रोजा चीनी मिल अपने आवंटित क्षेत्र का संपूर्ण गन्ना पेराई कर बंद हुई।

रोजा चीनी मिल अपने आवंटित क्षेत्र का संपूर्ण गन्ना पेराई कर बंद हुई।

दो दिन बाद बन्द होगी तिलहर चीनी मिल। शाहजहाँपुर। रोजा चीनी मिल ने 15 नवंबर को गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ किया था। आज 02 मई को चीनी मिल 74.33 लाख कु. गन्ना पेराई कर अन्तिम रूप से बन्द हो गई है। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम ने बताया कि पिछले पेराई सत्र में 71.45

दो दिन बाद बन्द होगी तिलहर चीनी मिल।
 

शाहजहाँपुर।

रोजा चीनी मिल ने 15 नवंबर को गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ किया था। आज 02 मई को चीनी मिल 74.33 लाख कु. गन्ना पेराई कर अन्तिम रूप से बन्द हो गई है। जिला गन्ना अधिकारी खुशी राम ने बताया कि पिछले पेराई सत्र में 71.45 लाख कु. गन्ना पेराई किया था।

रोजा चीनी मिल अपने आवंटित क्षेत्र का संपूर्ण गन्ना पेराई कर बंद हुई।

पिछले वर्ष से इस वर्ष चीनी मिल ने 2.88 लाख कु. अधिक गन्ना पेराई अधिक किया गया। इस वर्ष 30549 किसानों ने चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति किया, जिसमें से 6000 से अधिक किसानों ने चीनी मिल को पहली बार 6.50 लाख कु. गन्ना आपूर्ति किया। चीनी मिल ने 11.95 प्रतिशत औसत चीनी पर्ता के साथ 8.78 लाख कु. चीनी का उत्पादन किया। तिलहर चीनी मिल पेराई सत्र के अन्तिम चरण में है जिसके दिनांक 05 अप्रैल को समस्त पेराई योग्य गन्ना पेरने के उपरान्त बन्द होने की संभावना है।

अव तक चीनी मिल ने 37.13 लाख कु. गन्ना पेराई किया है। जबकि पिछले पेराई सत्र में चीनी मिल ने कुल 33.37 लाख कु. गन्ना पेराई किया था। इस प्रकार चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र से 3.76 लाख कु. अधिक गन्ना पेराई किया है। तिलहर चीनी मिल को इस बर्ष 22760 किसानों ने अपना गन्ना आपूर्ति किया। निगोही एवं पुवायां चीनी मिलें अभी चलती रहेगी। दोनों चीनी मिलें अपने आवंटित क्षेत्र का समस्त पेराई योग्य गन्ना पेरने के बाद ही बन्द होगी। निगोही चीनी मिल के किसानों के कैलेन्डर की 11 वें पक्ष तक की पर्चियां निर्गत कर दी गयी है।

जबकि चीनी मिल पुवायां के 9 वें पक्ष तक की पर्चियां जारी हो चुकी है। पिछले पेराई सत्र में जनपद की चीनी मिलों ने 354.60 लाख कु. गन्ना पेराई किया था। इस वर्ष अब तक 359.66 लाख कु. गन्ने की पेराई हो चुकी है। पिछले वर्ष से इस वर्ष अधिक गन्ना खरीद/पेराई होगी

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel