
पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के निधन पर समर्थकों में शोक की लहर
संवाददाता – राज कुमार विश्वकर्मा छपिया,गोण्डा-सपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन होने से समर्थकों में शोक की लहर छा गयी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे निधन हो गया।तबीयत खराब होने पर
संवाददाता – राज कुमार विश्वकर्मा
छपिया,गोण्डा-
सपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का निधन होने से समर्थकों में शोक की लहर छा गयी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा का शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे निधन हो गया।तबीयत खराब होने पर शुक्रवार दोपहर दो बजे उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ‘बेनी बाबू’ के नाम से प्रसिद्ध वर्मा समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में थे और मुलायम सिंह यादव के निकटस्थ माने जाते थे।
बेनी प्रसाद वर्मा समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य थे।केंद्र में इस्पात मंत्री रह चुके 79 वर्षीय बुजुर्ग समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा लम्बे वर्षो से बीमार चल रहे थे। उन्हें पैंक्रिटाइटिस की समस्या थी। डॉक्टरों ने पैंक्रियाज में कैंसर की संभावना जताई थी। वह गठिया के साथ-साथ गुर्दे की बीमारी से भी पीड़ित थे। शुक्रवार दोपहर वह बेहोशी की हालत में लाए गए थे, डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया मगर, शाम साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया।
बेनी प्रसाद वर्मा के निधन की खबर पाते ही गौरा विधानसभा के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।वरिष्ठ नेताओ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, सपा नेता संजय विद्यार्थी, पहलवान तिवारी,डिंपल सिंह,अरुण प्रकाश वर्मा, डॉ0 अब्दुल सलाम,सदस्य जिला पंचायत अरविंद यादव, अभिमन्यु पटेल, विक्की मिश्र, जैश वर्मा, सूर्य प्रकाश वर्मा,रामसुभावन वर्मा,विजय यादव,अमर यादव,जमुना वर्मा ने भाव पूर्ण श्रद्धांजलि और शोक संवेदना व्यक्त की।
सभी नेदुख जताते हुए कहा कि बेनी बाबू के निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।वे आम जनमानस से सदैव जुड़े रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List