लेकर आधा दर्जन लोगो ने घर चढ़ कर महिला के साथ मारपीट की है।वही कुछ अन्य लोगो द्वारा बताया गया कि जिस वक्त यह सब हुआ है।उस के कुछ ही समय बाद गस्त कर रही पीआरवी 2491 की गाड़ी मौके पर घटना स्थल पर पहुँची थी।
जिनके द्वारा चोटिल महिला को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया था।जहाँ पर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया है।गुरुवार को दोपहर लगभग तीन बजे घटित घटना का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल होने एवं ट्वीट किए जाने पर पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा बलरामपुर मामले को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय थाने पर दोषियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया है।और कोताही बरते जाने को लेकर पीआरवी 2491 के दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जिस के संबंध में जानकारी किए जाने पर थाना प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़िता द्वारा थाने पर दी गयी तहरीर एवं शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को ट्वीट किए जाने पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए घटना की जाँच कर अभियोग पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया है।
जिसको लेकर स्थानीय थाने पर छः लोगो के खिलाफ मुकदमा संख्या 128/20 धारा 147,148,452,307,504,506,427 आईपीसी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है।और घटना की जाँच पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी उतरौला को सौंपी गई है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
शिक्षा

Comment List