
उप जिलाधिकारी ने मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया
उप जिलाधिकारी ने मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया बिदंकी-फतेहपुर, देश में फैल रही वैश्विक महा बीमारी को देखते हुए प्रधानमंत्री के चौथे संबोधन में लाँक डाउन 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। परन्तु वही नगर पालिका परिषद बिंदकी में उपजिलाधिकारी बिंदकी व क्षेत्राधिकारी महोदय योगेंद्र सिंह मलिक व डॉ० उमराव जी ने बिंदकी
उप जिलाधिकारी ने मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया
बिदंकी-फतेहपुर, देश में फैल रही वैश्विक महा बीमारी को देखते हुए प्रधानमंत्री के चौथे संबोधन में लाँक डाउन 19 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। परन्तु वही नगर पालिका परिषद बिंदकी में उपजिलाधिकारी बिंदकी व क्षेत्राधिकारी महोदय योगेंद्र सिंह मलिक व डॉ० उमराव जी ने बिंदकी नगर में कोरोना महामारी के समय अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाईकर्मी,मीडिया बन्धु,डॉक्टर, सभी लोगों के कार्यों को उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह जी ने सराहा। इस महामारी से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने व सफाई के साथ साथ लोगों को अनावश्यक घरों से बाहर न निकले जाने के बारे में बताया कि सभी सफाईकर्मी व मीडिया बन्धु अपने अपने सगे संबंधियों व दोस्तों के अलावा पड़ोसियों से भी अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की अपील करें। इसके बाद उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह ने सभी कोविड 19 में अपना योगदान देने वाले नायकों को महामारी से बचाव के लिए दवा का वितरण किया। इसे खाने का तरीका भी बताया कि सभी लोग सुबह बासी मुँह 4 – 4 गोली खाएंगे। इसी क्रम में साथ में मौजूद डॉक्टर उमराव जी ने इस दवा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी सभी लोगों को विस्तार से बताई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रह्लाद सिंह,क्षेत्राधिकारी महोदय योगेंद्र सिंह मलिक, डॉक्टर उमराव, नगर पालिका चेयरमैन मुन्नालाल सोनकर,प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला,सफाई निरीक्षक राजेन्द्र सिंह,ग्रीस पाण्डेय, रितेश आनन्द,रोशन दुबे,शैलेन्द्र गुप्ता, मनोज कुशवाहा,सभासद शोएफ़ रहमान क़ुरैशी, सभासद राहुल गुप्ता, सभासद सर्वेश व समस्त पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List