
पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ के दूसरे दिन दीप महायज्ञ का आयोजन
संवाददाता -राजकुमार विश्वकर्मा छपिया,गोण्डा- तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा रायलसन पब्लिक इंटर कॉलेज भोपतपुर गोंडा कथा के दूसरे दिन बुधवार को संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा टोली नायक पंडित अयोध्या प्रसाद तिवारी ने कहा कि गायत्री का जप मानव मात्र चाहे किसी भी जात धर्म संप्रदाय आदि का क्यों
संवाददाता -राजकुमार विश्वकर्मा
छपिया,गोण्डा-
तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा रायलसन पब्लिक इंटर कॉलेज भोपतपुर गोंडा कथा के दूसरे दिन बुधवार को संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा टोली नायक पंडित अयोध्या प्रसाद तिवारी ने कहा कि गायत्री का जप मानव मात्र चाहे किसी भी जात धर्म संप्रदाय आदि का क्यों ना हो कर सकता है, क्योंकि यह विशुद्ध रूप से सद्बुद्धि प्रदान करने का मंत्र है। और आज सबको सद्बुद्धि की विशेष जरूरत है।सद्बुद्धि हमको नेक रास्ते पर प्रेरित करती है, सत्कर्म लाभ के रूप में सुख संपन्नता दिलाती है।
इसी अवसर पर मुख्य यजमान डॉक्टर बी एन शर्मा ने कहा की कोई भी इंसान अपने जीवन को ही प्रयोगशाला मानकर स्वयं करके देखें वह स्वयं अनुभव करेगा कि वास्तव में विचारों एवं भावों में सकारात्मक तब्दीली आती चली जाएगी। उसका आंतरिक तेज बढ़ता जाएगा और आत्मविश्वास बढ़ता हुआ प्रखर व्यक्तित्व एवं उज्जवल चरित्र बनता चला जाएगा। इसी अवसर डॉ उमाशंकर मिश्र ने कहा गायत्री मंत्र के जाप से सात्विकता शांत प्रेम और सद्भाव बढ़ता है।
इस अवसर पर दीप यज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमें सविता नंदन शुक्ला, गंगा प्रसाद तिवारी, अनूप कुमार शर्मा, शशि शर्मा, राज शर्मा, सूरज वर्मा, विश्व विवेक शुक्ला, डॉ अशोक शुक्ला, गवर्नर गुप्ता, राकेश कुमार वर्मा, मनोज कुमार तिवारी, श्याम बरन पांडे सहित हजारों की संख्या में लोग दीप यज्ञ में शामिल रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List