व्हाट्सएप्प ग्रुप में ई-क्लास के माध्यम से करा रहे है पढ़ाई

व्हाट्सएप्प ग्रुप में ई-क्लास के माध्यम से करा रहे है पढ़ाई

व्हाट्सएप्प ग्रुप में ई-क्लास के माध्यम से करा रहे है पढ़ाई जाफरगंज/फ़तेहपुर, लॉकडाउन में हर व्यकित अपने घरों में कैद है|वहीँ प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार अवस्थी लॉकडाउन में भी लगातार अपने छात्र संपर्क में है|इन्होंने अपने विद्यालय का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है|और इसके माध्यम से 25 अभिवावकों को जोड़कर अपनी ई

व्हाट्सएप्प ग्रुप में ई-क्लास के माध्यम से करा रहे है पढ़ाई


जाफरगंज/फ़तेहपुर, लॉकडाउन में हर व्यकित अपने घरों में कैद है|वहीँ प्राथमिक विद्यालय बाबूपुर  के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार अवस्थी लॉकडाउन में भी लगातार अपने छात्र संपर्क में है|इन्होंने अपने विद्यालय का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है|और इसके माध्यम से 25 अभिवावकों को जोड़कर अपनी ई क्लास चलाते है|इस दौरान न सिर्फ बच्चों को पढ़ने के लिए सामग्री उपलब्ध कराते हैं|बल्कि रोचक शिक्षक अधिगम अर्थात् टीएलएम बनाने की विधि भी बताते है|जिसे आसानी से समझकर बच्चे घर पर बनाने का अभिनव प्रयास करते है|उनके इस कार्य मे खण्ड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज पटेल का मार्गदर्शन और विद्यालय स्टाफ का भी सहयोग प्राप्त होता रहता है|इसके अतिरिक्त हर सुबह सर्वेश अवस्थी अपने छात्रों को ग्रुप में प्रकार देने के साथ ही वीडियो कॉल के माध्यम से समझाते भी है|ई क्लास में शामिल सभी बच्चे अपना कार्य करके शाम को भेजते है|ग्रुप के माध्यम से कोरोना से बचाओ के उपाय,दिनचर्या,स्वस्थ रहने के तरीके आयुष मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली गाइडलाइन इत्यादि अहम जानकारी भी अपने छात्रो तक पहुँचाते है|

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel